Tundi - Samridh Jharkhand

JMM ने मथुरा प्रसाद महतो को बनाया मुख्य सचेतक
रांची: टुंडी से झामुमो विधायक मथुरा प्रसाद महतो को पार्टी का मुख्य सचेतक बनाया गया है. मथुरा प्रसाद महतो झारखंड मुक्ति मोर्चा के कद्दावर नेता माने जाते हैं. उन्हें पार्टी का पिलर भी मन जाता है. बुधवार को हुए झामुमो की विस्तारित बैठक में उन्हें मुख्य सचेतक बनाने पर निर्णय लिया गया.

Dhanbad News: रायफल की सफाई करते समय चली गोली, सिपाही की मौत
धनबाद: धनबाद में एक सिपाही की अपनी ही रायफल की गोली लगने से मौत हो गयी. घटना के बाद उक्त सिपाही को SNMMCH में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मृतक सिपाही नाम नंदकिशोर सिंह बताया जा रहा है. वह पूर्वी टुंडी के CRPF कैंप में हवलदार के पद पर पदस्थापित थे.

जानकारी के मुताबिक नंदकिशोर पूर्वी टुंडी के CRPF कैंप में रायफल की सफाई कर रहे थे, इतने में रायफल से गोली चल गयी. गोली सीधे सिर पर लगी. इससे सिपाही नंदकिशोर की मौत हो गयी. हालांकि गोली लगने के बाद सहकर्मियों ने आनन-फानन में उन्हें अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. घटना की सूचना मिलते ही सिटी SP अजीत कुमार, DSP विधि व्यवस्था नौशाद आलम सहित अन्य अधिकारी अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली.

गठबंधन में विचार-आचरण अलग, लेकिन भ्रष्टाचार में सब एक: शिवराज सिंह चौहान
रांची: केन्द्रीय कृषि मंत्री और झारखंड विधानसभा चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को झारखंड की सिंदरी विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार श्रीमती तारा देवी और टुंडी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी विकास कुमार महतो के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान शिवराज सिंह चौहान ने जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन की सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि, गठबंधन सरकार ने झारखंड को क्या दिया है..? पांच साल पहले जनता से सैंकड़ों वादे किए थे, लेकिन एक भी वादा पूरा नहीं किया. वन संपदा, जल संपदा और खनिज संपदा से भरपूर राज्य को तबाह और बर्बाद कर दिया है. चारों तरफ केवल लूट मची है. इनके नेता, मंत्रियों के घरों से नोटों के पहाड़ बरामद हो रहे हैं. ये पैसा जेएमएम-कांग्रेस का नहीं बल्कि झारखंड की जनता की खून-पसीने की कमाई का है. इसलिए अब झारखंड की जनता ने जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन की सरकार को उखाड़ फैंकने का मन बना लिया है. झारखंड में भारतीय जनता पार्टी ही सुशासन स्थापित करेगी.

जेएमएम की विदाई तय है

केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, झारखंड में परिवर्तन की लहर चल रही है. हेमंत सोरेन और जेएमएम नेताओं के चेहरे मुरझाए हुए हैं. संभावित हार को देखकर बौखलाए हुए हैं. इनके चेहरे ही बता रहे हैं कि, झारखंड से हेमंत सोरेन जा रहे हैं और जेएमएम की विदाई का वक्त आ गया है. वहीं शिवराज सिंह ने कहा कि, इन्होंने नारा दिया है कि, एक ही नारा, हेमंत दोबारा, लेकिन झारखंड की जनता कह रही है कि, नहीं आएगा दोबारा, हेमंत सोरेन नाकारा. वहीं गठबंधन पर सवाल उठाते हुए शिवराज ने कहा कि, हेमंत सोरेन का गठबंधन उस कांग्रेस के साथ है, जिसने अलग झारखंड बनाने वाले आंदोलनकारियों पर गोलियां बरसाई. आज सोरेन उसी शहजादे को झुककर प्रणाम कर रहे हैं. जिस लालू यादव ने कहा था कि, झारखंड मेरी लाश पर बनेगा, उसी से गलबहियाँ चल रही है. इनके संबंध वैचारिक नहीं है. इनके विचार, व्यवहार और आचरण अलग-अलग हैं, लेकिन भ्रष्टाचार के मामले में सब एक हैं. इन्होंने पूरे झारखंड को लूटकर बर्बाद कर दिया.

