रांची समाचार - Samridh Jharkhand

चैती छठ महापर्व नहाय-खाय से शुरू, 25 मार्च को उगते सूर्य को अर्घ्य
रांची : लोक आस्था और सूर्य उपासना का महान पर्व चैती छठ रविवार को नहाय-खाय के साथ श्रद्धा और भक्ति के माहौल में शुरू हो गया। चार दिनों तक चलने वाला यह कठिन व्रत प्रकृति, शुद्धता और अनुशासन का प्रतीक माना जाता है, जिसमें व्रती कठोर नियमों का पालन करते हुए भगवान भास्कर की आराधना करते हैं।

यह महापर्व 25 मार्च को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न होगा। परंपरा के अनुसार पहले दिन नहाय-खाय, दूसरे दिन खरना, तीसरे दिन अस्ताचलगामी सूर्य को संध्या अर्घ्य और अंतिम दिन उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का पारण किया जाता है।

पुरोहित मनोज पांडेय के अनुसार, इस वर्ष छठ पर्व पर विशेष शुभ योग का संयोग बन रहा है। नहाय-खाय के दिन मां कूष्मांडा की पूजा की जाती है, जबकि खरना के दिन देवी स्कंद माता की आराधना होती है। संध्या अर्घ्य के दिन माता कात्यायनी और प्रातः अर्घ्य के समय माता कालरात्रि की पूजा का विशेष महत्व है। चैत्र नवरात्र के साथ पड़ने के कारण व्रत करने वाले श्रद्धालुओं को छठी मैया के साथ इन देवियों का भी विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है।

छठ महापर्व का कार्यक्रम

23 मार्च: खरना (रात 8:42 बजे तक)24 मार्च: संध्या अर्घ्य (सूर्यास्त लगभग 6:00 बजे)25 मार्च: प्रातः अर्घ्य (सूर्योदय सुबह 5:49 बजे) धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस व्रत को करने से बल, आरोग्य, समृद्धि और संतान सुख की प्राप्ति होती है।

विशेष रूप से संतान की कामना करने वाली महिलाओं के लिए यह व्रत अत्यंत फलदायी माना गया है। राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में इस पर्व को लेकर भक्तों में उत्साह देखा जा रहा है। घाटों की सफाई, पूजन सामग्री की खरीदारी और तैयारियों का दौर जारी है, जिससे माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया है।

Ranchi News : सीएमपीडीआई में गरिमामय विदाई-सह-सम्मान समारोह का आयोजन
रांची : सीएमपीडीआई परिवार के तीन सदस्यों के सेवानिवृत्ति के अवसर पर संस्थान के ‘मयूरी हाल’ में एक विदाई-सह-सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इनमें शंकर नागाचारी – निदेशक (तकनीकी/सीआरडी), रमेश थियागराजन – महाप्रबंधक (गवेषण) एवं दिनेश राम – सैंपलिंग टेक्निशियन शामिल हैं।

इस अवसर पर राजीव कुमार सिन्हा – निदेशक (तकनीकी/ईएस) एवं नृपेन्द्र नाथ – निदेशक (तकनीकी/आरडीएंडटी) ने संयुक्त रूप से सेवानिवृत्त निदेशक एवं कर्मियों को पौधा, मान-पत्र, प्रतीक चिह्न एवं शॉल प्रदान कर कंपनी की ओर से सम्मानित किया। उन्होंने सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारियों एवं कर्मियों के योगदान की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

समारोह में यूनियन के प्रतिनिधि प्रलय भट्टाचार्जी, देवेन्द्र तिवारी एवं सौविक भूषण देव तथा सीएमओएआई के प्रतिनिधि अमृतांशु ने भी अपने विचार व्यक्त किए। स्वागत भाषण, मंच संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन उप प्रबंधक (राजभाषा) अभय मिश्र ने किया।

Ranchi News : सीसीएल मुख्यालय में 123 सेवानिवृत्त कर्मियों को गरिमामय विदाई
रांची : सीसीएल मुख्यालय में आज एक भव्य एवं गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फरवरी 2026 में मुख्यालय से सेवानिवृत्त होने वाले तीन कर्मियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। इसके साथ ही सीसीएल के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत सेवानिवृत्त कर्मियों को भी उनके-अपने क्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से ससम्मान विदा किया गया। इस प्रकार आज सीसीएल मुख्यालय एवं विभिन्न क्षेत्रों से कुल 123 कर्मियों को गरिमापूर्ण विदाई दी गई।

