Fair - Samridh Jharkhand

काली पूजा के दौरान फायरिंग, दो युवक गंभीर रूप से घायल
धनबाद: काली पूजा के दौरान सोमवार की देर रात धनबाद के गोबिंदपुरा थाना क्षेत्र स्थित खड़काबाद में उपद्रवियों की ओर से फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया है। इसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे है। फिलहाल पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार करने के साथ-साथ हथियार भी बरामद कर लिया है।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि गोबिंदपुरा थाना क्षेत्र स्थित खड़काबाद में काली पूजा का आयोजन किया गया है, इसमें मेला भी लगा है। इसी क्रम में दीपावली की रात सैकड़ो की संख्या श्रद्धालु पूजा अर्चना एवं मेले का आनंद लेने के लिए पहुंचे हुए थे। इसी दौरान स्थानीय पूर्व जिप सदस्य अब्दुल मन्नान, उनका बेटा अब्दुल रूमान और अब्दुल मन्नान का साला मुशर्रफ आलम उर्फ शेरू हथियार लेकर मेला में पहुंचे और उपद्रव मचाने लगें। इस बीच उनके जरिये मेला में तोड़फोड़ की। घटना को भी अंजाम दिया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं और पूर्व जीप सदस्यों के समर्थकों के बीच पत्थरबाजी भी हुई। वहीं चारों ओर से घिरता देख पूर्व जीप सदस्य का साला शेरू ने फायरिंग शुरू कर दिया।

स्थानीय लोगों एवं पूजा कमिटी के सदस्यों का आरोप है कि अब्दुल मन्नान उनके साथ आए उनका बेटा ओर साला हथियार लेकर मेला में घूम रहे थे। जिसका श्रद्धालुओं और पूजा कमिटी के सदस्योंकी ओर से विरोध किया गया। इसी बीच हुई झड़प देखकर पूर्व जिप सदस्य अब्दुल मन्नान का साला मुशर्रफ आलम उर्फ शेरू ने बंदूक से फायरिंग कर दी, फायरिंग करते ही पूजा पंडाल के पास भगदड़ मच गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार तीन फायरिंग किया गया। जिससे दो युवक घायल हो गए। इसमें एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने आनन फानन में घायल युवकों को धनबाद एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया।

वहीं, सूचना मिलते ही गोविंदपुर थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर अब्दुल मन्नान को गिरफ्तार कर लिया, साथ ही घटना में प्रयुक्त बन्दूक भी जब्त कर लिया। घटना के संबंध में धनबाद मुख्यालय 1 के डीएसपी शंकर कामती ने बताया कि घटना स्थल से खोखा बरामद नहीं हुआ है। पूरे मामले की जांच की जा रही रही है। अब्दुल मन्नान को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही आर्म्स की भी जब्ती हो चुकी है। फिलहाल जांच जारी है।

वहीं जब्त की गई बंदूक लाइसेंसी है या नहीं इसकी भी जांच की जा जा रही है। इसके अलावा घटना में घायल युवक गोली का शिकार हुए है या भगदड़ में घायल हुए हैं, इसकी भी जांच चल रही है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इप्सोवा दिवाली मेला का किया उद्घाटन
रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन मुख्य अतिथि एवं विधायक कल्पना सोरेन विशिष्ट अतिथि के रूप में आज इंडियन पुलिस सर्विस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन (इप्सोवा) की ओर से जैप-1 मैदान, डोरंडा, रांची में आयोजित तीन दिवसीय दिवाली मेला के उद्घाटन समारोह में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इप्सोवा कोई नया नाम नहीं है। यह संस्था एक लंबा सफर तय कर चुका है। इस दौरान इस संस्था द्वारा समाज के मुख्य धारा से अलग- थलग, दबे -कुचले एवं वंचित लोगों को अलग-अलग माध्यमों से सहायता प्रदान की गई और यह सिलसिला निरंतर जारी है। मैं इप्सोवा को उसके सामाजिक सरोकार के लिए बधाई देता हूं।

एक नए लक्ष्य की ओर बढ़ने के लिए प्रयासरत

मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस महकमा इस राज्य के लोगों की -जान माल की सुरक्षा को समर्पित है।  इप्सोवा भी एक ऐसी संस्था है, जो पुलिस पदाधिकारियों के परिजनों द्वारा संचालित किया जा रहा है । यह संस्था सामाजिक कार्यों से जुड़ा हुआ है तथा पूरी संवेदनशीलता के साथ अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करता आ रहा है। इस तरह के मेलों के माध्यम से आप एक नए लक्ष्य की तरफ बढ़ने के लिए प्रयासरत हैं। मुझे पूरी उम्मीद है इप्सोवा के जो भी लक्ष्य है ,वे निश्चित तौर पर हासिल होंगे ।

हर जरूरतमंद को अपने साथ खड़ा कर पाएं

इप्सोवा ऐसी संस्था है जो व्यस्त समय के बीच सामाजिक कार्यों का निर्वहन करती आ रही है। इसके सदस्य जरूरतमंदों की मदद के लिए लगातार काम कर रहे हैं। ऐसे में आज जरूरी है कि समाज के हर जरूरतमंद को हम अपने साथ खड़ा कर सकें, इसके लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। मुख्यमंत्री ने इप्सोवा दिवाली मेला में हिस्सा लेने पहुंचे सभी लोगों को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता, एडीजी प्रिया दुबे और इप्सोवा की अध्यक्ष शिखा गुप्ता समेत अन्य सदस्यगण मौजूद थीं।

KODERMA NEWS: जयनगर प्रखंड में कृषि मेला एवं उद्यान प्रदर्शनी का आयोजन
कोडरमा: जयनगर प्रखंड में प्रखंड स्तरीय कृषि मेला एवं उद्यान प्रदर्शनी का आयोजन कृषि विज्ञान केंद्र, जयनगर में किया गया जिसमें उप विकास आयुक्त ऋतुराज की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस कार्यक्रम का शुभारंभ  प्रखंड प्रमुख अंजू देवी, प्रखंड विकास पदाधिकारी गौतम कुमार, अंचल अधिकारी सारांश जैन, 20 सुत्री प्रखंड अध्यक्ष इस्लाम अंसारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, एलडीएम, कोडरमा जिला गव्य विकास पदाधिकारी सहित कृषि विभाग से जुड़े विभिन्न अधिकारी एवं विशेषज्ञ के द्वारा किया। साथ ही प्रगतिशील किसान, कृषक मित्र, जन सेवक एवं अन्य कृषि कर्मी भी इस भव्य आयोजन का हिस्सा बने।

मेले में मौसमी फसल, खाद्यान्न, जैविक खाद एवं विभिन्न प्रकार की तकनीकी कृषि पद्धतियों की प्रदर्शनी आयोजित की गई। प्रमुख रूप से निम्नलिखित फसलों के उत्कृष्ट प्रदर्शन किए गए।पत्ता गोभी, आलू, टमाटर,  मिर्च, मटर, लौकी, कद्दू, अरहर, ब्रोकली बीट, गाजर, पपीता, अमरूद, मक्का इत्यादि अनेक प्रकार की सब्जियों एवं फलों  की प्रदर्शनी की गई। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले कृषकों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान से सम्मानित किया गया।

पशुपालन विभाग द्वारा दवा स्टॉल स्थापित किया गया। जहाँ पशुओं की देखभाल एवं आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी दी गई। चंदवारा कृषि विश्वविद्यालय द्वारा नर्सरी स्टॉल लगाया गया, जहाँ किसानों को उन्नत बीज एवं पौधों की जानकारी प्रदान की गई। जेएसएलपीएल द्वारा राजगीरा लड्डू, राजगीरा बिस्कुट एवं अन्य स्थानीय उत्पादों का प्रदर्शन किया गया।