जेएमएम-कांग्रेस के कुंभकर्ण

केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, हमने सुना है कि, कुंभकर्ण 6 महीना सोता था और 6 महीना जागता था. जब वो 6 महीना जागता था तो केवल खाता ही रहता था, लेकिन जेएमएम-कांग्रेस-माले और इनके सहयोगी दलों के कुंभकर्ण तो 12 महीने ही खाते हैं. ये बालू, ईंट, पत्थर, कोयला और यहां तक की गरीबों का राशन भी खा गए. शिवराज सिंह ने कहा कि, केन्द्र से मोदी जी ने गरीबों के लिए जो राशन भेजा था, जेएमएम वाले गरीबों को वो राशन भी खा गए. राशन गरीबों तक पहुंचा ही नहीं. इतना ही नहीं प्रधानमंत्री मोदी जी ने जल जीवन मिशन का हजारों करोड़ रूपए झारखंड भेजा था, जिससे गांव-गांव और घर-घर में पाइप लाइन बिछाकर नल लगाए जाने थे, लेकिन ये जेएमएम-कांग्रेस के कुंभकर्ण नल का पैसा भी खा गए. गरीबों का पैसा डकारने से बड़ा पाप क्या हो सकता है. इन्होंने मिलकर पूरे झारखंड को खोखला कर दिया है और प्रदेश को विनाश की कगार पर लाकर खड़ा कर दिया है.

राम हमारे आराध्य हैं

केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, हम जय श्रीराम बोलते हैं तो जेएमएम और कांग्रेस के नेताओं के दिल में बड़ी तकलीफ होती है. तुष्टीकरण के कारण हेमंत सोरेन भी कहते हैं कि, जय श्रीराम सुन-सुनकर मेरे कान पक गए हैं. शिवराज सिंह ने कहा कि, राम हमारे अस्तित्व हैं, राम हमारे आराध्य हैं, राम हमारे प्राण हैं, राम हमारे भगवान है, राम हमारे रोम रोम में रमे हैं, राम हमारी सांसों में बसे हैं और राम के बिना ये देश जाना नहीं जा सकता है. ये गठबंधन के लोग सनातन का विरोध करते हैं, सनातन को समाप्त करना चाहते हैं. मैं कहना चाहता हूं कि, भारत अत्यंत प्राचीन और महान राष्ट्र है, हमारी संस्कृति, जीवनमूल्य और परंपराओं की तरफ जो उंगली उठाएगा उसको किसी भी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा.

JMM घुसपैठियों को बसा रही है

केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, झारखंड में विदेशी घुसपैठिए आ रहे हैं, ये जेएमएम की सरकार ही घुसपैठियों को संरक्षण दे रही है. ये देश हमारा, ये धरती हमारी, ये जमीन, जल, जंगल सब हमारे लेकिन विदेशी घुसपैठिए आकर रह रहे हैं. बांग्लादेशी आ रहे हैं और ये हेमंत सोरेन सरकार इनको बसाती है, उनका स्वागत करती है, उनके वोटर लिस्ट में उनके नाम जोड़े जा रहे हैं, उनके आधार कार्ड और राशन कार्ड तक बनवाए जा रहे हैं, क्योंकि ये घुसपैठिए झारखंड मुक्ति मोर्चा के वोट बैंक है. वोटों की लालच में ये देश बेच रहे हैं. ये विदेशी घुसपैठिए हमारी आदिवासी बेटियों को भ्रम के जाल में फंसाकर उनसे शादी कर रहे हैं. जमीनों पर कब्जा कर रहे हैं, पंचायतों पर कब्जा कर रहे हैं. रूबीका और अंकिता जैसी बेटियों की निर्मम हत्या हो रही है. हालात ये हैं कि, संथाल परगना में डेमोग्राफी चेंज हो गई है. पहले यहां आदिवासियों की आबादी 44% थी, लेकिन अब घटकर केवल 28% रह गई है. यहां विदेशी घुसपैठिए आकर बस गए हैं. शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, झारखंड में भाजपा की सरकार बनते ही नागरिकता का रजिस्टर बनाया जाएगा और विदेशी घुसपैठियों को चुन-चुनकर बाहर निकाला जाएगा. इस धरती पर माटी, बेटी और रोटी को सुरक्षित करना भाजपा का प्रण है.