ज्ञात हो कि सीसीएल मुख्यालय के अलावा बरका-सयाल क्षेत्र से 16, पिपरवार क्षेत्र से 10, अरगड़ा क्षेत्र से 7, एनके क्षेत्र से 9, राजहरा क्षेत्र से 1, सीडब्ल्यूएस से 3, कुजू क्षेत्र से 4, हजारीबाग क्षेत्र से 6, बी एंड के क्षेत्र से 10, कथारा क्षेत्र से 22, ढोरी क्षेत्र से 20, रजरप्पा क्षेत्र से 10, गिरिडीह क्षेत्र से 1 तथा केंद्रीय अस्पताल, रामगढ़ से 1 कर्मी आज सेवा निवृत्त हुए।

समारोह के दौरान सीसीएल मुख्यालय में एक लघु फिल्म का भी प्रदर्शन किया गया, जिसमें सेवानिवृत्त कर्मियों ने अपने सेवाकाल के अनुभव, भावनाएं एवं स्मृतियां साझा कीं।

मुख्यालय से सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों के नाम इस प्रकार हैं— बृज मोहन रजक (लेखपाल ए-1, एम एंड एस विभाग),  गीता सिंह (लिपिक ग्रेड-1, मानव संसाधन विभाग) एवं बंधन उरांव (हेड सिक्योरिटी गार्ड, सिक्योरिटी विभाग)।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सीसीएल के महाप्रबंधक (अधिकारी स्थापना/कल्याण) संजय ठाकुर उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में संजय ठाकुर ने सेवानिवृत्त कर्मियों को जीवन की अगली पारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह सीसीएल परिवार के लिए गर्व और संतोष का विषय है कि सभी कर्मियों ने निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ अपने सेवाकाल को सफलतापूर्वक पूरा किया। संगठन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता प्रेरणास्रोत है। उन्होंने यह भी कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद भी अपने अनुभव और ज्ञान का उपयोग समाज के उत्थान एवं जनकल्याण के कार्यों में करें तथा जीवन के आगामी चरण में संसाधनों का विवेकपूर्ण प्रबंधन करते हुए संतुलित जीवन व्यतीत करें।

समारोह में विभिन्न विभागों के महाप्रबंधक, अधिकारी, कर्मचारी तथा सेवानिवृत्त कर्मियों के परिजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस अवसर पर सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को शॉल, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।

प्लानेट पब्लिक स्कूल के वार्षिक उत्सव में मुख्य अतिथि बने निपु सिंह
रांची : प्लानेट पब्लिक स्कूल के एनुअल डे पर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए निपु सिंह
राष्ट्रीय सुरक्षा पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह रांची लोकसभा का पूर्व प्रत्याशी निपु सिंह ने रांची ओएना स्थित प्लानेट पब्लिक स्कूल के वार्षिक उत्सव के मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए ।

इस मौके पर बच्चों ने कला संस्कृति का आयोजन किया और आनंद उठाया और मौके पर स्कूल का प्रिंसिपल रोशन शर्मा ने कहा कि स्कूल में बच्चों को आर्थिक स्थिति देखते हुए कभी भी स्कूल फीस के लिए पेरेंट्स पर दबाव नहीं बनाया जाता है और उन्होंने कहा बच्चों पर हर सेकंड ध्यान रखा जाता है और शिष्टाचार में रखने का प्रयास किया जाता है।

इस मौके पर राष्ट्रीय सुरक्षा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष निपु सिंह ने कहा कि यह स्कूल के बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ खेल और पेंटिंग में भी राज्य के नाम रोशन किया है और सिंह ने सभी बच्चों को इस वार्षिक उत्सव के अवसर पर बधाई दी और उज्जवल भविष्य की कामना की इस वार्षिक उत्सव के मौके पर स्कूल का डायरेक्टर प्रमोद शर्मा, लेखक सह समाजसेवी मिथिलेश कुमार पांडे, शिक्षिका हेमा मैडम सहित हजारों लोग मौजूद थे ।

23 फरवरी के चुनाव में अधिक से अधिक मतदान करने का आह्वान
रांची : आगामी 23 फरवरी को होने वाले झारखंड प्रदेश में नगर निगम चुनाव हेतु अखिल भारतीय महासभा के झारखंड प्रभारी अवधेश कुमार श्रीवास्तव, प्रदेश अध्यक्ष प्रणय कुमार कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष प्रेम कुमार सिन्हा एवं प्रदेश प्रवक्ता शैलेश कुमार सिन्हा सह रांची जिला अध्यक्ष ने उपरोक्त चुनाव में अधिक से अधिक मतदाताओं से अपील की है कि आप इस चुनाव में निश्चित रूप से अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

यह चुनाव झारखंड नगर निगम के समस्त अधिकारों को जो आपके जीवन को प्रभावित करती है आप इस पर अवश्य मतदान पूर्व स्वयं विचार करें आपका निर्भीक और निष्पक्ष योग्य उम्मीदवार का चुनाव झारखंड का भविष्य तय करेगी मतदान आपका अधिकार है और योग्य उम्मीदवार को चुनाव आपका अपना मताधिकार है प्रगतिशील झारखंड के विकास के लिए अपना मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें।

Ranchi NEWS : पुंदाग थाना क्षेत्र में युवक का शव मिलने से फैली सनसनी
रांची : के पुंदाग थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बबलू गंजू के रूप में हुई है, जो पुंदाग इलाके में अपने परिवार के साथ किराये के मकान में रहता था। पुलिस की पूछताछ में परिजनों ने बताया कि बबलू गंजू देर रात शौच के लिए घर से बाहर निकला था, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटा।

काफी खोजबीन के बाद उसका शव रेलवे ट्रैक के पास बरामद किया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुंदाग थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने आशंका जताई है कि युवक की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है।

शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) भेज दिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक की पत्नी से भी पूछताछ की गई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पूरी तरह पुष्टि हो सकेगी।

पुलिस ने कहा कि मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

रांची में 17 से 19 मार्च तक लगेगा तीन दिवसीय बसंत मेला
रांची : अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन के तत्वावधान में तीन दिवसीय बसंत मेला 17,18 और 19 मार्च को अग्रसेन भवन में लगेगा। मेले में 50 स्टाल लगाए जाएंगे। विभिन्न जगहों से महिला उद्यमी अपने एक्सक्लूसिव सामान लेकर आ रही हैं, जैसे कुर्ती, बच्चों का सामान, हैंडमेड आइटम ज्वेलरी, भगवान का पोशाक, अपने हाथों से बने अचार, पापड़, मंगोड़ी सहित अन्य शामिल है। उद्यमी महिलाएं रांची, कोलकाता, जामताड़ा पुरुलिया,पटना, जमशेदपुर से बहने स्टॉल लगाने के लिए आ रही हैं।

गणगौर के अवसर पर एक ही मंच के नीचे कई सारी शॉपिंग करने का आनंद मिलेगा। साथ ही फूड स्टॉल का स्वाद भी मिलेगा। यह जानकारी मीडिया प्रभारी रीना सुरेखा ने शनिवार को दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्व प्रादेशिक अध्यक्ष रूपा अग्रवाल, प्रादेशिक उपाध्यक्ष अलका सरावगी, मंजू केडिया शाखा अध्यक्ष मधु सराफ, मंजू लोहिया, प्रीति पोद्दार, छाया अग्रवाल, लक्ष्मी जैन सुनीता सरावगी, सीमा पोद्दार सहित अन्य जुटी हैं।

विज्ञान समस्याओं का समाधान और अवसर खोजने में मददगार: शादान आलम
रांची : रांची माली टोला चौक हिंदपीढ़ी के ज़िक्रा अरेबिक स्कूल में विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार और रचनात्मक क्षमता विकसित करना था। इस प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं, विशेषकर छात्राओं ने अपने मॉडलों के माध्यम से प्रतिभा का प्रदर्शन किया। स्काउड इंटरनेशनल स्कूल के प्रिंसिपल शादान आलम ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर आधारित मॉडल प्रस्तुत किए। इनमें एआई रोबोट, इलेक्ट्रोलिसिस ऑफ वाटर, माइक्रोस्कोप, भारतीय त्योहार, ज्वालामुखी, मानव नेत्र, जल शुद्धिकरण प्रणाली, सोलर सिस्टम और रक्त परिसंचरण तंत्र जैसे आधुनिक व वैज्ञानिक मॉडल शामिल थे। विद्यार्थियों ने अपने मॉडलों की कार्यप्रणाली और वैज्ञानिक महत्व को सरल भाषा में समझाया। मुख्य अतिथि शादान आलम ने प्रदर्शनी का निरीक्षण किया।

मुख्य अतिथि ने छात्रों को सलाह देते हुए कहा, "कड़ी मेहनत, समर्पण, और उत्साह के साथ आगे बढ़ें। कभी हार न मानें और हमेशा नई चीजें सीखने के लिए तैयार रहें। साइंस सिर्फ एक विषय नहीं है, यह एक दृष्टिकोण है। जो हमें समस्याओं का समाधान करने और नए अवसरों को खोजने में मदद करता है। विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए ऐसी गतिविधियां आवश्यक हैं। प्रयोग और मॉडल के माध्यम से सीखने से बच्चों की समझ मजबूत होती है। स्कूल के निदेशक हाफिज अबुल कलाम ने कहा कि वर्तमान युग विज्ञान और तकनीक का है। इस प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाशीलता, मेहनत और वैज्ञानिक दृष्टिकोण का प्रदर्शन किया, जो विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता को दर्शाता है। ज़िक्रा अरेबिक स्कूल में सीबीएसई पैटर्न पर दसवीं तक की पढ़ाई होती है। विद्यालय की प्रधानाचार्या अर्शी सबा ने कहा कि बच्चों का सर्वांगीण विकास केवल किताबी ज्ञान से संभव नहीं है।

उन्होंने बताया कि शिक्षा के साथ-साथ विज्ञान, कला और रचनात्मक गतिविधियों में सहभागिता से ही बच्चों की प्रतिभा निखरती है। विशिष्ट अतिथि मास्टर उस्मान, फ्रेंड्स ऑफ विकर्स सोसाइटी के तनवीर आलम, कमर सिद्दीकी ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य बच्चों को व्यवहारिक, वैज्ञानिक और नवाचारी शिक्षा प्रदान करना है।प्रदर्शनी के दौरान उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों ने विद्यार्थियों के कार्यों को देखा। इस अवसर पर शिक्षक, शिक्षिकाएं सहित विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

बीआईटी मेसरा के लियो क्लब ने बरियातू अनाथालय में बच्चों के लिए दान अभियान चलाया
रांची : बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान, मेसरा के लियो क्लब ने बरियातू स्थित गुरु नानक विकलांग बच्चों के अनाथालय के बच्चों के लिए एक दान अभियान आयोजित किया। यह पहल समाज की ज़रूरतों से जुड़ने और छात्रों में सामाजिक जिम्मेदारी बढ़ाने के उद्देश्य से की गई।

इस कार्यक्रम से पहले लियो क्लब के 50 सदस्यों ने कॉलेज के हॉस्टलों में जाकर स्वेच्छा से दान इकट्ठा किया। अनाथालय पहुँचने पर यह दान वहाँ रहने वाले 47 बच्चों के बीच बराबर बाँटा गया। इस दौरान केवल दान देने पर नहीं, बल्कि बच्चों के साथ समय बिताने और उनसे जुड़ने पर भी ध्यान दिया गया।

क्लब के सदस्यों ने बच्चों के साथ दोपहर का समय खेल और अन्य गतिविधियों में बिताया। अंताक्षरी, रंग भरना और आसान रचनात्मक खेल रखे गए, जिससे बच्चों के साथ दोस्ताना माहौल बना। इसका उद्देश्य सिर्फ सामान देना नहीं, बल्कि बच्चों के साथ मिलकर खुशी के पल साझा करना था।

यह अभियान इस सोच पर आधारित था कि शिक्षा केवल पढ़ाई तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाना भी जरूरी है। इस अनुभव से छात्रों को यह समझने का मौका मिला कि छोटे-छोटे और अच्छे प्रयास भी लोगों के जीवन में बदलाव ला सकते हैं।

बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान, मेसरा देश के प्रमुख निजी तकनीकी संस्थानों में से एक है और यहाँ पढ़ाई के साथ-साथ सामाजिक कामों को भी महत्व दिया जाता है। संस्थान छात्रों को ऐसे कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करता है, जिससे वे समाज को बेहतर ढंग से समझ सकें।

जनवरी में किया गया यह दौरा लियो क्लब की नियमित सामाजिक गतिविधियों का हिस्सा है। क्लब आगे भी ऐसे कार्यक्रम करता रहेगा, ताकि समाज से जुड़कर लगातार मदद की जा सके।

कड़ाके की ठंड में जरूरतमंदों को मिली राहत, कंबल वितरण कार्यक्रम
रांची :  राजधानी रांची में जारी कड़ाके की ठंड के बीच बिरसा चौक–हटिया स्टेशन रोड स्थित स्थानीय होटल द पार्क रिट्रीट और पूजा रेस्टोरेंट के संयुक्त सौजन्य से शनिवार को जरूरतमंदों के बीच कंबल और अन्य गर्म कपड़ों का वितरण किया गया। इस पहल से ठंड से जूझ रहे गरीब, वृद्ध और बच्चों को काफी राहत मिली है।

इस अवसर पर कार्यक्रम के संचालक रामाशंकर प्रसाद ने बताया कि हर वर्ष दिसंबर माह में ठंड के मौसम के दौरान अपनी माता अशर्फी देवी की स्मृति में जरूरतमंद वृद्ध महिला-पुरुषों और बच्चों के बीच कंबल सहित अन्य गर्म कपड़ों का वितरण किया जाता है। इसी क्रम में इस वर्ष भी सैकड़ों जरूरतमंदों को कंबल और गर्म कपड़े वितरित किए गए।

कार्यक्रम के दौरान समाजसेविका आशा देवी ने कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा ही सबसे बड़ा मानव धर्म है। जरूरतमंदों की सहायता करने से आत्मिक संतुष्टि मिलती है और समाज में सकारात्मक संदेश जाता है। इस सेवा कार्य में ऋतु देवी, वीर नारायण प्रसाद, खुशबू जायसवाल, पूजा कुमारी, शान्या कुमारी, आदित्य कलवार, अभिषेक कलवार, अंकित कलवार, रेशमा देवी सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे और वितरण कार्य में सहयोग किया।

हाईकोर्ट में प्रतिनियुक्त नोडल अधिकारियों की जानकारी तलब, झारखंड पुलिस मुख्यालय का आदेश
रांची:  झारखंड पुलिस मुख्यालय ने राज्य के उच्च न्यायालय में प्रतिनियुक्त नोडल अधिकारियों की विस्तृत जानकारी तलब की है। इस संबंध में पुलिस मुख्यालय ने राज्य के सभी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी), पुलिस अधीक्षक (एसपी) और विभिन्न पुलिस इकाइयों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं।

पुलिस मुख्यालय की ओर से महानिरीक्षक (आईजी, प्रोविजन) की ओर से जारी पत्र में 24 घंटे के भीतर निर्धारित प्रारूप में जानकारी उपलब्ध कराने को कहा गया है। पत्र के अनुसार, सभी जिलों और इकाइयों से झारखंड उच्च न्यायालय में तैनात नोडल अधिकारियों का पूरा विवरण मांगा गया है।

मांगी गई जानकारी में नोडल अधिकारी का नाम एवं पद, मोबाइल नंबर, उच्च न्यायालय में प्रतिनियुक्ति की तिथि तथा उन्हें सौंपे गए कार्यों का विवरण शामिल है। पुलिस मुख्यालय ने सभी संबंधित अधिकारियों को समयसीमा के भीतर सटीक और पूर्ण जानकारी भेजने का निर्देश दिया है।

उड़ान आईएएस एकेडमी में हिंदी साहित्य भारती की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित
रांची : राजधानी रांची स्थित उड़ान आईएएस एकेडमी की ओर से मां पार्वती कॉम्प्लेक्स में सोमवार को हिंदी साहित्य भारती की रांची जिला इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें अंतरराष्ट्रीय हिंदी साहित्य भारती के केंद्रीय महामंत्री रामनिवास शुक्ल मुख्य अतिथि तथा डॉ. वासुदेव प्रसाद विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि रामनिवास शुक्ल ने हिंदी साहित्य भारती के उद्देश्यों और गतिविधियों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि संस्था की पहुंच बढ़ाने के लिए सदस्य संख्या में निरंतर वृद्धि आवश्यक है। साथ ही विभिन्न प्रकोष्ठों के गठन और उनके सक्रिय संचालन पर बल दिया। उन्होंने संगोष्ठी, कवि सम्मेलन, महापुरुषों एवं साहित्यकारों की जयंती समारोह तथा रचनात्मक व सामाजिक कार्यक्रमों के नियमित आयोजन को संस्था की प्राथमिकता बताया।

विशिष्ट अतिथि डॉ. वासुदेव प्रसाद ने हिंदी साहित्य भारती द्वारा किए जा रहे साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यों की सराहना करते हुए इसे हिंदी भाषा और साहित्य के प्रचार-प्रसार का एक सशक्त मंच बताया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए रांची जिला हिंदी साहित्य भारती के अध्यक्ष बलराम पाठक ने घोषणा की कि अब जिला इकाई की बैठक नियमित रूप से मासिक आधार पर आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि संगठन के विस्तार के लिए व्यापक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा तथा महाविद्यालयों के हिंदी विभागों में कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों को हिंदी साहित्य से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

बैठक में संगठनात्मक दायित्वों का वितरण भी किया गया। ममता मनीष सिन्हा को काव्य मंच प्रकोष्ठ प्रभारी, विशाल कुमार को शिक्षक प्रकोष्ठ अध्यक्ष तथा डॉ. ओमप्रकाश को शिक्षक मंच प्रभारी चुना गया। इस अवसर पर जिला सचिव सुकुमार झा, कोषाध्यक्ष त्रिपुरेश्वर नाथ मिश्र, निशांत कुमार पाठक सहित संगठन के कई सदस्य उपस्थित रहे।