Rajmahal News - Samridh Jharkhand

Sahebganj News: HPV टीकाकरण अभियान शुरू, सर्वाइकल कैंसर से बचाव का बड़ा कदम
साहिबगंज: राजमहल अनुमंडल अस्पताल में HPV (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. उदय टुडू के देखरेख में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित एक बच्ची को HPV टीका लगाकर अभियान की औपचारिक शुरुआत की गई। साथ ही उसे प्रमाण पत्र प्रदान कर जागरूकता का संदेश भी दिया गया। यह पहल सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

कार्यक्रम में प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक सह लेखा प्रबंधक अमित कुमार, प्रखंड डाटा प्रबंधक नितिन मुर्मू, वरिष्ठ यक्ष्मा पर्यवेक्षक संजय यादव, कोल्ड चेन हैंडलर रविंद्र तुरी, एएनएम प्रियंका साहा तथा सहिया अर्चना मंडल मौजूद रहे। मौके पर स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान के तहत व्यापक स्तर पर जागरूकता और टीकाकरण कार्यक्रम चलाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लाभार्थी इसका फायदा उठा सकें। यह अभियान क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे आने वाले समय में महिलाओं के स्वास्थ्य में सकारात्मक सुधार देखने को मिलेगा।

विधानसभा में गूंजी राजमहल-साहिबगंज सीवर प्रोजेक्ट की बदहाली
साहिबगंज: राजमहल विधानसभा क्षेत्र के विधायक मो. ताजुद्दीन उर्फ एमटी राजा ने झारखंड विधानसभा के सदन में राजमहल और साहिबगंज के शहरी क्षेत्रों में करोड़ों रुपये की लागत से निर्मित सीवर परियोजना की बदहाल स्थिति का मुद्दा जोरदार ढंग से उठाया। उन्होंने कहा कि भारी भरकम राशि खर्च होने के बावजूद सीवर व्यवस्था सुचारू रूप से कार्य नहीं कर रही है, जिसके कारण आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

विधायक ने सदन को अवगत कराया कि कई स्थानों पर सीवर लाइन लगातार जाम रहने, नियमित रख-रखाव की कमी तथा तकनीकी खामियों के कारण गंदा पानी सड़कों और आसपास की बस्तियों में फैल रहा है। इससे पूरे इलाके में दुर्गंध का माहौल बना हुआ है और लोगों के बीच विभिन्न प्रकार की बीमारियों के फैलने का खतरा भी लगातार बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह स्थिति अत्यंत चिंताजनक है, क्योंकि जिस परियोजना का उद्देश्य शहर को स्वच्छ, व्यवस्थित और आधुनिक बनाना था, वही आज स्थानीय निवासियों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गई है। राजमहल और साहिबगंज के कई इलाकों में लोगों को रोजाना गंदे पानी, बदबू और गंदगी के बीच जीवन-यापन करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

विधायक एमटी राजा ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि सीवर परियोजना के निर्माण और संचालन में किन स्तरों पर लापरवाही हुई है। उन्होंने दोषी अधिकारियों तथा संबंधित एजेंसियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की भी मांग की। उन्होंने यह भी कहा कि जनहित को ध्यान में रखते हुए सीवर सिस्टम की तकनीकी जांच कर उसे जल्द से जल्द दुरुस्त किया जाए, ताकि राजमहल और साहिबगंज के लोगों को इस गंभीर समस्या से राहत मिल सके और शहर की स्वच्छता व्यवस्था फिर से बहाल हो सके।

इधर, सीवर व्यवस्था की खराब स्थिति को लेकर स्थानीय लोगों में भी आक्रोश बढ़ता जा रहा है। लोगों का कहना है कि जब इस परियोजना पर करोड़ों रुपये खर्च किए गए हैं, तो इसका लाभ जनता तक सही तरीके से पहुंचना चाहिए। यदि व्यवस्था काम नहीं कर रही है, तो इसकी निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए। विधायक ने स्पष्ट कहा कि केवल अस्थायी मरम्मत से समस्या का समाधान संभव नहीं है, बल्कि पूरे सीवर सिस्टम की तकनीकी जांच कराकर स्थायी और दीर्घकालिक समाधान सुनिश्चित करना आवश्यक है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की समस्या दोबारा उत्पन्न न हो और शहर के लोगों को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण मिल सके।

