Mining Scam - Samridh Jharkhand

Pakur News: खनन घोटाले पर BJP का हमला, CBI जांच की उठी मांग
पाकुड़िया: प्रखंड भाजपा कार्यालय में शनिवार को आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान भारतीय जनता पार्टी की जिला अध्यक्ष सरिता मुर्मू ने झारखंड में हुए कथित खनन घोटाले को लेकर राज्य की गठबंधन सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने इस पूरे प्रकरण की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) से जांच कराने की पुरजोर मांग की।

उन्होंने आरोप लगाया कि संथाल परगना क्षेत्र में खनन के नाम पर बड़े पैमाने पर लूट मची है, जिससे सरकारी राजस्व को भारी क्षति हो रही है। उनका कहना था कि राज्य में बालू, कोयला और पत्थर का अवैध खनन खुलेआम चल रहा है और इस पर रोक लगाने में सरकार पूरी तरह विफल रही है।

सरिता मुर्मू ने कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव का जिक्र करते हुए कहा कि हाल ही में उन्होंने खुद अपनी ही सरकार के खिलाफ खनन घोटाले को लेकर सवाल उठाए हैं। यह इस बात का प्रमाण है कि राज्य में स्थिति कितनी गंभीर हो चुकी है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि जब तक सब कुछ ठीक चल रहा था, तब तक संबंधित लोग चुप थे, लेकिन अब सच्चाई धीरे-धीरे सामने आने लगी है।

उन्होंने आगे आरोप लगाया कि पाकुड़ जिले में डीएमएफटी फंड के तहत संचालित योजनाओं में भारी अनियमितता बरती जा रही है। साथ ही बिना माइनिंग चालान के बालू और गिट्टी से लदे ट्रक धड़ल्ले से पश्चिम बंगाल भेजे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक ओर प्राकृतिक संसाधनों की तस्करी हो रही है, वहीं दूसरी ओर स्थानीय लोगों को इसका कोई लाभ नहीं मिल रहा है, जिससे क्षेत्र के लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

उषा मार्टिन माइनिंग घोटाला मामले में नंद किशोर पटोदिया ने किया सरेंडर, CBI कोर्ट ने दी बेल
रांची: उषा मार्टिन माइनिंग घोटाला मामले में सीबीआई की विशेष कोर्ट में अभियुक्त नंद किशोर पटोदिया ने आज शनिवार को सरेंडर कर दिया. सरेंडर करने के बाद कोर्ट ने नंद किशोर पटोदिया को सशर्त जमानत दे दी. अदालत ने उन्हें 25-25 हजार के दो निजी मुचलके और पासपोर्ट जमा करने की शर्त पर जमानत दी है. बता दें कि नंद किशोर पटोदिया पर वर्ष 2005 में उषा मार्टिन के माइंस आवंटन में भ्रष्टाचार का आरोप है.

दरअसल, वर्ष 2005 में उषा मार्टिन कंपनी को पश्चिमी सिंहभूम जिले के घाटकुरी में एक लौह अयस्क खदान आवंटित की गई थी. इसमें कथित रुप से भ्रष्टाचार हुआ था. आईएएस अरुण कुमार सिंह उस वक्त खनन विभाग के सचिव थे और इंद्रदेव पासवान खनन निदेशक थे. CBI के मुताबिक, इस घोटाले में नंद किशोर पटोदिया की भी भूमिका थी.

Sahibganj News: खनन घोटाले के आरोपी के लॉकर से सीबीआई ने 3.55 लाख नगद समेत लाखों के जेवर किये जब्त
साहिबगंज: साहिबगंज में सीबीआई ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है. जानकारी के मुताबिक, साहिबगंज अवैध खनन घोटाला मामले में CBI ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अभियुक्त भगवान भगत के बैंक लॉकर से मिले करीब 42.68 लाख रुपये के गहने जब्त कर लिए हैं. CBI ने गवाहों के सामने भगत का लॉकर खोला. इससे CBI ने सोने का ब्रेसलेट, सोने की 12 चेन, सोने की चूड़ियां और कुछ अन्य गहने बरामद किए हैं. भगवान भगत के लॉकर से CBI को लगभग 3 लाख 55 हजार नकद भी मिले हैं.

बता दें कि साहिबगंज में हुए अवैध खनन घोटाले की जांच के दौरान CBI ने भगवान भगत का लॉकर जब्त किया था. इस छापेमारी में CBI को भगवान भगत के घर से एक किलो सोना और प्रतिबंधित पिस्तौल की 61 गोलियां मिली थी, जिसे जब्त किया गया था.

भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप हैं सरकार पर, विपक्ष नहीं बना पाया भ्रष्टाचार को मुद्दा: सरयू राय
रांची: भारतीय जनतंत्र मोर्चा के संरक्षक और जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने कहा है कि राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप हैं। इसके बावजूद विपक्ष भ्रष्टाचार को मुद्दा बनाने में विफल रहा है। जाहिर है, सरकार और विपक्ष, दोनों ही जनभावना के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। श्री राय बुधवार को डोरंडा में भारतीय जनतंत्र मोर्चा की कोर कमेटी में अपनी बात रख रहे थे।

श्री राय ने कहा कि सरकार ने अपना खजाना चुनाव आने पर खोला। अब बड़ा सवाल यह है कि सरकार अब पैसा कहाँ से लाएगी? बजट में तो है ही नहीं । उन्होंने कहा कि झारखंड का हर जिम्मेदार नागरिक जानता है कि इस सरकार पर भ्रष्टाचार के छींटे हैं। भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप हैं। इसके बावजूद अलग-अलग धड़ों में बंटा विपक्ष भ्रष्टाचार को मुद्दा बनाने में अब तक विफल रहा है।

सिर्फ सरकार ही नहीं, विपक्ष भी झारखंड की जनता को ठग रहा है। लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ किया जा रहा है। स्थानीय नीति, रोजगार और आरक्षण जैसे मुद्दे रह- रह कर उठाए जाते हैं। इन मुद्दों को उठाने का मकसद जनता को सिर्फ बेवकूफ बनाना होता है। यह सरकार इन मुद्दों पर जनता को बेवकूफ ही तो बना रही है।

श्री राय ने कहा कि शराब घोटाला आज का घोटाला नहीं है। यह 2015 से ही चल रहा है। 2015 से ही खनन घोटाला भी चल रहा है। कई मामलों मे चार्जशीट में  2015 से अब तक का जिक्र है पर उस समय के लोगों को संवैधानिक पद दिया जा रहा है। भ्रष्टाचार की महिमा ऐसी कि देश की सबसे बड़ी पार्टी भी सीता- गीता पर भी भ्रष्टाचार का आरोप होने के बाद भी एक बड़े दल को उन्हें अपने साथ लेने में कोई परहेज नहीं।

कहा कि भारतीय जनतंत्र मोर्चा के पदाधिकारी 15 जुलाई से 15 अगस्त तक प्रदेश के सभी नगरपालिका/ विधानसभा  क्षेत्रों का भ्रमण करेंगे और लोगों के फीडबैक के आधार पर प्रदेश स्तर का घोषणा पत्र तैयार करेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि विधानसभा चुनाव स्थानीय मुद्दों पर केंद्रित होगा, लिहाजा हम लोग जिलावार घोषणा पत्र भी तैयार करेंगे ताकि सामान्य लोगों की समस्याओं को उचित स्थान मिल सके। उन्होंने कहा कि हम लोग राज्य की जनता को तीसरा विकल्प देंगे। भारतीय जनतंत्र मोर्चा कम से कम 30 सीटों पर चुनाव लड़ेगा। मोर्चा सभी व्यक्तियों-सहमत पार्टियों के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ेगा।

मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने कहा कि राँची लोकसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के अलावा नौ केंद्रीय मंत्री तथा कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों को चुनाव प्रचार करना पड़ा। इससे आप अंदाजा लगाएं कि रांची लोकसभा क्षेत्र में चुनाव कैसे हुए थे। उन्होंने कहा कि मुझे कुछ राजनीतिक दलालों ने भाजपा में शामिल होकर विधानसभा चुनाव लड़ने का प्रस्ताव भी दिया था। मैंने उन पर ध्यान नहीं दिया।

आज की तारीख में हमारे कार्यकर्ताओं में विधानसभा चुनाव के लिए जोश- खरोश तो है ही, दम और खम भी है। झारखंड की जनता भारतीय जनतंत्र मोर्चा और सरयू राय जी को आशा भारी निगाहों से देख रही है। उन्होंने कहा कि अब राजनीति का चेहरा विद्रूप हो चला है। आज इंसान नहीं, हिन्दू और मुसलमान पैदा हो रहे हैं। यह हिंदू और मुसलमान का चक्कर विद्रूप राजनीति की ही परिणति है।

मोर्चा के उपाध्यक्ष पी एन सिंह ने कहा कि हर बार का चुनाव कुछ नया सिखा कर जाता है। धर्मेन्द्र तिवारी जब लोकसभा का चुनाव रांची से लड़ रहे थे तब मैंने बहुत करीब से दो प्रचलित धाराओं के बीच तीसरे धारा को उभरते देखा था। यह तीसरी धारा भारतीय जनतंत्र मोर्चा है। मोर्चा के केंद्रीय महासचिव आशीष शीतल मुंडा ने सुझाव दिया कि हर विधानसभा में पांच-पांच बेदाग उम्मीदवारों की सूची तैयार करनी चाहिए। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि सभी जिलों में जिला सम्मेलन आयोजित कर संगठन का विस्तार करना उचित होगा।

कोर कमेटी की बैठक में केंद्रीय उपाध्यक्ष पी एन सिंह, मुकेश पांडे, केंद्रीय महासचिव आशीष शीतल मुंडा , संजीव आचार्य,  केंद्रीय सचिव सोमेन दत्ता , मनोज सिंह के साथ सभी जिला अध्यक्ष मौजूद थे। स्वागत भाषण रांची के जिलाध्यक्ष अशोक ठाकुर तथा धन्यवाद ज्ञापन व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुशील कुमार ने किया।