कुसुम योजना के तहत कृषकों को सोलर प्लेट एवं अन्य उन्नत कृषि उपकरण वितरित किए गए। कृषि मेले में बड़ी संख्या में किसानों की भागीदारी रही, जिन्होंने उन्नत कृषि तकनीकों एवं योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इस आयोजन ने किसानों को आधुनिक कृषि, जैविक खेती, जल प्रबंधन एवं सरकारी योजनाओं से अवगत कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सभी संबंधित विभागों, अधिकारियों, कृषकों एवं कृषि विशेषज्ञों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Ranchi News: राष्ट्रीय खादी एवं सरस मेले में बढ़ती जा रही लोगों की भीड़, 6 जनवरी तक होगा मेले का आयोजन
रांची: आज मौसम सुहावना होने के कारण मोरहाबादी मैदान में चल रहे राष्ट्रीय खादी एवं सरस मेले में लोगों की भीड़ बढ़ती जा रही है, काफी संख्या में लोग मेले में खरीदारी करने पहुंच रहे हैं. खादी मेले से आने वालों लोगों को सरकारी विभागों के स्टॉल पर सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी रही है.

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत आभा ऐप की दी जा रही जानकारी

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत आभा ऐप की जानकारी दी जा रही है इस ऐप के माध्यम से हम अपने सभी स्वास्थ्य रिकॉर्ड को डिजिटल रूप से जोड़ सकते हैं और एक्सेस भी कर सकते हैं। वहीं जिला यक्ष्मा समिति की तरफ से भी स्टॉल लगाया गया है जिसमें टीवी सहित और अन्य बीमारियों के बारे में लोगों को जानकारी दी जा रही है.

सखी मंडल की महिलाओं के उत्पाद बने आकर्षण का केंद्र

राष्ट्रीय खादी एवं सरस महोत्सव 2024-25 में सखी मंडल की महिलाओं के उत्पाद आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं. खादी मेला में ग्रामीण महिलाओं को अपने उत्पादों को प्रदर्शित करने और आर्थिक सशक्तिकरण का अवसर मिल है. रामगढ़ की सोनी कुमारी ने अपनी गेहूं की डंडी से बनी कलाकृतियों से सबको प्रभावित किया. वहीं, देवघर की गुड्डी देवी के पेड़े लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं.

मेले में सखी मंडल की दीदियों ने न केवल अपने उत्पादों के जरिए अपनी मेहनत और कला को प्रदर्शित किया है, बल्कि आर्थिक आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ाया है. JSLPS द्वारा दी गई सहायता और इस मंच ने ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. सखी मंडल की सफलता और महिला सशक्तिकरण का प्रतीक बन चुका है.

Ranchi News: राष्ट्रीय खादी एवं सरस महोत्सव आज से प्रारंभ, साबरमती आश्रम मेले का प्रमुख आकर्षण का केंद्र
रांची: ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय खादी एवं सरस महोत्सव राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के सिद्धांतों को गांव तक ले जाने का एक सार्थक प्रयास है. खादी से जुड़कर बुनकरों और कारीगरों को एक बाजार मिलता है, जहां उनकी प्रतिभा को उचित दाम मिल रहा है. उम्मीद करती हूं कि यह मेला हम सभी की उम्मीदों पर खरा उतरे. ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका सिंह आज मोरहाबादी मैदान में आयोजित राष्ट्रीय खादी एवं सरस महोत्सव 2024-25 के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रही थी.

मौके पर उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की दूरदर्शी सोच से राज्य उन्नति की पथ पर आगे बढ़ रहा है. हमें खादी को बहुत आगे लेकर जाना है इसलिए खादी से जुड़े बुनकरों की समस्या पर ध्यान होगा, उन्हें प्रशिक्षित करना है ताकि पलायन रोका जा सके और झारखंड आगे बढ़े, विभाग से जुड़ी योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक करना एवं खादी से जुड़कर गांव में रहने वाले लोगों की आर्थिक उन्नति संभव है.

उद्योग सचिव जितेंद्र सिंह ने जानकारी दी कि 20 दिसंबर से 6 जनवरी तक चलने वाले इस मेले का मुख्य उद्देश्य खादी को बढ़ावा देना है, उन्होंने बताया कि इस बार 500 से ज्यादा स्टाल लगाए गए हैं. कला और संस्कृति विभाग की ओर से हर दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. अबकि बार मेले में स्टॉल के नाम पेड़ों के नाम पर रखे गए हैं. वहीं खादी संस्थाओं के साथ साथ विभिन्न सरकारी, पीएमईजीपी, सरस एवं गैर सरकारी संस्थाओं के स्टॉल भी लगाए गए हैं. मेले में चलंत शौचालय और चलंत एटीएम की भी व्यवस्था की गई है.

कार्यक्रम में उद्योग निदेशक श्री सुशांत गौरव, मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्योग के सीईओ श्री हिमांशु मोहन, झारक्राफ्ट की एमडी श्रीमती कीर्ति सहित अन्य गणमान्य लोग मंच पर उपस्थित थे।

Giridih News: सशस्त्र सीमा बल के 35वें बटालियन ने लगाया "मोटा अनाज" का मेला
गिरिडीह: शहर के न्यू पुलिस लाईन में सशस्त्र सीमा बल 35वीं बटालियन की ओर से "मोटा अनाज" का मेला लगाया गया. कार्यक्रम का एक मात्र उद्देश्य मोटा अनाज अर्थात माडूवा, ज्वार, बाजार, मक्का, कोदो, गोंदली आदि अनाज को इस्तेमाल के लिए बढ़ावा देना. मौके पर कहा गया कि इस अनाज को गरीबों का अनाज के रूप में भी जाना जाता है, लेकिन अब यह हमारी थाली से दूर होता जा रहा है. आज देश में कुपोषण का एक बड़ा कारण यह भी है. कहा कि दूसरे देशों के लोग हमारे देश का मोटा अनाज मंगवाकर उसे अपने दैनिक जीवन के खान पान में अपनाकर निरोग और पुष्ट हो रहें है. जबकि हमारे देश के लोग दूसरे देशों का "पिज़ा, मोमोज, पास्ता, चाउमीन यादि खाद्य पदार्थ का इस्तेमाल कर अपने स्वास्थ्य को खराब कर रहे है. उन खाद्य सामग्रियों को धड़ल्ले से अपने घर परिवार में उपयोग कर अपनी शान समझ रहे है.

कहा गया कि लोग बाजार से अपने बच्चों के लिए बॉर्नविटा, कंप्लेंट जैसी चीजों को अपना रहें है जो बच्चों के सेहत के लिए उचित नहीं है. जिस अनाज को हम गरीबों का अनाज के रूप में जानते है, वह अब देश विदेश के अरबपतियों का भोजन बन गया हैl  हम अपने घर में उपजाया हुआ धान बेच कर रेडिमेट चावल खरीद रहें है जो दुर्भाग्यपूर्ण है. कहा कि कभी भी फुर्सत मिले तो मोटा अनाज के बारे में मोबाइल पर जानकारी हासिल करें. जितना पैसा में हम अपने घर परिवार के लिए बाजार से खाद्य पदार्थ खरीदने में खर्च कर रहे है, उससे कम मूल्य पर अपने ही गांव में सर्वोतम पौष्टिक आहार के रूप में मोटा अनाज मडूवा, कोदो, बाजरा, गोदाली, मक्का आदि मिल जाएगा. कार्यक्रम में गिरिडीह सीसीएल के डॉ परिमल कुमार सिन्हा, कमान अधिकारी किशलय उपाध्याय, सहायक कमांडेंट कृष्णा अवतार गर्ग समेत बटालियन के जवान उपस्थित थे. इस दौरान जवानों द्वारा तैयार किए गए मोटे अनाज का लजीज पकवान भी अतिथियों को परोसा गया.

Hazaribagh News: डिज्नीलैंड मेले में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान
हजारीबाग: हजारीबाग में एक बड़ा हादसा होने की खबर सामने आयी है. जानकारी के मुताबिक हजारीबाग में लगे डिजनीलैंड मेला भीषण आग की चपेट में आ गया. घटना बुधवार की है. आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख हो गया. यह मेला मटवारी गांधी मैदान में लगा था. आग की लपटों ने सारे टेंटे को अपनी चपेट में ले लिया. जिससे 10 से 12 लाख का सामान जल गया. कोर्रा थाना प्रभारी शमशेर बहादुर अपनी टीम के साथ घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे. दमकल विभाग को उन्होंने इसकी सूचना दी. काफी मशक्कत के बाद दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया. फिलहाल आग लगने के पीछे की वजह सामने नहीं आई है. जिसकी जांच चल रही है.

जिला अग्निशमन पदाधिकारी शैलेंद्र किशोर ने बताया कि मेला खत्म हो गया था लेकिन टेंट गांधी मैदान में ही पड़ा था. इस घटना से टेंट हाउस के बांस के डंडे, प्लास्टिक, कपड़ा, तिरपाल, चादर समेत अन्य सामान बर्बाद हो गया. स्थानीय लोगों को कहना है कि कुछ लोग टायर जलाकर आग ताप रहे थे. आग तापने के बाद उन्होंने टायरों को फेंक दिया था जहां मेला लगा था. जिससे सामान में आग फैल गई और पूरे इलाके को अपनी चपेट में ले लिया. मेले के संचालक ने बताया कि 10 से 12 लाख का नुकसान हुआ है. डिज्नीलैंड मेले को दूसरी जगह शिफ्ट किया जा रहा था. इसी दौरान सामान में आग लग गई.

Ranchi News: दिल्ली पब्लिक स्कूल में ‘हायर एजुकेशन एंड गाइडेंस डे’ का आयोजन
रांची: डीपीएस, रांची के विद्यार्थियों को प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों की जानकारियों से अवगत कराने और उन्हें भविष्य के विभिन्न कैरियर विकल्पों को समझने में मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से दिल्ली पब्लिक स्कूल राँची एवं आई. एजुकेशनलाइज द्वारा ‘हायर एजुकेशन एंड गाइडेंस डे’ का आयोजन किया गया, जिसमें देश भर के प्रमुख यूनिवर्सिटी  के कैरियर कॉउंसलर एक मंच पर आए. 22 अक्टूबर 2024 को आयोजित यह कार्यक्रम एक बड़ी सफलता साबित हुआ, क्योंकि इसने छात्रों को कई शैक्षिक अवसरों का पता लगाने और प्रमुख विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत करने के लिए एक अनूठा मंच प्रदान किया. दिल्ली पब्लिक स्कूल, रांची द्वारा आयोजित कैरियर गाइडेंस फेयर में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. यह फेयर विद्यालय के विवेकानंद सभागार में आयोजित किया गया.

इस फेयर में कई विश्वविद्यालय, मोदी यूनिवर्सिटी, यूपीईएस, पर्ल एकेडमी, कलिंगा यूनिवर्सिटी, जेकेएलयू, आईसीएफएआई यूनिवर्सिटी, डीआईटी यूनिवर्सिटी, ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी, बेनेट यूनिवर्सिटी, एडमास यूनिवर्सिटी, एमिटी यूनिवर्सिटी, आईएलईएडी, सेंचुरियन यूनिवर्सिटी, के.आर. मंगलम विश्वविद्यालय और चेन्नई इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी शामिल थे. इस फेयर के दौरान विद्यार्थियों को ढेर सारे पाठ्यक्रम और कैरियर विकल्पों से रूबरू कराया गया. इस अवसर पर विद्यार्थियों को विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा में शामिल होने का अवसर मिला. इस व्यक्तिगत बातचीत से छात्रों को पाठ्यक्रम, विश्वविद्यालयों में प्रवेश, छात्रवृत्ति एवं कैरियर विकल्पों  के संबंध में अपने विशिष्ट प्रश्नों के उत्तर जानने का मौका मिला. पूरे दिन, उच्च शिक्षा के विभिन्न पहलुओं पर सूचनात्मक सत्र आयोजित किए गए, जैसे सही पाठ्यक्रम चुनना, प्रवेश परीक्षा की तैयारी और आवेदन प्रक्रिया को समझना.