महिला सशक्तिकरण, भाजपा का संकल्प

केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, हेमंत सोरेन ने पांच साल पहले महिलाओं से वादा किया था कि, उन्हें चूल्हा खर्च के लिए प्रति माह 2 हजार रूपए दिए जाएंगे. 4 साल 10 महीने कुछ नहीं दिया और चुनाव आते हेमंत सोरेन भी आ गए और वोट बटोरने के लिए बहनों के खातों में 1 हजार रूपए की राशि डाल दी. शिवराज सिंह ने कहा कि, हर महीने 2 हजार रूपए के हिसाब से एक साल का 24 हजार रूपए होता है, और पांच साल का 1 लाख 20 हजार रूपए होता है, लेकिन हेमंत सोरेन ने अब तक केवल 2 हजार रूपए ही बहनों के खाते में डाले हैं. हेमंत सोरेन महिलाओं के 1 लाख 18 हजार रूपए भी डकार गए. केन्द्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि, जहां-जहां भारतीय जनता पार्टी की सरकार है वहां बहनों को खाते में सम्मान राशि दी जा रही है. मध्यप्रदेश में लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत बहनों के खाते में हर महीने राशि डाली जा रही है. वहीं छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, असम और ओडिशा में अलग-अलग नामों से योजनाएं चलाई जा रही है. शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, झारखंड में भी भाजपा की सरकार बनते ही उसी महीने से हर बहन के खाते में हर 11 तारीख को 2100 रूपए की सम्मान राशि डाली जाएगी. वहीं बहनों को 500 रूपए में रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा और साल में दो बार त्योहार पर सिलेंडर मुफ्त दिया जाएगा. महिला सशक्तिकरण, भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री श्रीमान नरेन्द्र मोदी जी का संकल्प है.

सोरेन ने केवल छला है

केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, पांच साल पहले हेमंत सोरेन ने कसम खाकर कहा था कि, युवाओं को 5 लाख सरकारी नौकरियां देंगे, लेकिन किसी भी युवा को नौकरी नहीं मिली. बेरोजगारी भत्ता देने का भी वादा किया था, लेकिन भत्ता भी नहीं मिला. पूरे पांच सालों तक सोरेन सरकार को युवाओं की याद नहीं आई लेकिन चुनाव आते ही उत्पाद सिपाही भर्ती के नाम पर युवाओं को कड़ी धूप में 10 किलोमीटर ऐसा दौड़ाया कि, दौड़ते-दौड़ते नौजवान जिंदगी की जंग हार गए. घर पर माँ इंतज़ार कर रही थी कि, बेटा वर्दी पहनकर लौटेगा लेकिन बेटा कफन ओढ़कर लौटा. इन्होंने कई घरों के चिराग बुझा दिए. उन्होंने कहा कि, पूरे मामले की जांच कर दोषियों को जेल भेजा जाएगा. वहीं श्री चौहान ने कहा कि, झारखंड में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनते ही पहली कैबिनेट में 2 लाख 87 हजार खाली पड़े सरकारी पदों को भरने के प्रस्ताव को मंजूरी दी जाएगी. पहले ही साल डेढ़ लाख नौकरियां दी जाएंगी. कैलेंडर बनाकर तय किया जाएगा कि, कब परीक्षा होगी, कब रिजल्ट आएगा और कब युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे. 5 लाख नए स्वरोजगार सृजित किए जाएंगे. इसके अलावा ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट युवाओं को अच्छी नौकरी की तैयारी के लिए हर महीने 2 हजार रूपए की राशि दी जाएगी. हेमंत सोरेन ने युवा नौजवानों को छला है, लेकिन भाजपा युवाओं को पूरा न्याय देगी.

मोदी जी गरीबों के मसीहा हैं

केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, मोदी जी अद्भुत नेता हैं. उनके नेतृत्व में एक गौरवशाली, वैभवशाली, शक्तिशाली, सम्पन्न और समृद्ध भारत का निर्माण हो रहा है. गरीबों का कल्याण मोदी जी की प्राथमिकता है. मोदी जी गरीबों के मसीहा है. शिवराज सिंह ने कहा कि, हर गरीब को पक्का मकान देना भाजपा और मोदी जी का सपना है. इसलिए प्रधानमंत्री जी ने तय किया है कि, ग्रामीण क्षेत्रों में 2 करोड़ पक्के मकान बनाए जाएंगे. हर गरीब को पक्का मकान बनाने के लिए राशि दी जाएगी. झारखंड में बालू बाल्टियों में रखकर किलो से बेची जा रही है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनते ही गरीबों को मकान बनाने के लिए बालू भी फ्री दी जाएगी. कोई गरीब टूटी टपरिया और कच्ची छत के नीचे नहीं रहेगा.

