Martyrdom Day - Samridh Jharkhand

Bokaro News: चुआड़ विद्रोह के नायक रघुनाथ महतो की याद में श्रद्धांजलि सभा आयोजित
बोकारो: रघुनाथ महतो स्मारक समिति की ओर से चंदनकियारी प्रखंड के सितानाला स्थित रघुनाथ महतो पथ के समीप रविवार को चुआड़ विद्रोह के महानायक, पुरखा शहीद रघुनाथ महतो के 248वें शहादत दिवस पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष उत्तम कुमार महतो ने की, जबकि संचालन किसान नेता राजू रजवार ने किया।

अध्यक्ष उत्तम कुमार महतो ने कहा कि ईस्ट इंडिया कंपनी राज की दमनकारी नीतियों के खिलाफ देश में पहली बार आवाज उठाने वाले और देश के प्रथम शहीद रघुनाथ महतो के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत है।

वहीं किसान नेता कुमुद महतो ने कहा कि ईस्ट इंडिया कंपनी के खिलाफ आंदोलन और विद्रोह के दौरान रघुनाथ महतो ने झरिया के राजा को पराजित करने के बाद 25 जुलाई 1774 को चंदनकियारी के दामोदर नदी किनारे पांच हजार से अधिक लोगों की एक विशाल जनसभा की थी। इस दौरान उन्होंने ‘आपन गांव, आपन राज, भागाओ परदेशियाक राज’ का संदेश देकर लोगों को प्रेरित किया, जो आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने मांग की कि शहीद रघुनाथ महतो की जीवन गाथा को भारतीय इतिहास के पन्नों में स्थान दिया जाए तथा उनकी जयंती और शहादत दिवस पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया जाए।

किसान नेता सह समिति के संरक्षक जगन्नाथ रजवार ने कहा कि आज हम ऐसे दौर में शहीद रघुनाथ महतो का शहादत दिवस मना रहे हैं, जहां महिलाएं असुरक्षित हैं, किसान सड़कों पर हैं और सरकार तथा विपक्ष पलायन करने वाले मजदूरों की लाशें गिनने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि जनविरोधी नीतियां लगातार थोपी जा रही हैं और सरकारी शिक्षण संस्थानों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के बजाय निजी संस्थानों को बढ़ावा दिया जा रहा है। किसान-रैयतों की जमीन की सुरक्षा के नाम पर उनका शोषण हो रहा है।

उन्होंने कहा कि इस उन्माद और अव्यवस्था को समाप्त करने के लिए शहीद महतो के विचारों को आत्मसात कर उनके दिखाए मार्ग पर चलना होगा, ताकि भयमुक्त समाज का निर्माण हो सके और शहीदों के सपनों का राज्य एवं देश बनाया जा सके।

मौके पर झामुमो के संस्थापक सदस्य दुर्गा चरण महतो, किसान नेत्री नुनीवाला उरांव, संतोष महतो, अजीत महथा, मधुसूदन महतो, गिरीधारी महतो, विभीषण महतो, जन्मेजय महतो, भागीरथ महतो सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

जन समस्याओं को लेकर जनसुनवाई का आयोजन करेगी फॉरवर्ड ब्लॉक
गिरिडीह : ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक की सक्रिय कार्यकर्ताओं की एक बैठक आज झंडा मैदान में संपन्न हुई, जिसमें संगठन विस्तार के साथ-साथ जनता के विभिन्न सवालों पर जनसुनवाई का आयोजन कर जनता के मुद्दों पर संघर्ष तेज करने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता शिवनंदन यादव तथा संचालन शंभू ठाकुर ने करते हुए कहा कि, झारखंड में भ्रष्टाचार चरम पर है। आम जनता को प्रखंड-अंचल में अपने हर काम के बदले रिश्वत देने पड़ रहे हैं। इसलिए संघर्ष जरूरी हो गया है।

बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के गिरिडीह जिला संयोजक राजेश यादव ने कहा कि, अभी हाल ही में संपन्न सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में सभी जगह लोगों ने बड़ी उम्मीदों के साथ अपनी समस्याओं को रखा है, लेकिन उस अनुसार उनका काम नहीं हुआ। कहा कि, केंद्र और राज्य की लड़ाई में विकास की लंबित योजनाओं का पैसा तक भुगतान नहीं हो रहा। दोनों ही सरकारों ने झारखंड में पलायन रोकने के लिए कोई कारगर कदम नहीं उठाए हैं। बेरोजगारी चरम पर है। रिश्वतखोरी अलग ही जान ले रही है।

कहा कि, आगामी 16 जनवरी कामरेड महेंद्र सिंह शहादत दिवस पर बेंगाबाद में 'जन संघर्ष संकल्प दिवस' मनाते हुए पार्टी का प्रखंड सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसके बाद 23 जनवरी को गिरिडीह में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई जाएगी और 22 फरवरी को सदर प्रखंड के कोवाड़ में 'किसान अधिकार दिवस' मनाते हुए प्रखंड सम्मेलन कर पार्टी की कमेटी गठित की जाएगी। इस बीच पार्टी का सदस्यता अभियान और सालाना धान संग्रह अभियान भी चलाया जाएगा।

