Municipal Election - Samridh Jharkhand

कोडरमा में डीसी-एसपी ने स्ट्रांग रूम व मतगणना केंद्र का किया निरीक्षण
कोडरमा : नगरपालिका निर्वाचन के तहत मतगणना की तैयारियों का जायजा लेने बुधवार को उपायुक्त ऋतुराज एवं पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने संयुक्त रूप से पॉलीटेक्निक कॉलेज, बागीटांड में बने स्ट्रांग रूम एवं मतगणना केंद्र का निरीक्षण किया एवं पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

उपायुक्त ने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के मद्देनजर सीसीटीवी निगरानी, प्रवेश नियंत्रण व्यवस्था, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था तथा अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि स्ट्रांग रूम परिसर में 24 घंटे बहु-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा प्रवेश द्वार पर अधिकृत व्यक्तियों की ही एंट्री हो। सुरक्षा रजिस्टर का नियमित एवं सुव्यवस्थित संधारण करने के भी निर्देश दिए गए।

उपायुक्त ने कहा कि किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्या से त्वरित निपटने हेतु सीसीटीवी टेक्निशियन को तीन पालियों में प्रतिनियुक्त रखा जाए, ताकि निगरानी व्यवस्था निर्बाध रूप से संचालित हो सके। साथ ही, मतगणना केंद्र पर पर्याप्त विद्युत बैकअप, पेयजल, शौचालय, प्रकाश एवं बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा बलों की तैनाती, बाहरी एवं आंतरिक घेराबंदी, संवेदनशील बिंदुओं की पहचान तथा प्रवेश पास प्रणाली को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि मतगणना स्थल की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बोकारो में नगर पालिका चुनाव को लेकर मतदान कर्मी रवाना, 201 केंद्रों पर कल होगा मतदान
बोकारो : चुनाव को लेकर मतदान कर्मी रवाना, 201 मतदान केंद्रों पर मतदान कल। सेक्टर 08 बी स्थित डीएवी इस्पात पब्लिक स्कूल में बनाए गए डिस्पैच सेंटर से रवाना हुए सेक्टर पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं मतदान कर्मी। जिला अंतर्गत चास नगर निगम एवं फुसरो नगर परिषद क्षेत्र में सोमवार, 23 फरवरी को होगा चुनाव। मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का इस्तेमाल।

मतदान कर्मियों की रवानगी तक डिस्पैच सेंटर में डटे रहें जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अजय नाथ झा, पुलिस अधीक्षक  हरविंदर सिंह, उप विकास आयुक्त  शताब्दी मजूमदार, डीपीएलआर मेनका, अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी समेत दोनों क्षेत्रों के निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी प्रांजल ढांडा –  मुकेश मछुआ, सहायक निर्वाची पदाधिकारी व संबंधित कोषांगों के पदाधिकारीगण।

नगर पालिका (आम) निर्वाचन 2026 के लिए सोमवार, 23 फरवरी 2026 को पूर्वाह्न 07 बजे से अपराह्न 05 बजे तक मतदान होना है। इसको लेकर जिला अंतर्गत कुल 201 मतदान केंद्रों के लिए रविवार को सेक्टर 08 बी स्थित डीएवी इस्पात पब्लिक स्कूल में बने डिस्पैच सेंटर से बैलेट बॉक्स/सामग्री उपलब्ध कराया गया। बैलेट बॉक्स/सामग्री प्राप्त कर सेक्टर पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं मतदानकर्मी अपने-अपने दल के साथ जिला अंतर्गत चास नगर निगम क्षेत्र एवं फुसरो नगर परिषद क्षेत्र स्थित विभिन्न मतदान केंद्रों की ओर रवाना हो गए।

बैलेट बॉक्स/सामग्री लेने के लिए डिस्पैच सेंटर में सुबह से ही सेक्टर पदाधिकारी, मतदान कर्मियों, पुलिस पदाधिकारी, जवान आदि पहुंचने लगे थे। कर्मियों ने अपने-अपने क्षेत्र के लिए बने पंडालों में मतदान केंद्र वार लगाए गए टेबल पर बैठकर बैलेट बॉक्स/सामग्री प्राप्त किया। इसके बाद कड़ी सुरक्षा के बीच चुनाव सामग्री के साथ मतदान कर्मियों को बड़े-छोटे वाहनों से मतदान केंद्रों की ओर रवाना किया गया।

