Nawadih - Samridh Jharkhand

Gumla News: बाइक की आपसी टक्कर में दो की मौत, 3 घायल
गुमला: डुमरी थाना क्षेत्र के नवाडीह पंचायत स्थित बिर्री पेट्रोल पंप के पास सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी. मृतकों की पहचान बिर्री गांव निवासी अनमोल कुजूर (35 वर्ष) और पिंगल मिंज (30 वर्ष) के रूप में हुई है. घायलों में बिर्री गांव निवासी जेम्स मिंज (45 वर्ष), भेलवतला निवासी प्रताप केरकेट्टा (30 वर्ष) और माइकल बरवा (32 वर्ष) शामिल हैं. सभी का इलाज गुमला जिला सदर अस्पताल में चल रहा है.

घटना के संबंध में बताया गया कि साप्ताहिक बाजार से लौट रही एक बाइक की दूसरी बाइक से जबरदस्त टक्कर हो गई. टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और सवार लोग सड़क पर दूर तक गिर पड़े. घटना के बाद ग्रामीणों ने तुरंत 108 एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी. घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, डुमरी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने 2 लोगों को मृत घोषित कर दिया. गंभीर रूप से घायल 3 लोगों को बेहतर इलाज के लिए गुमला जिला सदर अस्पताल रेफर किया गया.

Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज प्रोजेक्ट भवन में बाटेंगे नियुक्ति पत्र
रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज धुर्वा स्थित प्रोजेक्ट भवन में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद अंतर्गत नवचयनित 35 लॉ एग्जीक्यूटिव, 4 एग्जीक्यूटिव इंजीनियर और 21 अस्सिटेंट इंजीनियर को नियुक्ति पत्र देंगे. कार्यक्रम के दौरान ही मुख्यमंत्री नेतरहाट आवासीय विद्यालय के तर्ज पर खूंटपानी-चाईबासा,नवाडीह-बोकारो एवं मसलिया-दुमका में विद्यालय भवन का ऑनलाइन शिलान्यास करेंगे.

सीएम साथ ही विद्यालय प्रमाणीकरण में स्वर्ण स्थान प्राप्त करने वाले (60) विद्यालयों को सम्मानित करेंगे. जैक,सीबीएसई, आईसीएसई के कक्षा 10 एवं 12 की बोर्ड परीक्षा वर्ष 2023 एवं वर्ष 2024 में प्रथम ,द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित करेंगे. झारखंड ओलंपियाड वर्ष 2023 में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित करेंगे.

कोडरमा: बारिश से कच्चे मकान का दीवार गिरा, घर-गृहस्थी का सामान दबकर नष्ट
कोडरमा: बारिश के चलते कच्चे मकान में सीलन आने से मरकच्चो प्रखंड के नावाडीह 1 पंचायत स्थित गरगडीहा गांव निवासी चिंता देवी, पति-कैलाश यादव का कच्चा मकान का एक हिस्सा धराशायी हो गया साथ ही दीवार में दरार भी हो गया, जिससे घर-गृहस्थी का सामान दबकर नष्ट हो गया. गरीब परिवार के सामने संकट की स्थिति पैदा हो गई है. ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है. चिंता देवी का परिवार नित्य दिन की भांति खाना खाने के बाद घर में सोया हुआ था. इसी दौरान मंगलवार देर रात अचानक कच्चा मकान का एक हिस्सा भरभरा कर गिर गया व दीवार में दरार आ गया. इसी कमरे में सामग्री व खाद्य पदार्थ व घर-गृहस्थी का सामान रखा हुआ था. मकान गिरने से सारा सामान नष्ट हो गया. यह संयोग ही था कि परिवार के लोग दूसरे कमरे में सोए थे. वरना बड़ी वारदात से इनकार नहीं किया जा सकता था. मकान गिरने से घर का सामान दबकर नष्ट हो गया है.

पिछले दिनों हुई बारिश से गरीबों के लिए आफत बन गई थी. चिंता देवी का मकान कच्चा था. बारिश के चलते उनके कच्चे मकान में नमी आ गई थी. मकान के गिरने से आर्थिक रूप से कमजोर परिवार का घर का सामान भी दीवारों के नीचे दबकर नष्ट हो गया है. पीड़ित परिवार चिंता देवी ने बताया कि उनके रहने के लिए कच्चा मकान ही था. अब वह भी गिरकर नष्ट हो गया है. उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी से मांग करते हुए कहा कि उन्हें अबुआ आवास योजना के तहत आवास दिलाया जाए ताकि वह अपना घर बनवाकर उसमें निवास कर सकें. वहीं प्रखंड के पंचायत पुरनानगर के ग्राम धोबियाडीह में लगातार बारिश होने से सुदामा देवी तथा रुकमणी देवी का घर भी भरभरा कर गिर गया. हालाकि उस वक्त घर के अन्य लोग सुबह के समय घर के बाहर मौजूद थे. सभी काम पर जाने की तैयारी कर रहे थे. उसी दौरान उनका मकान बारिश के कारण भरभरा कर गिर गया. जैसे ही मकान गिरा, मकान में रहने वाले सभी लोग बुरी तरह घबरा गए. मकान के गिरने के कारण घर के अंदर रखा घर गृहस्थी का सभी सामान दब गया और बर्बाद हो गया.