यादव ने कहा कि, इस अभियान की सफलता के लिए कार्यकर्ताओं को जरूरी निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, विभिन्न समस्याओं को लेकर जनता को हो रही परेशानी को देखते हुए प्रत्येक मंगलवार को तीनों ही प्रखंडों में पार्टी के जिम्मेवार साथी स्वयं मौजूद रहकर जन समस्याओं को निपटाने का काम करेंगे।

आज की बैठक में अन्य लोगों के अलावा शिवनंदन यादव, शंभू ठाकुर, मनोज यादव, शंभू तुरी, संजय चौधरी, छोटेलाल यादव, संजय यादव, गणेश मुर्मू, उमेश यादव, बिरजू कोल, शंकर यादव, विष्णु कोल, भीम सिंह, कैलाश यादव, किसुन कोल, पूरन कोल, डीलचंद  यादव, संतोष राय आदि मौजूद थे।

Chaibasa News: देवेंद्र माझी को सांसद आवासीय परिसर में दी गई श्रद्धांजलि
पश्चिमी सिंहभूम: जिला में जल, जंगल, जमीन आंदोलन के प्रणेता देवेंद्र माझी के बलिदान दिवस पर मंगलवार को चक्रधरपुर के पंप रोड स्थित सांसद जोबा माझी के आवासीय परिसर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। समाधि स्थल पर सांसद जोबा माझी, उनके पुत्र विधायक जगत माझी, उदय माझी, प्रदीप अग्रवाल, लखीराम हेम्ब्रम, टीपी सोरेन, दीपक माझी, कालीपद सोरेन, जगदीश नारायण चौबे, रामजीत हांसदा, संतोष मिश्रा, अजय नायक, दिनेश जेना, पीरु हेम्ब्रम, जॉनी हाजरा, कालिया जामुदा, चंदन होंहागा, रामसिंह हेम्ब्रम, अभिषेक सिंकू, बुधराम उरांव, पच्चू बेसरा, लालू उरांव, काजल प्रधान, दीना प्रधान सहित परिजन और समर्थकों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

श्रद्धांजलि के बाद सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी समर्थकों के साथ गोइलकेरा में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने के लिए रवाना हुए।

Ranchi News: शहादत दिवस पर याद किये गये लांस नायक अल्बर्ट एक्का, एनसीसी कैडेट्स ने दी श्रद्धांजलि
रांची: परमवीर चक्र विजेता और लांस नायक अल्बर्ट एक्का के शहादत दिवस पर संत जेवियर्स कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने उन्हें याद किया. इस अवसर पर मंगलवार को अल्बर्ट एक्का चौक पर शहीद लांस नायक अल्बर्ट एक्का के सम्मान में रीथ लेइंग और नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में कुल 100 एनसीसी कैडेट मौजूद थे. एएनओ लेफ्टिनेंट डॉ. प्रिया श्रीवास्तव के मार्गदर्शन और उपस्थिति में कार्यक्रम सफल हुआ.

बता दें कि ऑपरेशन हिलटॉप के दौरान 3 दिसंबर 1971 को अल्बर्ट एक्का की कार्रवाई ने दुश्मन के ठिकाने पर कब्जा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. इस बहादुरी और बलिदान के लिए उन्हें भारत का सर्वोच्च सैन्य सम्मान परमवीर चक्र मिला था.

बोकारो: श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती बलिदान दिवस के रूप में मनाया गया
बोकारो: जिले में भाजपा ने रविवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस के रूप में मनाया. बेरमो विधानसभा क्षेत्र के सुभाष नगर स्थित भाजपा कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित की गई. इस अवसर पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि दी गई और समाज के वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया गया.

भाजपा नेता मघूसूदन प्रसाद सिंह ने डॉ. मुखर्जी को महान राष्ट्रवादी बताया और उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला. कहा कि डॉ. मुखर्जी ने गौहत्या और अनुच्छेद 370 का विरोध किया, जो जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देता था. डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्म 1 जुलाई, 1901 को कोलकाता के एक गरीब परिवार में हुआ था. वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के टिकट पर पश्चिम बंगाल से एमएलसी चुने गए और 1941-42 में बंगाल प्रांत के वित्त मंत्री बने.

भाजपा नेता विनय कुमार सिंह ने बताया कि आजादी के बाद जवाहरलाल नेहरू ने अपनी अस्थायी सरकार में उन्हें शामिल किया था, लेकिन उन्होंने 1949 में नेहरू और लियाकत अली खान के बीच हुए दिल्ली समझौते का विरोध करते हुए 21 अक्टूबर 1951 को भारतीय जनसंघ की स्थापना की.

भाजपा नेता प्रकाश कुमार सिंह ने बताया कि 23 जून, 1953 को रहस्यमय परिस्थितियों में उनकी मृत्यु हो गई, और यह अब तक एक रहस्य ही है कि उनकी मृत्यु कैसे हुई. कार्यक्रम में शिव प्रसाद सिंह, पारस विश्वकर्मा, अनिल गुप्ता, मदन वर्मा, रामू तांती, चंदन राम, गुरवारी देवी, गीता देवी, पुष्पा देवी, प्रदीप रवानी, कौशल कुमार, मदन खुराना, मनोज रवानी, मनोज कुमार, बबलू सिंह, विकास सिंह, भिखारी सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे.