Garhwa News - Samridh Jharkhand

गढ़वा की बेटी काजल पांडेय ने बढ़ाया जिले का मान, यूजीसी नेट-जेआरएफ में हासिल किए 99.97 पर्सेंटाइल
गढ़वा : ज़िले के लिए गर्व का क्षण है। जिले की होनहार बेटी काजल पांडेय, जो कि देववंश पांडेय एवं उषा पांडेय की पुत्री हैं, ने यूजीसी नेट-जेआरएफ परीक्षा में 99.97 पर्सेंटाइल प्राप्त कर ऑल इंडिया स्तर पर उत्कृष्ट रैंक हासिल की है।

काजल पांडेय की इस ऐतिहासिक उपलब्धि से न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे गढ़वा जिले में खुशी की लहर है। कठिन परिश्रम, अनुशासन और निरंतर अध्ययन के बल पर काजल ने यह साबित कर दिया कि सीमित संसाधनों के बावजूद भी लक्ष्य के प्रति दृढ़ संकल्प हो तो बड़ी से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है।

यूजीसी नेट-जेआरएफ जैसी प्रतिष्ठित राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में काजल की यह सफलता युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। उनकी इस उपलब्धि पर शिक्षकों, शुभचिंतकों, रिश्तेदारों एवं स्थानीय नागरिकों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

काजल पांडेय की सफलता ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया है कि गढ़वा की बेटियां किसी भी मंच पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा सकती हैं।

Garhwa News: RBI क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा जिले में पुलिस संवेदीकरण कार्यक्रम आयोजित
गढ़वा: भारतीय रिजर्व बैंक, राँची क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा आज जिले में पुलिस संवेदीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया. RBI कार्यालय के क्षेत्रीय निदेशक प्रेम रंजन प्रसाद सिंह ने अपने उद्घाटन संबोधन में राज्य स्तरीय समन्वय समिति और उसकी उपसमिति सहित विभिन्न महत्वपूर्ण समितियों और उनके सक्रिय सहयोग के महत्व का उल्लेख करते हुए हाल के वर्षो में हुई बैंकिंग प्रगति, तकनीकी नवाचार, बढ़ती सुविधाओं एवं जरूरी सावधानियों इत्यादि पर प्रकाश डाला और भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा इस दिशा में उठाये गये कदमों को रेखांकित किया.

रिजर्व बैंक द्वारा विभिन्न क्षेत्रों और लक्षित समूहों के बीच व्यापक जन जागरूकता बढ़ाने के अभियानों की श्रृंखला की एक और कड़ी के रूप में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य मुख्य तौर पर पुलिस अधिकारियों को गैर निगमित इकाइयों द्वारा अनाधिकृत जमाराशियाँ एकत्र करने संबंधित मामलों, वित्तीय धोखाधड़ी एवं उनकी कार्यविधि (Modus Operandi) एवं उनसे संबंधित कानूनी प्रावधानों इत्यादि से अवगत कराना है. अन्य उपयोगी जानकारियों एवं समर्थकारी प्रावधानों के साथ-साथ कार्यक्रम में अविनियमित जमाराशियों के निषेध संबंधी BUDS (Banning of Unregulated Deposits) अधिनियम 2019 पर भी चर्चा की गई एवं इससे संबंधित जानकारियाँ साझा की गईं.

मौके पर भारतीय रिजर्व बैंक के शिकायत निवारण तंत्र यथा एकीकृत लोकपाल योजना एवं सचेत पोर्टल के बारे में भी खास तौर पर बताया गया. क्षेत्रीय निदेशक, प्रेम रंजन प्रसाद सिंह के साथ-साथ कार्यक्रम में भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से अरविंद एक्का, सहायक महाप्रबंधक एवं उदीप्त प्रकाश, प्रबन्धक ने भी हिस्सा लिया.

RBI कार्यालय के क्षेत्रीय निदेशक प्रेम रंजन प्रसाद सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में दीपक कुमार पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक, गढ़वा, दिवयांश शुक्ला, प्रशिक्षु आईपीएस, राहुलदेव बड़ाईक, अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान), गढ़वा एवं पुलिस उपाधीक्षक एवं 50 अनुसंधानकर्ताओं ने भाग लियें.

