North Chotanagpur - Samridh Jharkhand

राजद ने नियुक्त किया प्रमंडलवार संगठन प्रभारी, कैलाश यादव को मिला उत्तरी छोटानागपुर का जिम्मा
रांची:  बुधवार को प्रदेश राजद अध्यक्ष संजय सिंह यादव ने पंचायत स्तर पर पार्टी संगठन और कार्यकर्ताओं को मजबूती प्रदान के लिए झारखंड के सभी पांचों प्रमंडल में संगठन प्रभारी एवं सह प्रभारी नियुक्त किया हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आगामी विधानसभा के मद्देनजर राज्य के सभी 81 विधानसभा क्षेत्रों में संगठन को धारदार बनाने का लक्ष्य रखा गया है और इसके लिए तेजी से प्रदेश एवं जिला स्तर के नेता कार्य कर रहे हैं !

प्रमंडलवार संगठन प्रभारी एवं सह प्रभारी

उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल में राजद महासचिव कैलाश यादव को प्रभारी और फैजुल हक रसीद को सह प्रभारी बनाया गय़ा है तो वहीं दक्षिण छोटानागपुर प्रमंडल में आबिद अली प्रभारी और राम कुमार यादव सह प्रभारी होंगे। इसी प्रकार कोल्हान प्रमंडल में विक्रम प्रसाद यादव को प्रभारी का जिम्मा दिया गया है तो वहीं पलामू लोकसभा सीट से उम्मीदवार रहीं ममता भुइयां सह प्रभारी होंगी। इसी तरह संथाल परगना में पूर्व मंत्री सुरेश पासवान प्रभारी का दायित्व संभालेंगे तो राजद के गढ़ कहे जाने वाले पलामू प्रमंडल में गिरधारी गोप प्रभारी और सुखदेव विद्रोही सह प्रभारी होंगे।

इस संबंध में प्रदेश महासचिव सह मीडिया प्रभारी कैलाश यादव ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव के निर्देशानुसार सभी प्रमंडल प्रभारी अविलंब जिला प्रभारी एवं जिला अध्यक्ष के साथ समन्वय बनाकर विधानसभा वार क्षेत्रों में बूथ कमेटी बनाने एवं कार्यकर्ता सम्मेलन शुरू करने का काम करेंगे।

कोडरमा: कब चलेगी नई दिल्ली के लिए सुपरफास्ट ट्रेन, यात्रियों को है इंतजार
कोडरमा: आगामी 23 जुलाई को संसद में पेश होने वाले बजट में कोडरमा सहित उत्तरी छोटानागपुर के लोगों को कई उम्मीद है। इसी के तहत कोडरमा के रास्ते होकर चलने वाली नई दिल्ली धनबाद के लिए हजारीबाग प्रमंडलीय मुख्यालय के अंतर्गत कोडरमा, हजारीबाग टाउन, गिरिडीह, रामगढ, धनबाद व बिहार के रजौली नवादा के यात्रियों को इंतजार है कि धनबाद से दिल्ली के लिए चलने वाली ट्रेन कब सौगात के रूप में मिलेगी।

धनबाद से नई दिल्ली के लिए एक सुपरफास्ट ट्रेन चलाने के लिए प्रस्ताव एक साल पूर्व भेजा गया था। लेकिन अभी तक इस पर कोई पहल नहीं हो पायी है। पूर्व मध्य रेलवे ने उस समय आठ नई ट्रेन को मंजूरी दी है। इनमें धनबाद से नई दिल्ली के लिए नई ट्रेन भी शामिल हैं। सभी ट्रेनों के लिए दोनों ओर से टाइम टेबल भी तय कर लिया गया है। धनबाद से नई दिल्ली के बीच चलने वाली ट्रेन प्रति दिन चलेगी।