कैरियर परामर्शदाता छात्रों को मार्गदर्शन प्रदान करने और उनके भविष्य के शैक्षणिक और कैरियर विकल्पों  के बारे में सूचित निर्णय लेने में मदद करने के लिए मौजूद थे. कई विश्वविद्यालयों ने अपने छात्रवृत्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जो वित्तीय सहायता चाहने वाले इच्छुक छात्रों के लिए एक विशेष रूप से मूल्यवान पहलू था. तत्पश्चात विद्यार्थियों  ने विश्वविद्यालयों के एक्सपर्ट से पाठ्यक्रमों, करियर विकल्पों और प्लेसमेंट के अवसरों से संबंधित विभिन्न प्रकार के प्रश्न भी पूछे.

कैरियर गाइडेंस फेयर में भाग लेने वाले विद्यार्थियों ने एक ही छत के नीचे विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत करने का सुनहरा अवसर प्राप्त होने पर प्रसन्नता व्यक्त की. विद्यार्थियों ने इस कार्यक्रम को अत्यधिक जानकारीपूर्ण पाया और कैरियर कॉउंसलर से बातचीत के दौरान प्राप्त अंतर्दृष्टि की सराहना की.

इस अवसर पर, डीपीएस रांची के प्राचार्य डॉ. आर.के.झा ने कहा, ‘‘छात्रों के लिए अपने करियर के संदर्भ में सही विकल्प चुनना हमेशा चुनौतीपूर्ण होता है और इस तरह के फेयर और कार्यक्रमों का आयोजन छात्रों को सही कैरियर चुनने में मार्गदर्शन देता है . इस तरह के आयोजन छात्रों को सूचित निर्णय लेने में योगदान देते हैं और उज्जवल भविष्य का मार्ग प्रशस्त करते हैं. दिल्ली पब्लिक स्कूल राँची में यूनिवर्सिटी फेयर ने निस्संदेह भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों के लिए ज्ञान, अवसर और आकांक्षा के प्रतीक के रूप में कार्य किया”.

Ranchi News: मुड़मा जतरा मेला आज से शुरू,एनएच-39 रूट डायवर्ट
मांडर: मुड़मा में लगनेवाले 2 दिवसीय ऐतिहासिक मुड़मा जतरा को लेकर तैयारी पूरी कर ली गयी है. आज से मुड़मा जतरा शुरू हो गया है. इसके मद्देनजर प्रशासन ने रांची के कई रूट को बदल दिया है. प्रशासन द्वारा अधिसूचना जारी कर एनएच39 का रूट डायवर्ट कर दिया गया है. यह मेला इस साल 18 और 19 अक्टूबर को आयोजित हो रहा है.

रांची जाने वाले मांडर से बुढ़मू ठाकूरगांव होते हुए कांठीटांड़ होते हुए जा सकते हैं . वहीं आनेवाले लोग नगड़ी से बेड़ो टांगरबसली होते हुए मांडर आ सकते हैं. रूट डायवर्ट का मैप जारी कर दिया गया है. वहीं मेला में निगरानी को लेकर 9 वॉच टावर सहित 15 सीसीटीवी लगाया गया है. सुरक्षा को लेकर लगभग 500 की संख्या में पुलिस बल तैनात है.