Garhwa News: वाहन चेकिंग में शराब की बड़ी खेप बरामद, तीन गिरफ्तार
गढ़वा: गढ़वा पुलिस ने वाहन चेकिंग के क्रम में एक कंटेनर वाहन से अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद की है. इस दौरान पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में भी लिया है. पुलिस ने बरामद  अवैध शराब समेत मामले में प्रयुक्त वाहनों को भी जब्त किया गया है.

मामले के संबंध में बताया गया कि 5 दिसंबर को समय करीब 11:10 बजे पुलिस अधीक्षक गढ़वा को गुप्त सुचना प्राप्त हुआ कि लुधियाना पंजाब से अवैध विदेशी शराब लोडेड कन्टेनर वाहन विण्डमगंज (उ०प्र०) की ओर से नगरउंटारी होते हुए बिहार एवं झारखण्ड के अन्य स्थानों पर जाने वाली है. पुलिस अधीक्षक गढ़वा के निर्देशानुसार त्वरित कार्रवाई करते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, वंशीधरनगर के नेतृत्व में एक छापामारी दल गठन किया गया. गठित छापामारी दल के द्वारा नगर उंटारी थाना गेट व नगर उंटारी थाना क्षेत्र के सिरिया टोंगर में अवैध शराब के परिवहन के विरोध चेकिंग लगाया गया, तभी चेकिंग के दौरान एक कंटेनर वाहन (सं०-UP-21-ET-0940) तेजी से आया जिसे चेकिंग कर रहे पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल के द्वारा रोका गया.

कंटेनर में लोड सामान के बारे पुछा गया तो चालक के द्वारा इलेक्ट्रोनिक्स सामान लोड होने की बात बताया गया. इलेक्ट्रोनिक्स सामान से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत किये तब चेकिंग कर रहे पुलिस पदाधिकारी द्वारा चालक से कंटेनर खोलकर दिखाने हेतु बोला गया तो चालक ने अवैध विदेशी शराब लोड होने की बात बतायी. पुलिस और सेल्स टैक्स ऑफिसर से बचने के लिए अवैध विदेशी शराब लोड कंटेनर के आगे-आगे कार में दो व्यक्ति स्कोर्ट कर चल रहे थे. उक्त दोनों व्यक्ति को भी चेकिंग कर रहे छापामारी दल द्वारा पकड़ा गया है. इस संबंध में नगरउँटारी थाना कांड सं0-241/2024, दिनांक-05.12.2024 धारा-274/275 /292/338/336(3)/111/3(5) भारतीय न्याय  संहिता 2023 एवं 47 (a) उत्पाद अधि० दर्ज किया गया है.

बरामद अवैध शराब.

गिरफ्तार व्यक्तियों का विवरण

01.  गणपत लाल, उम्र 35 वर्ष, पिता पुरखाराम विश्नोई, पता- पादरडीह, पो०-सिंदास्या थाना- गुडामलानी, जिला बाड़मेर (राजस्थान).

02. पिंटु सैनी, उम्र 39 वर्ष, पे० ताराचंद सैनी, पता म०न०- 262/25, गली नं०- 17 मनोहरनगर, बसीरोड, पटौदी चौक, थाना न्यु कॉलोनी, जिला गुड़गांव

03. अमित कुमार, उम्र 41 वर्ष, पे० स्थ० फकीर चंद, पता म०नं० 101/26, गर्ल नं0- 15, मनोहरनगर, बसीरोड, नियर पटौदी चौक, थाना न्यु कॉलोनी, जिला- गुड़गांव (हरियाण)

बरामद सामान

01. कंटेनर वाहन (सं0-UP-21-ET-0940)
02. कंटेनर में लोड विदेशी शराब Mc Dowells (750ml)-5100 पीस (425 कार्टून)
03. Mc Dowells (180ml)-9120 पीस (190 कार्टुन)
04. White Blue (180ml)-2160 पीस (45 कार्टुन)
05. Budweiser Magnum (500 ml)-1200 पीस (50 कार्टुन
06. इलेक्ट्रोनिक्स सामान से संबंधित फर्जी दस्तावेज
07. आई-20 कार (सं०-HR-26-DZ-2900)