पूर्व मध्य रेल ने अपने स्तर पर सारी तैयारी पूरी कर टाइम टेबल के साथ नई ट्रेन चलाने की अनुमति रेलवे बोर्ड से मांगी। इधर उक्त ट्रेन के चलाने की घोषण नहीं होने का मलाल अभ्रकांचल एवं कोयलांचल वासियों को है। नई दिल्ली हावडा ग्रैंड कॉर्ड सेक्शन पर यात्रियों का दबाव काफी है। धनबाद रेल मंडल के अंतर्गत धनबाद पारसनाथ कोडरमा व इस रूट से होकर चलने वाली दिल्ली मुम्बई और राजस्थान की ट्रेनों में बर्थ उपलब्ध नहीं होते है।

क्षेत्रवासियों को मानना है कि उत्तरी छोटानागपुर के अंतर्गत हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल, केंद्रीय मंत्री सह कोडरमा सांसद अन्न्पूर्णा देवी, चतरा सांसद कालीचरण सिंह, धनबाद सांसद ढुल्लु महतो एवं गिरिडीह चंद्रप्रकाश चौधरी की सार्थक पहल होगी तो क्षेत्र को एक नई ट्रेन उपलब्ध होगी। साथ ही  लग्न और पर्व त्योहार में लोगों को लाभ मिलेगी।

रेलवे बोर्ड से हरी झंडी मिलने का बस इंतजार

रेलवे बोर्ड के प्रधान कार्यकारी निदेशक कोचिंग को भेजे गए प्रस्ताव में बताया गया है कि पूर्व मध्य रेल ने नई ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यात्रियों की सुविधा और जन प्रतिनिधियों की लंबी मांग के मद्देनजर नई ट्रेनें चलाई जाएं। रेलवे बोर्ड की हरी झंडी मिलते ही ट्रेनें पटरी पर उतर जाएंगी। रेलवे ने दोनों ओर से इस ट्रेन के टाइम टेबल को यात्रियों की सुविधा का ख्याल रख कर तैयार किया है। यहां से दिन में खुलने वाली ट्रेन दूसरे दिन सुबह नई दिल्ली पहुंचाएगी। वापसी में सुबह नई दिल्ली में सवार होकर देर रात तक कोडरमा पहुॅच  सकेंगे।

नई ट्रेन के लिए प्रस्तावित टाइम टेबल

धनबाद नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस धनबाद से दिन में 11 बजे खुलेगी। शाम 5ः20 पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन रात 8ः35 पर प्रयागराज, रात 10ः45 कानपुर होकर दूसरे दिन अलसुबह 4ः45 पर नई दिल्ली पहुंचेगी। नई दिल्ली धनबाद सुपरफास्ट एक्सप्रेस नई दिल्ली से सुबह 7ः00 बजे रवाना होगी। दोपहर 12ः40 पर कानपुर, दोपहर 2ः40 पर प्रयागराज, शाम 5ः05 पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन और उसी दिन रात 10ः00के करीब कोडरमा पहुंचेगी।

धनबाद और कोडरमा से हर दिन लगभग 1800 यात्री करते हैं दिल्ली की यात्रा

धनबाद, कोडरमा से दिल्ली के लिए हर दिन तकरीबन 1800 यात्री सफर करते हैं। इनमें कोडरमा के रास्ते हावडा नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस, नई दिल्ली पुरी पुरूषोतम एक्सप्रेस, भुवनेश्वर नई दिल्ली राजधानी एक्स्प्रेस, रांची नई दिल्ली राजधानी एक्स्प्रेस, दुरूंतो एक्सप्रेस शामिल हैं। इन ट्रेनों में प्रति दिन दिल्ली के लिए वेटिंग लिस्ट रहती है। धनबाद से कोडरमा तक दिल्ली जानेवाले यात्रियों की संख्या लगभग 1800  है।