टुंडी में आजसू पार्टी का मिलन समारोह, सरकार आम लोगों के जीवन में कोई अंतर नहीं ला सकी: सुदेश महतो
रांची: सरकार अपने कार्यकाल के अंतिम महीने में है लेकिन इन पांच सालों में यह सरकार जनता के बीच अपने होने का अहसास तक नहीं करा पाई है। इनका होना न होना किसी के जीवन में अंतर पैदा नहीं कर पाया। हमारी तैयारी लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाकर इस व्यवस्था को बदलने की है। यह बातें पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने टुंडी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत निछानी स्कूल ग्राउंड में आयोजित मिलन समारोह में कही। इस दैरान जिला परिषद सदस्य मो. इसराफिल (लाला) ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

उन्होंने कहा कि रत्नगर्भा इस धरती ने देश को रोशन किया है। यहां के वासियों की सेवा, कल्याण और उत्थान हमारी प्राथमिकता है। विस्थापित परिवारों को पीने का शुद्ध पानी, स्वच्छ हवा, विद्यालय और अस्पताल जैसी मूलभूत सुविधाओं की कमी न हो इसे सुनिश्चित करना होगा। आम लोगों के जीवन को सँवारना पड़ेगा। जनता के हित के लिए राजनीतिक वातावरण को बदलने की आवश्यकता है। सरकार को राज्य की दूरगामी भविष्य की कोई चिंता नहीं है। राज्य को फिर से विकासशील बनाने के लिए हम सभी को मिलकर काम करना है। जनता को अब इस सरकार पर भरोसा नहीं है।

मिलन समारोह में शामिल सुदेश महतो अपने कार्यकर्ताओं के संग

मिलन समारोह में सदस्यता ग्रहण करने वाले मो. इसराफिल का पार्टी में स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि तुष्टिकरण नहीं समाज के हर वर्ग को साथ लेकर उनकी बेहतरी के लिए काम करने वाली पार्टी है आजसू। हमारी राजनीति आपके बेहतर भविष्य के लिए समर्पित है। राज्य के वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य को बदलने के लिए आप सभी साथियों का योगदान अहम है। मो. इसराफिल इस क्षेत्र के वासियों की आस और उम्मीद हैं।

पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले मो. इसराफिल ने कहा कि हर धर्म, हर समाज, हर वर्ग की भलाई की बात करने वाली आजसू पार्टी का हिस्सा बनना मेरे लिए गर्व की अनुभूति है। मेरे साथ शामिल हुए सभी लोग पार्टी की नीति व सिद्धांतों को जन जन तक पहुँचाने का काम करेंगे। पार्टी द्वारा भविष्य में जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी उसका निर्वहन सच्ची निष्ठा से करेंगे।

करम महोत्सव खेल महागूंज समारोह संपन्न

पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो बेरमो के बिनोद बिहारी महतो फुटबॉल मैदान में आयोजित करम महोत्सव खेल महागूंज सह सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह में शामिल हुए। इस कार्यक्रम का आयोजन पार्टी के केंद्रीय सचिव संतोष महतो के नेतृत्व में किया गया। मिलन समारोह में केंद्रीय महासरिचव संतोष महतो, खालिद खलिल, नजरूल हसन हासमी, अजय सिंह, धनबाद जिलाध्यक्ष मंटू महतो, योगेश महतो, महबूब आलम, दयाल महतो, विनोद महतो, धनन्जय महतो इत्यादि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को संबोधित करते हुए सुदेश महतो ने कहा कि करम पर्व प्रकृति के प्रति हमारे समर्पण का प्रतीक है। यह पर्व हमारी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। हमारी संस्कृति हमारी पहचान है। इसे अक्षुण्ण रखने के साथ ही इसके विस्तार की दिशा में काम करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। हमारी समृद्ध कला संस्कृति हमारा पर्यटन बन सकता है। इसके लिए दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ कई प्रभावी कदम उठाने की आवश्यकता है। आज इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी सम्मानित शिक्षकों को मेरा प्रणाम है। शिक्षक के कंधों पर देश के भविष्य को तैयार करने और समाज को सही दिशा दिखाने की जिम्मेदारी है। आप अपने समर्पण, लगन और मेहनत से बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ ही सामाजिक ज्ञान से भी अवगत कराते हैं। हमारी संस्कृति में गुरु का ओहदा सबसे ऊपर रहा है।