Garhwa News: आपस में टकरायीं झामुमो विधायक के काफिले की गाड़ियां
गढ़वा: गढ़वा से झामुमो के नवनिर्वाचित विधायक अनंत प्रताप देव के काफिले की गाड़ियों के आपस में टक्कर हो गयी. टक्कर से 3 गाड़ियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं. यह हादसा मंगलवार को भवनाथपुर-श्रीबंशीधरनगर मुख्य पथ पर वन डिपो के पास हुआ. जानकारी के मुताबिक विधायक अनंत प्रताप देव बाबा वंशीधर मंदिर और केतार मां भगवती का आशीर्वाद लेने जा रहे थे. इसी दौरान केतार जाने के क्रम में विधायक के काफिले की गाड़ियां आपस में टकरा गईं.

घटना के बाद मौके पर मौजूद विधायक ने गाड़ी में सवार समर्थकों का हाल चाल जाना. साथ ही घायलों को अस्पताल भेजा. विधायक के काफिले में डेढ़ दर्जन गाड़ियां एक साथ चल रही थीं. यह काफिला तेज गति से केतार जाने के लिए गुजर रहा था. तभी अचानक एक गाड़ी का संतुलन बिगड़ा, इससे पीछे से आ रही अन्य गाड़ियां भी आपस में टकरा गईं और यह हादसा हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में किया. इस दौरान विधायक अनंत प्रताप देव और उनके काफिले के अन्य सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.

Garhwa News: मोबाइल दूकान में चोरी मामले का पुलिस ने किया खुलासा, 2 गिरफ्तार
गढ़वा: गढ़वा के मझिआंव बाजार के मोबाइल दूकान में हुए चोरी मामले में पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया है. छापेमारी के दौरान पुलिस को कुल 105 मोबाइल बरामद हुए हैं. इनकी कुल कीमत 16 लाख बतायी गयी है. 13 नवंबर को रात में मझिआंव बाजार के मां वैष्णवी मोबाइल दुकान में वेंटीलेटर तोड़कर अज्ञात चोरों के द्वारा करीब 105 पीस स्मार्टफोन (जिसका अनुमानित मूल्य करीब 16 लाख रुपए) चोरी किया गया था.

इस घटना के संबंध में मझिआंव थाना में केस दर्ज किया गया था. जिसके बाद पुलिस अधीक्षक, गढ़वा के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, गढ़वा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. गठित टीम के द्वारा अनुसंधान के क्रम में तकनीकी साक्ष्य के आधार पर घटना में संलिप्त अपराधकर्मियों का पता लगाने एवं मोबाइल के बरामदगी हेतु विभिन्न जगहों पर लगातार छापामारी किया गया. छापामारी के क्रम में कृष्ण कुमार चौधरी को पकड़ा गया.

उसके पास से कांड में चोरी हुआ वीवो कंपनी का एक मोबाइल बरामद हुआ. पूछताछ में कृष्ण कुमार चौधरी ने बताया गया कि इस कांड में उसका साला मुकेश कुमार तथा साढू बसंत चौधरी ने 13 नवंबर को रात में मां वैष्णवी मोबाइल दुकान में वेंटीलेटर तोड़कर दुकान में घुसकर दो बोरी मोबाइल चोरी की. दोनों बोरी को मुकेश चौधरी तथा बसंत चौधरी अपने अपाची मोटरसाइकिल में साथ लेकर गए थे.

दोनों से घटना का विवरण मिलने के बाद गठित टीम द्वारा मेराल थाना को सूचित करते हुए अभियुक्त मुकेश कुमार के घर पर जाकर छापामारी किया गया. छापामारी के क्रम में उसके घर से इस कांड में चोरी गए मोबाइल से भरा हुआ एक बोरा बरामद किया गया. मुकेश कुमार द्वारा बताया गया कि हम लोगों द्वारा चोरी किया गया एक बोरा मोबाइल गढ़वा थाना अंतर्गत ग्राम डटमा में बड़े जीजा बसंत चौधरी घर में छुपा कर रखा गया है. तत्पश्चात गठित टीम द्वारा गढ़वा थाना के सहयोग से ग्राम डटमा में बसंत चौधरी के घर पर छापामारी करने पर एक बोरा मोबाइल बरामद हुआ.