अष्टमी और नवमी में बारिश के आसार, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी
रांची: दुर्गा पूजा का त्योहार चल रहा है. मेला में बारिश के कारण पंडाल परिसर में कीचड़ हो जाने से लोगों का उत्साह किरकिरा कर दे रहा है. मौसम में बदलाव के कारण दुर्गा पूजा के बीच लगातार दूसरे दिन बुधवार को भी रांची समेत राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बारिश हुई. बुधवार दोपहर बाद राजधानी के अलग-अलग हिस्सों में वज्रपात व छिटपुट ओलावृष्टि के साथ झमाझम बारिश हुई. बुधवार को सुबह से ही राजधानी में बादल मंडरा रहे थे. दोपहर के बाद अचानक मौसम ने करवट ली और करीब दो घंटे तक विभिन्न हिस्सों में जोरदार बारिश हुई. तेज बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जलजमाव भी हो गया. इससे दुर्गा पूजा पंडाल देखने और मेला घूमने निकले लोगों को काफी परेशानी हुई.

आज और कल हो सकती है बारिश

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 10 और 11 अक्टूबर को भी राजधानी समेत आसपास के जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है. मौसम केंद्र के प्रभारी अभिषेक आनंद ने बताया कि 12 अक्टूबर यानी दशहरा के दिन से मौसम साफ होने की उम्मीद है. केवल कोल्हान वाले इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है.

Giridih News: दुर्गा पूजा की तैयारी को लेकर फतेहपुर में बैठक संपन्न, लिए गए कई निर्णय
गिरिडीह: देवरी प्रखंड के फतेहपुर में दुर्गापूजा महोत्सव की तैयारी को लेकर दुर्गा माता मंदिर प्रांगण में शुक्रवार को दुर्गा पूजा आयोजन समिति के संरक्षक कुंवर रामनारायण सिंह की अध्यक्षता में एक आम सभा का आयोजन किया गया, जहां आसपास के विभिन्न गांवों के गणमान्य लोग उपस्थित थे. उक्त बैठक में सर्वसम्मति से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूरे धूम धाम से हर्षोल्लास के साथ दुर्गापूजा महोत्सव मनाने हेतु कई निर्णय लिए गए.

बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार, नेम दिवस से लगातार 5 दिनों तक पर्दे पर धार्मिक धारावाहिक का संचालन किया जाएगा. सप्तमी संयत के दिन संध्या 7 बजे प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा. इस बार पुजा महोत्सव पर मेले का आयोजन तीन दिनों तक किया जाएगा तथा रविवार को प्रतिमा विसर्जन किया जाएगा. प्रतिमा विसर्जन में उतेजित माहौल न बने इसके लिए विसर्जन जुलूस में डीजे बाजा को शामिल नहीं किया जाएगा. पूजा महोत्सव में पूजा कार्यक्रम को भक्तिमय बनाने हेतु जो भी बाहरी कलाकार आयेंगे उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए अतिरिक्त कोष संग्रह करने का निर्णय लिया गया.

बैठक में उपस्थित लोगों ने सभा अध्यक्ष सह पूजा समिति के संरक्षक से पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी पूरे विधिविधान के साथ परंपरा युक्त पूजा के सभी नियमों का पालन करते हुए पूजा संपन्न कराने का आग्रह किया. वहीं पूजा समिति की ओर से समस्त ग्रामवासियों से पूजा कार्यक्रम महोत्सव को शांति व्यवस्था के साथ सुसंपन्न कराने हेतु तन मन धन से पूर्ण सहयोग करने की अपील की है. वहीं उपस्थित लोगों ने पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया. मौके पर मुखिया लाला अशोक कुमार,पूर्व मुखिया राज किशोर राय,कैलाश गिरी,इंद्रदेव राय,जालेश्वर गिरी,ब्रह्मदेव गिरी,प्रमोद गिरी, कपिलदेव राय,सहदेव सिंह,सुधीर राय,बिपिन गिरी,दिगंबर राय,बंभोला सिंह,कांग्रेस राय,सुरेश राय,जितेंद्र कुमार राय,प्रकाश पंडित,खागेश्वर रजक,बासदेव पंडित,बालेश्वर यादव, सोभन हाजरा,सरजू राणा समेत विभिन्न गांवों से कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.