राजमहल की पवित्र धरा पर आध्यात्मिक और सांस्कृतिक परंपरा का संगम
साहिबगंज : राजमहल की पावन धरा पर गंगा नदी के तट पर आध्यात्मिक, धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं से ओत-प्रोत राजकीय माघ मेले की शुरुआत 1 फरवरी से हो चुकी है। मेले का उद्घाटन उपायुक्त हेमंत सती और पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया। 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के अंतिम स्नान के साथ मेले का समापन होगा।

हिंदू धर्म में माघ माह को अत्यंत पवित्र माना जाता है। इस दौरान गंगा स्नान को विशेष पुण्यदायी माना जाता है। कल्पवास माघ मेले की प्रमुख विशेषता है, जिसमें राज्य और आसपास के क्षेत्रों से कल्पवासी, साधु-संत, नागा साधु तथा सफा होड़ जनजाति सहित अनेक श्रद्धालु गंगा तट पर पहुंचकर कठोर नियमों के साथ भगवान शिव की भक्ति और साधना में लीन रहते हैं। जप, तप, यज्ञ और दान-पुण्य के माध्यम से श्रद्धालु आध्यात्मिक साधना करते हैं।

माघ माह में स्नान और दान का विशेष महत्व है। इस वर्ष मेले में छह प्रमुख स्नान पर्व रहे, जिनमें पौष पूर्णिमा, मकर संक्रांति, मौनी अमावस्या, बसंत पंचमी और माघी पूर्णिमा के स्नान संपन्न हो चुके हैं, जबकि अंतिम और प्रमुख स्नान महाशिवरात्रि 15 फरवरी को होगा। इन पर्वों के दौरान मेला क्षेत्र श्रद्धा और भक्ति के रंग में रंगा दिखाई देता है।

इस वर्ष लगभग 50 बीघा क्षेत्र में मेला बसाया गया है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए 20 पुलिस पोस्ट स्थापित की गई हैं तथा दर्जनों पेट्रोलिंग टीमें तैनात हैं। 500 से अधिक पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे हैं। इसके अलावा दो अस्थायी फायर स्टेशन बनाए गए हैं और पूरे क्षेत्र में 50 से अधिक एआई आधारित कैमरों से चौबीसों घंटे निगरानी की जा रही है।

उपायुक्त हेमंत सती और पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह मेले की तैयारियों और व्यवस्थाओं की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि श्रद्धालुओं को सुरक्षा, स्वच्छता, स्वास्थ्य सेवा और यातायात सहित सभी आवश्यक सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं।

राजमहल का यह राजकीय माघ मेला केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि आस्था, साधना और सनातन परंपरा का जीवंत प्रतीक है। आधुनिक व्यवस्थाओं और तकनीकी निगरानी के साथ यह मेला सुरक्षित और सुव्यवस्थित आयोजन के रूप में अपनी पहचान बना रहा है।

पुराणों में माघ माह को देव मास कहा गया है और इस दौरान गंगा स्नान को अत्यंत पुण्यकारी माना गया है। ब्रह्म मुहूर्त में स्नान को विशेष फलदायी बताया गया है। राजमहल की उत्तरवाहिनी गंगा के तट पर लगने वाला यह मेला सदियों से क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को जीवित रखे हुए है। आदिवासियों के महाकुंभ के रूप में प्रसिद्ध इस मेले में झारखंड के अलावा पड़ोसी राज्यों और नेपाल से भी श्रद्धालु पहुंचते हैं। विशेष रूप से सफा होड़ जनजाति के श्रद्धालु अपने आराध्य भगवान शिव की उपासना में पूरी श्रद्धा से शामिल होते हैं।

हंगामा क्यों है बरपा, दोष मुक्त नहीं हुए हेमंत, सिर्फ जमानत मिला है: प्रतुल
रांची: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रेसवार्ता पर पलटवार करते हुए तंज कसा और कहा कि हेमंत सोरेन को सिर्फ उच्च न्यायालय के सिंगल बेंच ने जमानत दिया है। परंतु झारखंड मुक्ति मोर्चा इस तरीके से उत्सव मना रहा है जैसे उनको सारे आरोपों से दोष मुक्त कर दिया गया।