कांड का अभियुक्त बसंत चौधरी इस कांड में संलिप्त सफेद रंग के अपाची मोटरसाइकिल को लेकर फ़िलहाल फरार है, जिसकी गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है.

गिरफ़्तार अभियुक्तों का विवरण

कृष्ण चौधरी उम्र 26 वर्ष पिता- राजेंद्र चौधरी, ग्राम-भागोडीह, थाना-मझिआंव,जिला गढ़वा

मुकेश कुमार  उम्र करीब 19 वर्ष पिता-सुरेंद्र चौधरी, ग्राम-सोहबरिया थाना-मेराल, जिला-गढ़वा

जब्त सामानों का विवरण

1.दो बोरी में भरा हुआ सीलबंद सैमसंग, वीवो,वनप्लस, आई क्यू,रियलमी, नथिंग इंफिनिक्स, पोको,

2.रेडमी, मोटोरोला, ओप्पो, आईटेल कंपनी का 96 मोबाइल फोन चोरी गए मोबाइल जिसका उपयोग अभियुक्तों द्वारा किया जा रहा था चार मोबाइल फोन

3.चोरी गए मोबाइल का दो खाली डिब्बा (कुल जब्त मोबाइल-100, अनुमानित मूल्य-16 लाख रुपये)

भगवान बिरसा मुंडा के योगदान को भूल गयी JMM-CONG: मोहन यादव
गढ़वा/सिमरिया: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गढ़वा और सिमरिया में विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान डॉ. यादव ने एक बार फिर बांग्लादेशी घुसपैठियों का मुद्दा उठाया और झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि यह सिर्फ चुनाव नहीं है ये एक धर्मयुद्ध है जिसे हमें जीतना है. डॉ. यादव ने झारखण्ड की गढ़वा विधानसभा के रामकंदा में भाजपा प्रत्याशी सत्येंद्र नाथ तिवारी के लिए जनता से वोट की अपील की.

जनसभा में संबोधन के दौरान उन्होंने झारखंड प्रदेश की जनता से प्रचंड विजय के लिए आह्वान किया. उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा,  सुशासन और विकास के अखंड कीर्तिमान स्थापित करने के लिए झारखंड का हर नागरिक संकल्पित है. डबल इंजन की भाजपा सरकार हर वर्ग को कांग्रेस और झामुमो के शोषण और अन्याय से मुक्ति देगी.

सीएम डॉ. यादव ने कहा कि ,  ये चुनाव नहीं धर्म युद्ध है इस धर्मयुद्ध को लड़ना है और जीतना है, उन्होंने कहा कि सनातन के लिए भी यही समय सही समय है, चुनौती का समय है लेकिन सबसे बड़ी चुनौती बांग्लादेशी घुसपैठियों की है जो आपकी जमीनों के आसपास है. मुख्यमंत्री ने कहा इनका समर्थन आखिर कौन कर रहा है. उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन और कांग्रेस इसलिए  चुप है ताकी इनको सत्ता मिल जाए.

सीएम ने कहा कि, बांग्लादेशी घुसपैठिये झारखंड की जमीन पर कब्ज़ा करना चाहते है, आपकी बहन बेटियों को उठाकर ले जाना चाहते है उनके साथ दुराचार करना चाहते हैं. ये बांग्लादेशी वहां हिन्दुओं पर अत्याचार कर रहे हैं. हमारे धर्म स्थानों को नुकसान पहुंचा रहे हैं ये हमारी चोटी,  हमारी बेटी और हमारी पूजा के विरोधी हैं.

डॉ. यादव ने कहा कि, कांग्रेस और झामुमो कुर्सी की भूखी हैं, इन्होंने भगवान बिरसा मुंडा के योगदान को भुला दिया. एक ऐसा व्यक्ति जो जीते जी इन्सान से भगवान बन गया, उन्होंने इतना पराक्रम दिखाया कि अंग्रेजों के पैर ढीले पड़ गए. लेकिन आज उनके योगदान को याद करने की जरुरत है, दुर्भाग्य के साथ कहना पड़ रहा है कि कांग्रेस ने कभी उनको याद नहीं किया. लेकिन पीएम नरेंद्र मोदी के कारण आज देश बिरसा मुंडा की जयंती गौरव दिवस के रुप में मना रहा है. झारखंड प्रदेश में परिवर्तन होने जा रहा है. झारखंड प्रदेश में एनडीए की सरकार बनने जा रही है.