रवानगी तक मुस्तैद रहें पदाधिकारी

मतदान कर्मियों की रवानगी तक डिस्पैच सेंटर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त  अजय नाथ झा, पुलिस अधीक्षक  हरविंदर सिंह, उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार, डीपीएलआर  मेनका, अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी मो. सफीक आलम, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी  रवि कुमार समेत दोनों क्षेत्रों के निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी  प्रांजल ढांडा – मुकेश मछुआ आदि मुस्तैद रहें।

अपनी देख-रेख में सभी मतदान कर्मियों को मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया। इसके अलावा विभिन्न पंडालों के लिए बनाए गए वरीय पदाधिकारी, सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी सह बीडीओ/सीओ, संबंधित कोषांगों के वरीय पदाधिकारी/नोडल पदाधिकारी आदि भी अपने दायित्वों के निष्पादन में कार्य समाप्ति तक डटे रहें।

वहीं, नगर पालिका (आम) निर्वाचन 2026 के लिए सामान्य प्रेक्षक  श्याम नारायण राम – मो. सादात अनवर ने डिस्पैच सेंटर से मतदान दल रवानगी कार्य का जायजा लिया। द्वय पदाधिकारियों ने जिला प्रशासन की तैयारियों पर संतोष व्यक्त किया।

222 मतदान दल हुए रवाना

नगर पालिका (आम) निर्वाचन 2026 के तहत डिस्पैच सेंटर से जिला अंतर्गत दोनों निकायों के लिए कुल 222 मतदान दलों को विभिन्न मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया। जिसमें चास नगर निगम क्षेत्र के 136 मतदान केंद्रों के लिए 150 मतदान दल एवं फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के 65 मतदान केंद्रों के लिए 72 मतदान दल रवाना हुए। मतदान कार्य में कुल 1110 मतदान कर्मियों को प्रतिनियुक्त किया गया है, जिसमें रिजर्व मतदान कर्मी भी शामिल हैं।

2,27,155 मतदाता करेंगे मतदान

जिले के दोनों निकायों में कुल मतदाताओं की संख्या 2,27,155 है। इसमें चास नगर निगम क्षेत्र में कुल मतदाता 1,62,073 हैं, जिसमें पुरुष मतदाता 83,106, महिला मतदाता 78,950 एवं अन्य मतदाता 17 शामिल हैं। इसी तरह, फुसरो नगर परिषद क्षेत्र में कुल मतदाता 65,082 हैं, जिसमें पुरुष मतदाता 33,292 एवं महिला मतदाता 31,790 शामिल हैं। निर्वाचन के सफल संचालन को लेकर जोनल मजिस्ट्रेट एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं।

Sahebganj News : वार्ड- 26 के पार्षद प्रत्याशी चमरू ने किया जनसंपर्क, घर-घर जाकर मंगा जनसमर्थन
साहिबगंज। नगर परिषद अंतर्गत वार्ड संख्या- 26 से पार्षद पद के प्रत्याशी चमरू उरांव ने अपने जनसंपर्क अभियान की शुरुआत कर दी है। निवर्तमान पार्षद रहे चमरू उरांव इन दिनों घर-घर जाकर स्थानीय नागरिकों से मुलाकात कर रहे हैं और अपने पक्ष में मतदान की अपील कर रहे हैं। जनसंपर्क के दौरान चमरू ने पार्षद रहते हुए क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों- जैसे बुनियादी सुविधाओं में सुधार, जनसमस्याओं के समाधान और नागरिक सेवाओं को सुदृढ़ करने का उल्लेख करते हुए आगे भी पारदर्शी और जनहितकारी कार्यों का भरोसा दिलाया।

उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और वे वार्ड संख्या- 26 के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। स्थानीय लोगों ने भी अपनी समस्याएं साझा कीं, जिनके समाधान का आश्वासन प्रत्याशी ने दिया। वहीं, स्थानीय निवासियों ने कहा कि चमरू उरांव को हर वर्ग का समर्थन मिल रहा है। उनका विजन और नेतृत्व पचगढ़ को विकास की नई ऊंचाईयों तक ले जाएगा। जनता इस बार भी पूर्ण बहुमत से प्रत्याशी को विजयी बनाएगी।

झुमरी तिलैया नगर परिषद चुनाव में तेज हुआ जनसंपर्क
कोडरमा : झुमरी तिलैया नगर परिषद चुनाव को लेकर इलाके में राजनीतिक तापमान अब बढने लगा है । अध्यछ पद के उम्मीदवार सभी इलाकों में घूम घूम कर संपर्क साध रहे हैं । जन जन तक अपनी पहुंच बनाने और उनका समर्थन पाने की जुगत लगा रहे हैं।

इसी कडी में 12 फरवरी को तिलैया बस्ती के वार्ड न 2 और 3 व 4 के मतदाताओं से अध्यछ पद के उम्मीदवार संतोष यादव ने जन संपर्क किया और समर्थन मांगा। उन्होनें लोगों को भरोसा दिया की आपका समर्थन मिला तो शहर के सर्वांगीण विकास के लिए काम करेंगे। इस दौरान उन्होनें लोगों के बीच पंपलेट भी वितरित किये और अपने विजन का इजहार किया। इलाके में उन्होनें महिला मतदाताओं से भी संपर्क साधा और उनका आशीर्वाद मांगा।

गिरिडीह मेयर चुनाव में फूल देवी को जेएलकेएम का समर्थन
गिरिडीह :  नगर निगम चुनाव में मेयर पद की प्रत्याशी फूल देवी को जेएलकेएम ने समर्थन देने की घोषणा की है। रविवार की दोपहर स्थानीय मैरिज हॉल में आयोजित एक समारोह में जेएलकेएम ने इस बात की घोषणा की। मौके पर जेएलकेएम के केंद्रीय प्रभारी राजदेश रतन और केंद्रीय संयुक्त सचिव नागेंद्र चंद्रवंशी ने कहा फूल देवी कर्मठ और ईमानदारी से काम करने वाली महिला है।

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ईमानदार उम्मीदवार को अपना समर्थन दे रही है और पूरे ताकत के साथ चुनावी मैदान में इनके साथ रहेगी। इधर मौके पर मेयर पद की प्रत्याशी फूल देवी ने कहा नगर निगम क्षेत्र में बहुत सारी समस्याएं देखने को मिला है। मौका मिलने पर सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। कहा जनसेवा की भाव से चुनावी मैदान में उतरी हैं। वह जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगी।

वार्ड 29 में जनता का भरोसा, लाल बाबू की ऐतिहासिक जीत
पलामू : ​स्थानीय नगर निकाय चुनावों में वार्ड नंबर 29 ने एक नया इतिहास रच दिया है। क्षेत्र के लोकप्रिय और कर्मठ युवा नेता नवीन कुमार गुप्ता, जिन्हें लोग प्यार से 'लाल बाबू' कहते हैं, को सर्वसम्मति से निर्विरोध वार्ड पार्षद चुना गया है। उनकी इस निर्विरोध जीत ने यह साबित कर दिया है कि जनता के बीच उनकी छवि और सेवा भाव का कोई सानी नहीं है।

​जनता का अटूट विश्वास

​नवीन कुमार गुप्ता की इस ऐतिहासिक सफलता पर पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। समर्थकों का कहना है कि यह जीत केवल एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि वार्ड 29 की जनता के विश्वास और एकता की जीत है। बिना किसी विरोध के निर्वाचित होना इस बात का प्रमाण है कि क्षेत्र के विकास के लिए उन पर सभी वर्गों ने भरोसा जताया है।

उज्ज्वल कार्यकाल की उम्मीदें

स्थानीय निवासियों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए आशा व्यक्त की है कि उनका यह कार्यकाल ​क्षेत्र की बुनियादी समस्याओं (सड़क, नाली, बिजली) के समाधान में मील का पत्थर साबित होगा। जनता की उम्मीदों को नए आयाम और नई ऊंचाइयां देगा।