नई ट्रेन से यात्रियों को बेहतर विकल्प मिल सकेगी। वही धनबाद से कोडरमा के रास्ते एक मुम्बई के लिए ट्रेन चलाने की मांग की है ताकि इस ट्रेन के चलने से हजारीबाग प्रमंडलीय मुख्यालय के अंतर्गत गिरिडीह कोडरमा हजारीबाग टाउन रामगढ तथा बिहार के नवादा रजौली के यात्रियों को भी मार्ग मिल सकेगा। वर्तमान में हावडा नई दिल्ली ग्रेड कोड सेक्सन पर धनबाद कोडरमा गया जंक्शन के रास्ते एक मात्र ट्रेन मुम्बई हावडा मेल चल रही है जिसमें काफी लम्बी वेटिंग लिस्ट रहती है।

ऐसे में ट्रेन चलने से यात्रियों को लाभ मिलेगा और रेलवे का राजस्व की प्राप्ति होगी। बताते चले कि कोडरमा जंक्शन से वर्तमान में 2 बंदे भारत ट्रेन का परिचालन भी हो रहा है। इसमें बिहार की राजधनी पटना से झारखण्ड की राजधानी रांची के लिए कोडरमा से हजारीबाग टाउन बडकाकाना होते हुए चलाया जा रहा है। दूसरी बंदे भारत एक्सप्रेस रांची से बोकारो गोमो कोडरमा गया के रास्ते बनारस तक चलायी जा रही है।

कोडरमा: उत्तरी छोटानगपुर पुलिस खेल कूद प्रतियोगिता संपन्न, कोडरमा जिला बना ओवरऑल चैम्पियन
कोडरमा: उत्तरी छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता शनिवार को संपन्न हो गया। प्रतियोगिता में ओवरऑल चैंपियन कोडरमा जिला बल रहा, जबकि हजारीबाग की टीम रनअप रही। तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में पुलिसकर्मियों ने खेल के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाते हुए अच्छा प्रदर्शन किया।

समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उत्तरी छोटानागपुर के पुलिस उप महानिरीक्षक सुनील भास्कर उपस्थित थे। उपायुक्त मेघा भरद्वाज, कोडरमा एसपी अनुदीप कुमार सिंह, चतरा एसपी विकास कुमार पांडेय, हजारीबाग एसपी अरविंद कुमार सिंह, रामगढ़ एसपी विमल कुमार और डीएफओ सूरज कुमार सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

उत्तरी छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता में वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, फुटबॉल, हैंडबॉल, कबड्डी, दौड़ समेत एक दर्जन से अधिक खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। प्रतियोगिता के दौरान फुटबॉल और बॉलीबॉल में कोडरमा टीम विजेता बनी जबकि हजारीबाग उपविजेता, कबड्डी में रामगढ़ बना विजेता, हजारीबाग उपविजेता, हैंडबॉल में हजारीबाग बना, विजेता तो गिरिडीह बना उपविजेता बहरहाल 19वें खेल कूद प्रतियोगिता में ओवर ऑल कोडरमा का दबदबा रहा।

समापन समारोह के दौरान डीआईजी सुनील भास्कर ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल से न सिर्फ शारीरिक और मानसिक क्षमता बढ़ती है। उन्होंने कहा खेल के दौरान टीम वर्क का महत्व समझते हैं और सामाजिक सहयोग का अनुभव करते हैं। उन्होंने कोडरमा जिला बल को बधाई देते हुए कहा कि रेंज में कोडरमा टीम ने बेहतर प्रदर्शन किया है।

साथ ही उन्होंने सभी खिलाड़ियों को बधाई दिया। एसपी अनुदीप सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि खेलकूद जीवन का अभिन्न अंग है। खेलकूद से न सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक विकास भी होता है। मौके पर एसडीपीओ जीतबाहन उरांव, डीएसपी प्रशांत कुमार सिंह, मेजर सुन्नी कश्यप, प्रशांत कुमार, पुलिस अधिकारी और काफी संख्या में जवान शामिल हुुए।