Garhwa News: बिलासपुर चेकपोस्ट पर स्कॉर्पियो से अवैध शराब बरामद, तीन गिरफ्तार
गढ़वा: वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक स्कॉर्पियो से अवैध शराब बरामद किया है. शराब का अवैध कारोबार करने के आरोप में पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है. दरअसल, 4 नवंबर को पुलिस अधीक्षक, गढ़वा को सूचना प्राप्त हुई कि एक स्कॉर्पियो वाहन अवैध विदेशी शराब लेकर विंडमगंज से गढ़वा की ओर आ रही है. पुलिस अधीक्षक गढ़वा के निर्देशानुसार त्वरित कार्रवाई करते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बंशीधर नगर के नेतृत्व में गश्ती दल के द्वारा बिलासपुर चेक पोस्ट में चेकिंग करना प्रारंभ किया गया. चेकिंग के क्रम में विंडमगंज की तरफ से एक स्कॉर्पियो वाहन काफी तेजी से आया और चेकिंग कर रहे पुलिस को देखकर स्कॉर्पियो वाहन के चालक एवं उसमें बैठे दो अन्य व्यक्ति भगाने का प्रयास करने लगे जिसे सशस्त्र बल के द्वारा पकड़ा गया.

पकड़े गए तीनों व्यक्तियों से पूछताछ करने पर इन लोगों के द्वारा बताया गया कि ये संगठित गिरोह के सदस्य हैं जो गाड़ियों को मोडिफाइड करके कंटेनर बनाते हैं और मॉडिफाइड गाड़ी में अवैध विदेशी शराब को उत्तर प्रदेश से बिहार ले जाकर मनमाने दामों में बेचते हैं. चेकिंग के दौरान पकड़े गए स्कॉर्पियो वाहन का बारीकी से जांच करने पर पाया गया कि गाड़ी के बीच सीट के नीचे वाले भाग को काटकर मॉडिफाई किया हुआ है एवं नट बोल्ट से कसा हुआ है. नट बोल्ट को खोलने पर गाड़ी का बीच सीट के नीचे का बना कंटेनर खुल गया, जिसमें अवैध विदेशी शराब After Dark Blue Rare Grain Whisky 180 ml 450 पीस तथा Officer's choice 180  ml का 610 पीस बरामद किया गया. जब्त शराब का कुल अनुमानित मूल्य 1,29,744 रू बताया गया. तत्पश्चात विधिवत जप्ती सूची बनाकर अंग्रेजी शराब एवं वाहन को जप्त किया गया तथा तीनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है.

गिरफ़्तार अभियुक्तों का नाम व विवरण

1. पवन कुमार, उम्र- 24 वर्ष, पिता- स्वर्गीय भोला महतो,

2. रजनीश कुमार ठाकुर, उम्र- 25 वर्ष, पिता मुकेश ठाकुर,

3. कुणाल कुमार, उम्र- 19 वर्ष, पिता- उपेंद्र पासवान

यहां ना NRC लागू होगा ना UCC, यहां CNT और SPT रहेगा: हेमंत सोरेन
गढ़वा: यहां ना UCC लागू होगा ना NRC होगा. यहां सिर्फ सीएनटी एसपीटी होगा. ये लोग घर परिवार को तोड़ने में लगे हैं. ये विषैला जहर उगलते हैं. उनके आगे विषधर भी असफल है. इन लोगों से बच के रहना है. 5 वर्ष के दौरान हम लोगों ने कितनी चुनौतियों का सामना किया या आप सभी ने देखा है. ये बातें हेमंत सोरेन ने कही. सोरेन गढ़वा में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे.

हेमन्त सोरेन ने गढ़वा में जेएमएम प्रत्याशी मिथिलेश कुमार ठाकुर के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि जुमलाबाज भाजपा के लोग यहां आने वाले हैं. ये लोग यहां का बेटा, आदिवासी - मूलवासी को हटाना चाहते हैं. जब हम लोग आपके लिए काम करना यहां शुरू किया. सरकार गठन के बाद तो इन लोगों ने झूठे आरोप में मुझे जेल में डाल दिया. इन्हें यहां के आदिवासी- मूलवासी दलित, पिछड़ों से कोई मतलब नहीं है. उन्हें यहां से मतलब है तो यहां के खनिज संपदा से मतलब है और झारखंड के खनिज संपदा का 1 लाख 36000 करोड़ हमारा बकाया ये नहीं दे रहे हैं.