युवा नेतृत्व के जरिए वार्ड में आधुनिक और समावेशी विकास लाएगा। ​"नवीन कुमार गुप्ता (लाल बाबू) की यह जीत क्षेत्र की तरक्की के लिए एक नई सुबह की तरह है। हमें पूर्ण विश्वास है कि वे जनसेवा के संकल्प को पूरी निष्ठा से निभाएंगे।

सेक्टर पदाधिकारी चुनाव प्रबंधन में निभाते हैं अहम भूमिका : अजय कुमार
कोडरमा :  उपायुक्त सभागार, कोडरमा में  नगरपालिका चुनाव को लेकर सेक्टर पदाधिकारी एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारियों का प्रशिक्षण प्रशिक्षण कोषांग के नोडल पदाधिकारी अजय कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक कोडरमा के मार्गदर्शन में प्रशिक्षक सुदीप सहाय, अश्विनी तिवारी, मनोज चौरसिया एवं नरेश यादव के द्वारा दिया गया। प्रशिक्षण की शुरुआत करते हुए नोडल पदाधिकारी अजय कुमार ने बताया कि सेक्टर अधिकारी पीठासीन अधिकारियों, मतदान दलों, रिटर्निंग अधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों के बीच महत्वपूर्ण कड़ी है।

सेक्टर पदाधिकारी चुनाव प्रबंधन में अहम भूमिका निभाते हैं। प्रशिक्षक सुदीप सहाय ने पूरी चुनावी प्रक्रिया में सेक्टर पदाधिकारियों कर्तव्यों एवं दायित्वों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि किस प्रकार निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा के दिन से लेकर मतदान प्रक्रिया संपन्न होने तक वे निर्वाचन प्रबंधन का कार्य करेंगे।उन्होंने बताया कि इस बार नगरपालिका के अध्यक्ष एवं वार्ड सदस्य का चुनाव मतपेटिका के द्वारा संपन्न होगा।

उन्होंने मतपेटिका के खोलने,सील करने एवं मतदान करने तथा मतदान के पश्चात सील कर स्ट्रांग रूम में जमा करने तक मतदान दल के साथ समन्वय बना कर चुनाव संपन्न कराने की विधि को बताया। प्रशिक्षक अश्विनी तिवारी ने सेक्टर पदाधिकारियों को मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं यथा रैंप, पानी, बिजली, शौचालय आदि की उपलब्धता सुनिश्चित करने एवं आदर्श आचार संहिता का पालन कराने से संबंधित जानकारियां दीं।

प्रशिक्षक मनोज चौरसिया एवं नरेश यादव ने सभी प्रकार के लिफाफों एवं प्रपत्रों की जानकारी दी। इस अवसर पर प्रशिक्षण कोषांग के प्रभारी प्रेम कुमार, प्रशिक्षक रामचंद्र ठाकुर, विवेक रंजन, दिलीप बरनवाल, रविकांत रवि आदि ने आवश्यक जानकारियां दीं।

चाईबासा में चुनावी माहौल गर्म, अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवारों ने लिए प्रपत्र
पश्चिमी सिंहभूम : जिला स्थित चाईबासा में नगर निकाय चुनाव को लेकर चुनावी माहौल बनना शुरू हो गया है। गुरुवार की सुबह अनुमंडल कार्यालय परिसर में बनाए गए प्रपत्र बिक्री केंद्र से प्रपत्रों की बिक्री की शुरुआत हुई। सबसे पहले देवी शंकर दत्ता उर्फ काबू दत्ता ने प्रपत्र खरीदा। इसके बाद अध्यक्ष पद के लिए अनूप सुल्तानिया ने प्रपत्र लिया। वहीं सुनील प्रसाद साव ने भी प्रपत्र कार्ड पर पत्र करने के बाद प्रपत्र खरीदा।

प्रपत्र खरीदने के बाद तीनों संभावित प्रत्याशियों ने मीडिया से बातचीत की। देवी शंकर दत्ता उर्फ काबू दत्ता ने कहा कि चाईबासा शहर कई तरह की जन समस्याओं से जूझ रहा है, जिनका समाधान बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि यदि जनता का समर्थन मिला तो वे शहर के विकास और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए पूरी ईमानदारी से काम करेंगे।

वहीं अध्यक्ष पद के लिए प्रपत्र लेने वाले अनूप सुल्तानिया ने कहा कि उनकी प्राथमिकता शहर की मूलभूत सुविधाओं जैसे स्वच्छता, पेयजल, सड़क और बिजली व्यवस्था को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं को सुनना और उनका समाधान कराना ही उनका मुख्य लक्ष्य रहेगा।

सुनील प्रसाद साव ने भी कहा कि नगर निकाय चुनाव जनता के हित से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि चाईबासा में कई ऐसी समस्याएं हैं, जिन पर अब तक गंभीरता से काम नहीं हुआ है। यदि उन्हें अवसर मिला तो वे जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देंगे।

नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रपत्र बिक्री शुरू होते ही शहर में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। आने वाले दिनों में और भी संभावित प्रत्याशियों के प्रपत्र खरीदने की संभावना जताई जा रही है।

अति पिछड़ों को आरक्षण की गांटरी के साथ कराएं नगर निकाय चुनाव : सामाजिक न्याय आंदोलन
सुल्तानगंज (भागलपुर) : अति पिछड़ों के आरक्षण की गारंटी के साथ नगर निकाय का चुनाव अविलंब कराने सहित कॉलेजियम सिस्टम को खत्म करने, नीचे से ऊपर तक न्यायपालिका में एससी, एसटी व ओबीसी को आबादी के अनुपात में आरक्षण देने और केंद्र सरकार द्वारा जातिवार जनगणना कराने की मांगों को लेकर सामाजिक न्याय आंदोलन, बिहार के बैनर तले सुलतानगंज के जेपी पार्क से प्रखंड कार्यालय तक मार्च व प्रदर्शन किया गया।

सभा को संबोधित करते हुए सामाजिक न्याय आंदोलन, बिहार के रामानंद पासवान और गौतम कुमार प्रीतम ने कहा कि राज्य में नगर निकाय चुनाव बाधित हुआ है, जबकि अतिपिछड़ों के आरक्षण के साथ 2007 से नगर निकाय का चुनाव तीन बार हो चुका है। नगर निकाय चुनाव आखिरी दौर में रुकने से सरकार और चुनाव में उतरे प्रत्याशियों को भारी आर्थिक क्षति हुई है।

सामाजिक न्याय आंदोलन, बिहार के शंकर बिंद और सामाजिक कार्यकर्ता नीरज साह ने कहा कि मौजूदा हालात में अदालत में नियुक्ति के कॉलेजियम सिस्टम को खत्म किया जाए और नीचे से ऊपर तक न्यायपालिका में एससी, एसटी व ओबीसी को आबादी के अनुपात में प्रतिनिधित्व दिया जाए। बिना अध्ययन व आंकड़ों के मोदी सरकार ने सवर्णों को 10 प्रतिशत आरक्षण दे दिया, सुप्रीम कोर्ट में कई एक याचिका डाली गयी, लेकिन संविधान विरोधी सवर्ण आरक्षण बिना किसी बाधा के लागू हो गया।

बहुजन स्टूडेंट्स यूनियन, बिहार के अनुपम आशीष और मिथिलेश विश्वास ने कहा कि जाति से संबंधित आंकड़ों के लिए जरूरी है कि मोदी सरकार अविलंब जातिवार जनगणना की गारंटी करे। सामाजिक न्याय के लिए यह जरूरी है।

सभा को प्रमुख तौर पर प्रेमजीत मंडल, अंजनी, अनिरुद्ध दास, शंकर दास और विजय बिंद ने संबोधित किया। मार्च व प्रदर्शन में पप्पू दास, रामशरण दास, महेश चन्द्र दास, पोली पासवान, निवास कुमार, चरित्र दास, अनिरुद्ध दास, विजय दास, ब्रह्मदेव दास, शंभु शरण, दास रजनीश कुमार पासवान, शालीग्राम मांझी, अजय बिंद सहित दर्जनों शामिल थे।

अंत में प्रखंड विकास पदाधिकारी, सुलतानगंज को मांग पत्र समर्पित किया गया।