Unseasonal rains - Samridh Jharkhand

Sahebganj News: आंधी-तूफान ने मचाई भारी तबाही, गेहूं और मक्का की फसलें बर्बाद
साहिबगंज: बीते दो दिनों से लगातार हुई आंधी और बारिश ने जिले के किसानों की कमर तोड़ कर रख दी है। जहां एक ओर इस बारिश से आम और लीची के फसल को हल्का फायदा पहुंचा है, वहीं गेहूं, चना, मसूर, मटर, सरसों और मक्का के किसानों पर यह मौसम आफत बनकर टूटा है। तेज हवा के कारण जिले के सैकड़ों एकड़ में लगी गेहूं और मक्का की फसलें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं। कई खेतों में खड़ी फसल पूरी तरह टूटकर जमीन पर बिछ गई। ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह से किसान अपने खेतों का मुआयना कर मायूस लौट रहे हैं। किसानों का कहना है कि गेहूं और मक्का का यह सीजन उनके लिए आमदनी का मुख्य स्रोत था, लेकिन तूफान और बारिश ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया है।

नुकसान के बाद ग्रामीण किसान परिवार आर्थिक संकट की आशंका जता रहे हैं और सरकार तथा जिला प्रशासन से मुआवजे की मांग कर रहे हैं। वहीं, फसलों के नुकसान की जानकारी लगातार मिल रही है। स्थानीय किसानों के अनुसार, तेज हवा और कहीं-कहीं हल्की वर्षा ने आम और लीची की बागवानी को थोड़ी राहत जरूर दी है, लेकिन भारी बारिश और तूफान ने खेतों में खड़ी अनाज वाली फसलों का बड़ा नुकसान कर दिया है।

उल्लेखनीय है कि इस बार प्राकृतिक आपदा की मार से साहिबगंज और राजमहल प्रखंड के किसान कराह उठे हैं। दोनों ही प्रखंडों के दियारा क्षेत्रों की बात करें तो यहां हालात बेहद चिंताजनक हैं। किसानों के मुताबिक करीब सैकड़ों एकड़ में लगी मक्का और गेहूं की फसल पूरी तरह बर्बाद हो चुकी है। खेतों में जहां कुछ दिन पहले तक लहलहाती फसलें हुआ करती थी, अब वहां की फसलें जमीन पर बिछ चुकी हैं।

बेमौसम बारिश ने बर्बाद की किसानों की फसल, उत्तरप्रदेश-मध्यप्रदेश सहित दूसरे राज्यों में नुकसान
लखनऊ/भोपाल : बेमौसम बारिश एक तबाही बन कर आयी है। बारिश के कारण देश के कई हिस्से जल प्लावित हो गए हैं। इससे दो राज्यों केरल व उत्तराखंड में जानमाल की व्यापक क्षति हुई है, वहीं फसलों को बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है।

कानपुर में बेमौसम बारिश से फसल में जमा होने से किसानों को काफी नुकसान झेलना पड़ रहा है। एक किसान ने बताया कि धान, प्याज, सब्जियां में पानी जमा होने से नुकसान हो रहा है। अगर लगातार बारिश होती रही तो पूरी फसल नष्ट हो जाएगी। किसान ने कहा कि हम इस बारिश से बहुत परेशान हैं।

कानपुर: बेमौसम बारिश से फसल में पानी खड़ा होने से किसानों को काफी नुकसान झेलना पड़ रहा है।

एक किसान ने बताया, “धान, प्याज, सब्जियों में पानी खड़ा होने से नुकसान हो रहा है। अगर लगातार बारिश होती रही तो पूरी फसल नष्ट हो जाएगी। हम बहुत परेशान हैं।” pic.twitter.com/dZDlB8sKCe

— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 19, 2021

वहीं, उत्तरप्रदेश के ही गोरखपुर के एक किसान ने कहा कि भारी बारिश के कारण खेतों में खड़ी फसल बर्बाद हो गयी है। किसान अजय कुमार ने कहा, इस समय हमारे पास सिर्फ खीरे की खेती बची है। बेमौसम बारिश के कारण बैगन, गोभी, टमाटर, धान, करेला सभी फसलें बर्बाद हो गयी हैं, जिसके कारण सब्जियों की कीमतें बढ गयी हैं।

उत्तर प्रदेश: गोरखपुर में भारी बारिश के कारण खेतों में खड़ी फसलें बर्बाद हो गई।

एक किसान अजय कुमार ने बताया, “इस समय हमारे पास सिर्फ़ खीरें की खेती बची है। बेमौसम बारिश के कारण बैंगन, गोभी, टमाटर, धान, करेला सभी फसलें बर्बाद हो गई हैं, जिसके कारण सब्ज़ियों के दाम बढ़ गए हैं। pic.twitter.com/AIiY0IzMjB

— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 19, 2021

उधर, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि असमय बारिश के कारण हमारे किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा है। मै। सभी किसान भाइयों और बहनों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि बिल्कुल चिंता नहीं करें। जहां फसलों को नुकसान हुआ है, वहां मैंने सर्वे के निर्देश दिए हैं।

चौहान ने कहा कि सर्वे करके क्षति का आकलन किया जाएगा और किसानों को राहत पहुंचायी जाएगी।

सर्वे करके क्षति का आंकलन किया जाएगा और किसानों को राहत पहुंचाई जाएगी: मध्य प्रदेश CM शिवराज सिंह चौहान https://t.co/U5v1pWOstU

— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 19, 2021

असमय बारिश से बिहार, झारखंड जैसे राज्यों में भी फसलों को नुकसान हुआ है।