भाजपा सूखता हुआ पेड़

हेमन्त सोरेन ने बताया यहां की माता बहनों के सम्मान में हम आर्थिक सहयोग कर रहे हैं. आने वाले 5 वर्ष में हर घर में एक लाख रुपये पहुंचने का काम करेंगे और हम लोगों ने कानून बना दिया है कि जिनके खाते में ₹1000 जा रहा है. वह 2500 रुपया हो जाएगा. इन्हें अगर मौका लग गया तो यह आपके शरीर से कतरा कतरा खून निकाल लेंगे. 5 वर्ष से ये सत्ता से बेदखल हैं. आज भारतीय जनता पार्टी का पेड़ सूखते जा रहा है. आने वाले समय में फिर 5 साल तक इन्हें बाहर करेंगे और इन्हें जड़ से उखाड़ कर देख देंगे.

गड़बड़ी करने वाले जेल जाएंगे

सोरेन ने कहा ये लोग कहते हैं जेपीएससी और सीजेएल परीक्षा के जरिए हुई नियुक्ति का सीबीआई से जांच करेंगे. हमने सीजीएल परीक्षा की पूरी जांच कर ली है. लोग चिन्हित हो चुके हैं, जिन्होंने गड़बड़ी करने की कोशिश की, गड़बड़ी तो कर नहीं पाए और लेकिन पकड़े जा चुके हैं चुनाव समाप्त होते ही वे सभी जेल जाएंगे.

डर से चुनाव पहले कराया

हेमन्त सोरेन ने कहा इन लोगों ने हमारे कार्यकाल को पूर्ण नहीं होने दिया. एक माह हमारा कार्यकाल बचा हुआ था. इन्होंने एक माह पूर्व चुनाव करा दिया. इन्हें पता था कि एक अगर माह मैं और यहां के लोगों के कार्य कर दिया तो इनकी पूरी तरह से भद्द पीट जाएगी.

दो चरण में चुनाव क्यों, पांच चरण में क्यों नहीं

हेमन्त सोरेन ने केंद्रीय गृहमंत्री को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि इनके गृह मंत्री ने कहा है कि नक्सलवाद खत्म कर देंगे. हम पूछना चाहते हैं तो अगर नक्सलवाद खत्म नहीं हुआ तो जो पांच चरण में होने वाले चुनाव को दो चरण में कैसे करा रहें हैं. इससे साफ संकेत है कि इस राज्य में नक्सलवाद पूरी तरह से खत्म हो चुका है. आने वाला समय बताएगा झूठ क्या है और सच क्या?

बंगला देश के प्रधानमंत्री को क्यों शरण दे रखा है

हेमन्त सोरेन ने कहा ये लोग बांग्लादेशी घुसपैठ की बात करते हैं. मैं पूछना चाहता हूं कि देश के प्रधानमंत्री जी जब वे शपथ ग्रहण कर रहे थे तो संविधान किताब पर माता में ठोक रहे थे. आप बोल रहे थे कि देश संविधान से चलेगा. कायदे कानून से चलेगा. हर वर्ग, हर समाज को हक अधिकार मिलेगा. मैं यह जानना चाहता हूं कि बांग्लादेश के साथ अंदर ही अंदर कोई समझौता है क्या? आज बांग्लादेश के पूर्व प्रधानमंत्री का अपने यहां प्लेन उतारने क्यों उतारने दिया? उसे किस आधार पर शरण दे रखा है? यह बताइए झारखंड में बिजली उत्पादन होता है और बांग्लादेश में सप्लाई करते हैं और बांग्लादेशी घुसपैठ की बात करते हैं. बांग्लादेश की सीमा का सुरक्षा किसके जो जिम्मे हैं भारत सरकार के जिम्मे में है. इसमें राज्य सरकार का कोई रोल नहीं. बांग्लादेश से घुसपैठ करने वाले आपके साथी राज्यों से घुसकर आता है. वहां क्यों नहीं रोकते हैं घुसपैठ.