प्रतुल ने कहा कि जमानत अदालत की प्रक्रिया का एक हिस्सा होता है और इस पर इतना छाती ठोकर दंभ भरने की आवश्यकता नहीं है। आज उच्च न्यायालय के सिंगल बेंच ने हेमंत सोरेन को जमानत जरूर दिया है। लेकिन लेकिन पूरे मुकदमे का ट्रायल अभी बाकी है। इसलिए झारखंड मुक्ति मोर्चा अभी से हेमंत सोरेन को दोष मुक्त मानकर अदालत की अवमानना कर रहा है।

उच्च न्यायालय के डबल बेंच ने हेमंत सोरेन के खिलाफ लगे आरोपों को प्रथम दृष्टया सही माना था

श्री शाहदेव ने कहा कि उच्च न्यायालय की डबल बेंच ने हेमंत सोरेन के खिलाफ जमीन घोटाले में लगे आरोपों को प्रथम दृष्टया सही पाया था। हेमंत सोरेन ने उच्च न्यायालय में जब अपनी गिरफ्तारी को चुनौती दी थी तो केस संख्या WP(Cr) 68/2024 में दिनांक 3 मई, 2024 को माननीय कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश और माननीय न्यायमूर्ति नवनीत कुमार की बेंच ने अपने जजमेंट में प्रथम दृष्टया हेमंत सोरेन के खिलाफ लगे आरोपों को सही माना था।

हाईकोर्ट की डबल बेंच ने ईडी की प्रारंभिक कार्रवाई को भी जायज ठहराया था।हेमंत सोरेन के द्वारा एक आदिवासी होने के कारण प्रताड़ित करने के आरोपों पर उच्च न्यायालय ने कहा था कि यह एक हारते हुए मुवाकिल की बचने का अंतिम प्रयास लगता है। उच्च न्यायालय ने हेमंत सोरेन के दिल्ली स्थित आवास से बरामद 36 लाख रुपए को लेकर उनके द्वारा दिए गए जवाब में माता- पिता के इलाज हेतु पैसा रखने की दलील को भी असमर्थनीय माना था।

प्रतुल ने कहा उच्च न्यायालय ने हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी को चुनौती करने वाली याचिका को खारिज कर दिया था। प्रतुल ने कहा कि सुविधा की राजनीति के अनुसार झारखंड मुक्ति मोर्चा सिर्फ जमानत के सीमित मुद्दे पर दिए गए उच्च न्यायालय के सिंगल जज के जजमेंट को दिखा रहा है। लेकिन डबल बेंच के टिप्पणियों को नजरअंदाज कर रहा है। प्रतुल ने कहा सत्य की हमेशा जीत होती है और जिन लोगों ने भी भ्रष्टाचार किया है मोदी जी के न्यू इंडिया में ऐसे भ्रष्टाचारियों को बक्शा नहीं जा सकता है।

हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार का एक लंबा लिस्ट

प्रतुल ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ रांची लैंड स्कैम, साहिबगंज का पत्थर खनन घोटाला, अवैध खनन घोटाला, ट्रांसफर पोस्टिंग घोटाला, प्रश्न पत्र लीक घोटाला आदि ढेर सारे संगीन आरोप लगे हैं। इस सरकार के कार्यकाल में 70,000 करोड रुपए के घोटाले का आरोप लगा है। भ्रष्टाचार और ट्रांसपेरेंसी के लिए स्थापित लोकायुक्त और सूचना आयोग जैसी संस्थाओं को पंगु बना दिया गया। यह साफ दिखता है कि यह सरकार भ्रष्टाचार के मामलों को सामने आने देना नहीं चाहती।

हेमंत सोरेन बेल पर जेल से बाहर आए हैं, मुकदमों से नहीं हुए बरी: अमर बाउरी
रांची: भाजपा प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार को पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी गण की महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह का मार्गदर्शन मिला। बैठक में आगामी कार्यक्रमों की तैयारी, अभियान, 20 जून को प्रस्तावित कार्यसमिति बैठक, अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा के संबंध में विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि राज्य की जनता ठगबंधन सरकार से त्रस्त है। जनता ने लोकसभा चुनाव में अपनी भावनाओं से अवगत करा दिया है। इंडी एलायंस के खिलाफ जनता ने मतदान किया। एनडीए को 9 सीट देकर प्रदेश की जनता ने तीसरी बार मोदी सरकार बनाने के अपनी बड़ी भूमिका निभाई है। कहा कि भाजपा राज्य की जनता के प्रति आभारी है।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता लगातार राज्य सरकार की विफलताओं को उजागर करें। यह झूठी और निकम्मी सरकार मायावी भी है। जनता को फिर तरह तरह की घोषणाओं से दिग्भ्रमित करने में जुटी है। हमें इसे लगातार बेनकाब करना है।

बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव की दृष्टि से तैयारी में जुट गई है। आगामी 100 दिन में झारखंड में नया सवेरा लाना है। उन्होंने कहा कि पार्टी राज्य में लूट, भ्रष्टाचार एवं ध्वस्त विधि व्यवस्था पर गंभीर है। हम लगातार जनता के बीच इसे लेकर जा रहे हैं। सदन से सड़क तक पार्टी ने लगातार इन मुद्दों को उठाया है।

कहा कि राज्य की जनता भाजपा के साथ है। जनता ने लोकसभा चुनाव में 80 लाख वोटों के साथ 9 सीट एनडीए की झोली में डाले हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा आगामी 6 जुलाई से 15 जुलाई तक सभी लोकसभा क्षेत्रों में अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा आयोजित करेगी।

कहा कि संथाल परगना में राज्य सरकार के संरक्षण में बांग्लादेशी घुसपैठियों के कारण डेमोग्राफी में बड़ा बदलाव आया है। कहा कि लोकसभा चुनाव में तो गुमला में एक मतदान केंद्र पर ऐसा मुस्लिम मतदाता आया जहां कोई मुस्लिम आबादी है ही नहीं। कहा कि भाजपा इस मुद्दे पर गंभीर है तथा चुनाव आयोग से इसकी शिकायत भी करेगी।

कहा कि राजमहल में अनुपात से बहुत ज्यादा 50 हजार मुस्लिम वोटर बढ़ गए जबकि पकड़ में 70 हजार मुस्लिम वोटर बढ़े हैं जो एक साजिश के तहत हुआ है। कहा कि इतना ही नहीं पिछले लोकसभा चुनाव में बड़े पैमाने पर मतदाता के नाम हटाए गए।

कहा कि आज बुनियादी सुविधा के लिए जनता तरस रही। विधि व्यवस्था ध्वस्त है। आठ साल की बच्ची से सामूहिक बलात्कार की घटनाएं हो रही। डीएसपी के गले से चेन छीन ली जा रही। जेपीएससी एसएससी सीजीएल की परीक्षाएं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई।

कहा कि इसलिए जनता में आक्रोश है।जनता के बीच परिवर्तन ही मुद्दा है।जबतक इस भ्रष्ट, निकम्मी ठगबंधन सरकार को उखाड़ नही फेकेंगे चुप नहीं बैठेंगे।

सावधान : मामला बेहद संवेदनशील है ⚠️

हर झारखंड वासी को इस बात की जानकारी होनी चाहिए कि षड्यंत्र पूर्ण तरीके से अपने राजनीतिक हित के लिए कैसे झामुमो-कांग्रेस-राजद से संरक्षण प्राप्त एक वर्ग को बसा कर हम सभी झारखंड वासियों को खतरे में डाला जा रहा है !

भारतीय जनता पार्टी यह बिल्कुल… pic.twitter.com/qtggMlDe8s

— Amar Kumar Bauri (@amarbauri) June 28, 2024

झामुमो कांग्रेस राजद का चरित्र दोहरा

श्री बाउरी ने कहा कि हेमंत सोरेन को बेल मिलना एक संवैधानिक प्रक्रिया है।न्यायपालिका ने एक निर्णय सुनाया है। लेकिन झामुमो कांग्रेस को बताना चाहिए कि हेमंत सोरेन जेल भी गए थे तो न्यायालय की संवैधानिक प्रक्रिया के तहत और आज बेल भी मिला है तो वह भी एक संवैधानिक प्रक्रिया के तहत। लेकिन भाजपा पर दोषारोपण कर जनता को दिग्भ्रमित करना इनका दोहरा चरित्र है। कहा कि ऐसे भी हेमंत सोरेन बेल पर जेल से बाहर आए हैं ये अभी मुकदमों से बरी नहीं हुए हैं।

बैठक में अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, महामंत्री मनोज सिंह, प्रदेश मंत्री सरोज सिंह, सुनीता सिंह सहित मोर्चों के अध्यक्ष भी उपस्थित रहे।