JamuaVidhanSabha - Samridh Jharkhand

Giridih News: जमुआ विधायक मंजु कुमारी ने सदन में उठाई देवरी में पॉलीटेक्निक कॉलेज की मांग
गिरिडीह: जमुआ विधानसभा क्षेत्र के युवाओं को तकनीकी शिक्षा से जोड़ने और उनके बेहतर भविष्य के लिए विधायक मंजु कुमारी ने विधानसभा के सदन में महत्वपूर्ण आवाज़ उठाई। उन्होंने सरकार का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि जमुआ विधानसभा क्षेत्र में एक भी पॉलीटेक्निक कॉलेज नहीं है। जमुआ विधानसभा का बड़ा हिस्सा ग्रामीण, पिछड़ा एवं सुदूरवर्ती क्षेत्र है। तकनीकी शिक्षण संस्थान के अभाव और आर्थिक कठिनाइयों के कारण क्षेत्र के अनेक छात्र-छात्राएं तकनीकी शिक्षा से वंचित रह जाते हैं।

विशेष रूप से छात्राओं के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों में जाकर तकनीकी शिक्षा प्राप्त करना कठिन होता है। देवरी में पॉलीटेक्निक कॉलेज की स्थापना होने से छात्राओं सहित पूरे क्षेत्र के विद्यार्थियों को अपने घर के नजदीक तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने की सुविधा मिलेगी।

विधायक मंजु कुमारी ने सरकार से जमुआ विधानसभा क्षेत्र के देवरी प्रखंड में सरकारी पॉलीटेक्निक कॉलेज की स्थापना करने की मांग की, ताकि क्षेत्र के युवाओं को तकनीकी शिक्षा के लिए दूसरे क्षेत्रों पर निर्भर न रहना पड़े।

उन्होंने कहा कि तकनीकी शिक्षा युवाओं को कौशल, रोजगार और आत्मनिर्भरता से जोड़ने का मजबूत माध्यम है। देवरी में पॉलीटेक्निक कॉलेज की स्थापना से जमुआ विधानसभा के युवाओं के लिए शिक्षा और रोजगार के नए अवसर खुलेंगे।