केंद्र सरकार ने पेंशन रोका, हमने दिया

हेमन्त सोरेन ने कहा मैया सम्मान योजना क्या मुसलमान के लिए है, हिंदुओं के लिए है, सिखों के लिए, ईसाइयों के लिए है नहीं यह योजना सभी के लिए है. यह देश का पहला राज्य है जो देश जो कर्मचारी को बुढ़ापे की लाठी पेंशन देने का काम कर रही है. ये लोग सबके बुढ़ापे लाठी छीन लेता है. ये लोग कहते हैं कि झारखंड सरकार पेंशन नहीं दे रही है. जबकि केंद्र सरकार से मिलने वाला पैसा तुम लोगों ने रोक रखा है. झारखंड के हिस्से का पैसा राज्य सरकार ने ना रोका है न कभी रोकेगी.

Garhwa News: 5000 हजार रुपये घूस लेते स्कूल का प्रिंसिपल गिरफ्तार, एसीबी ने की कार्रवाई
गढ़वा: गढ़वा में एसीबी ने एक स्कूल के प्राचार्य को गिरफ्तार किया है. एसीबी की टीम ने यह कार्रवाई प्रिंसिपल द्वारा घूस लेने के आरोप में किया है. जानकारी के मुताबिक राजकीय मध्य विद्यालय, नगर उंटारी के प्रभारी प्रधानाध्यापक अनिल विश्वकर्मा ने पांच हज़ार रुपये की रिश्वत की डिमांड की थी. उनके खिलाफ दर्ज शिकायत पर आज बुधवार को एसीबी के टीम ने प्रधानाध्यापक अनिल विश्वकर्मा को 5 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार किया है.

दरअसल, प्रिंसिपल के खिलाफ आवेदन दिया गया कि सितम्बर माह के मध्याहृ M.D.M की राशि की निकासी हेतु प्रभारी प्रधानाध्यापक अनिल कुमार विश्वकर्मा द्वारा 5,000/- रूपया घुस माँगा जा रहा है. मालूम हो कि मध्याह्न भोजन राशि निकासी का नियम है कि हर महीने के 31 तारीख या 01 तारीख तक निकासी कर लेना है, जो कि लगभग 01 माह 15 दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक सितम्बर माह का निकासी नहीं किया जा रहा है, जबकि वादी पैसा नहीं देना चाहते हैं.

उक्त आवेदन के संबंध में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, पलामू में प्रतिनियुक्त पुलिस उपाधीक्षक के द्वारा विधिवत सत्यापन किया गया. जिसके बाद भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, पलामू के धावादल के द्वारा दण्डाधिकारी एवं दो स्वतंत्र साक्षी के उपस्थिति में आज बुधवार को प्रिंसिपल अनिल विश्वकर्मा, (56 वर्ष) को 5 हजार रूपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया.

Garhwa News: भाभी ने कुएं में कूद कर दी जान तो देवर ने भी लगा दी छलांग, मौत
गढ़वा: गढ़वा जिले के रंका थाना के खरडीहा गांव में एक एसी घटना हुई जिसकी चर्चा पूरे इलाके में हो रही है. खरडीहा के में देवर-भाभी के प्रेम प्रसंग का दुखद अंत हो गया. जानकारी के अनुसार गांव का अनिल यादव बाहर काम करता था. कुछ दिनों पहले कमाकर गांव लौटा था.  गांव आने पर पड़ोसियों ने बताया कि उसकी पत्नी ललिता देवी का छोटे भाई सुनील यादव के साथ संबंध है. दोनों एक- दूसरे से प्रेम करते हैं. पड़ोसी भी इस बात के लिए ललिता को ताना देते थे.

अनिल यादव ने पत्नी से इस संबंध में पूछताछ की. इसी बात पर पति-पत्नी में विवाद बढ़ गया. गुस्से में आकर ललिता देवी पास के कुएं में कूद गई. जब भाभी के कुएं में कूदने की सूचना देवर सुनील यादव को मिली तो उसने भी कुएं में छलांग लगा दी. जब तक ग्रामीण दोनों को कुएं से बाहर निकालते तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी. इस घटना से गांव में मातम है. ललिता देवी के तीन छोटे-छोटे बच्चे भी बेसहारा हो गए. रंका पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस का भी कहना है कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है.

Gadhwa News: चंदन जायसवाल 400 समर्थकों के साथ JMM में हुए शामिल
गढ़वा: गढ़वा जिला में बीजेपी  में दरार दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहा है. पार्टी के काफी प्रभावशाली युवा नेता जिला मंत्री चंदन जायसवाल पार्टी से त्याग पत्र देने के बाद अपने 400 से अधिक समर्थकों के साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हो गये हैं. शनिवार को सभी ने गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद व युवा कार्य विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के आवास पर सभी ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. मंत्री श्री ठाकुर ने सभी को माला व पार्टी का पट्टा पहना कर झामुमो में शामिल किया. पार्टी में शामिल होने वालो में मुख्य रूप से चंदन जायसवाल सहित मनीष कमलापुरी, गौरव जायसवाल, डॉ अशोक सोनी, संजय सिंह अग्रहरी, अमित केशरी, रवि केशरी, पंकज बघेल, रूपेश गुप्ता, पियुष गुप्ता, पप्पु  ,गौतम शर्मा, संतोष चंद्रवंशी सहित 400 से अधिक लोगों का नाम शामिल है. सभी ने मंत्री श्री ठाकुर को निश्चित रूप से भारी बहुमत से जीताने का संकल्प लिया.

मौके पर मंत्री ठाकुर ने कहा कि गढ़वा की जनता इस बार अपना ही रिकार्ड तोड़ेगी. इस बार उन्हें 50 हजार मतों से जीत दिलायेगी. उन्होंने कहा कि जनता ने जिन्हें 10 साल मौका दी वे चौक-चौराहे पर भी कहते फिरते हैं कि पार्टी से टिकट लेना और जनता का वोट लूटना बहुत आसान है. वे जनता को जात, पात, हिंदु, मुस्लिम में बांटकर, आपस में तोड़ कर, पैसों से खरीद कर जनता का वोट आसानी से ले लेंगे. इस तरह की बातें जनता का घोर अपमान के साथ-साथ लोकतंत्र के लिए बहुत बड़ा खतरा है. जनता ने काम करने का मौका दी तब वे 10 साल में विधायक निधि का 40 करोड़ रूपये अपने घर में डाल दिया। 2009 से 2019 तक के विधायक निधि का कहीं एक शिलापट्ट भी नहीं दिखता है. वे अपने घमंड में इतना चूर हैं कि जिस दल के लोगों ने जीताया उसे भी अपने पांव की जुती समझते रहे.

मंत्री ने आगे कहा कि लोकतंत्र में जनता और पार्टी में कार्यकर्ता ही सर्वोपरि है. कुछ लोग अपने कुटिल चाल से पार्टी विषेष का टिकट लेकर एवं जनता को बेवकूफ बनाकर चुनाव जीतना चाहते हैं. जनता इनके मंसूबे को कभी कामयाब नहीं होने देगी. कार्यकर्ता ही पार्टी के रीढ़ होते हैं. आज भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को ठेस पहुंची. इस कारण काफी संख्या में लोग आज झामुमो में शामिल हो गये. चंदन जायसवाल ने कहा कि भाजपा में समर्पित कार्यकर्ताओं की हमेशा उपेक्षा की जाती है. भाजपा नेता कार्यकर्ताओं का जरा भी ख्याल नहीं रखते हैं. मंत्री श्री ठाकुर के विकास कार्यां से प्रभावित होकर आज अपने सभी सहयोगियों के साथ झामुमो में शामिल हुआ हूं. इस बार मंत्री श्री ठाकुर को 50 हजार मतों से हम सब मिलकर जीतायेंगे. मौके पर झामुमो जिला सचिव मनोज ठाकुर, सुनील पासवान (नागर), विनोद बघेल सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.

बीजेपी प्रत्याशी भानुप्रताप शाही ने दाखिल किया नामांकन, भवनाथपुर सीट से हैं उम्मीदवार
गढ़वा: बीजेपी प्रत्याशी भानुप्रताप शाही ने विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है. उन्होंने भवनाथपुर विधानसभा सीट के लिए पर्चा भरा है. नामांकन के बाद उन्होंने रोड शो भी किया जिसमें उनके समर्थक भारी संख्या में मौजूद थे.