Bhagalpur News - Samridh Jharkhand

भागलपुर: 1.28 करोड़ की जमीन डील के बाद लापता सत्यप्रकाश साह वृंदावन में मिले
भागलपुर: जिले के तिलकामांझी थाना क्षेत्र से 1 करोड़ 28 लाख 16 हजार रुपये की जमीन डील के बाद लापता हुए सत्यप्रकाश साह को पुलिस ने करीब छह महीने बाद उत्तर प्रदेश के वृंदावन से बरामद कर लिया है। इस पूरे मामले में अपहरण की जो कहानी सामने आई थी, वह अब झूठी साबित हुई है।

बताया जा रहा है कि मुंदीचक निवासी डॉक्टर कुंदन साह ने 31 जुलाई 2025 को सत्यप्रकाश साह से केवाला के माध्यम से जमीन खरीदी थी। जमीन की कुल कीमत 1 करोड़ 28 लाख 16 हजार रुपये तय हुई थी, जिसकी पूरी राशि डॉक्टर कुंदन साह ने एक्सिस बैंक के चेक के जरिए सत्यप्रकाश साह को दे दी थी। जमीन की रजिस्ट्री की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई थी, लेकिन इसके बावजूद खरीदार को जमीन का कब्जा नहीं मिल पाया। इसी बीच अचानक सत्यप्रकाश साह लापता हो गए, जिसके बाद पूरे मामले ने नया मोड़ ले लिया।

शुरुआत में इस घटना को अपहरण से जोड़कर देखा जा रहा था और इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं भी हो रही थीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए तिलकामांझी थाना पुलिस ने जांच शुरू की और सत्यप्रकाश साह की तलाश तेज कर दी पुलिस की टीम ने तकनीकी अनुसंधान और गुप्त सूचना के आधार पर सत्यप्रकाश साह का लोकेशन उत्तर प्रदेश के वृंदावन में ट्रेस किया। इसके बाद पुलिस टीम वहां पहुंची और उन्हें बरामद कर लिया। इस कार्रवाई में पुलिस टीम का नेतृत्व एसआई शशि भूषण कुमार कर रहे थे। बरामदगी के बाद सत्यप्रकाश साह को रविवार को भागलपुर लाया गया, जहां कोर्ट में उनका बयान दर्ज कराया गया।

कोर्ट में दिए गए अपने बयान में सत्यप्रकाश साह ने कहा कि उनका किसी ने अपहरण नहीं किया था। उन्होंने बताया कि वे अपनी पत्नी से परेशान होकर घर छोड़कर वृंदावन के एक आश्रम में रहने चले गए थे। सत्यप्रकाश साह के इस बयान के बाद अपहरण की कहानी पूरी तरह से खारिज हो गई है। हालांकि अब पुलिस पूरे मामले की कानूनी पहलुओं से जांच कर रही है, खासकर जमीन सौदे और पैसे के लेन-देन को लेकर। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि जमीन का कब्जा क्यों नहीं दिया गया और इस पूरे मामले में आगे क्या कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इस मामले के सामने आने के बाद इलाके में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है।

भागलपुर में नाले से नवजात का शव बरामद, इलाके में फैली सनसनी
भागलपुर : जिले के बरारी थाना क्षेत्र स्थित मायागंज में महर्षि मेंही आश्रम के मुख्य गेट के सामने शनिवार को नाले से एक नवजात का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने नाले में शव देख तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद बरारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटना के बाद आसपास के लोगों में आक्रोश और दुख का माहौल है। लोगों का कहना है कि यह घटना मानवता को शर्मसार करने वाली है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आसपास के अस्पतालों, नर्सिंग होम तथा संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि नवजात को यहां किन परिस्थितियों में फेंका गया।

फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है तथा संबंधित लोगों से पूछताछ जारी है। घटना के बाद पूरे इलाके में भय और बेचैनी का माहौल है। पुलिस ने जल्द मामले के खुलासे का आश्वासन दिया है।

भागलपुर वासियों के लिए खुशखबरी, टाटानगर के चलेगी ये साप्ताहिक ट्रेन
बिहार डेस्क: भागलपुर के रेल यात्रियों (Rail passengers of Bhagalpur) के लिए अच्छी खबर है। लोगों के द्वारा वर्षों से की जा रही डिमांड को रेलवे ने पूरा कर दिया है। भागलपुर जंक्शन (Bhagalpur Junction) से टाटानगर यानी जमशेदपुर (jamshedpur) के बीच ट्रेन चलाई जाएगी। यात्रियों को टाटानगर के लिए साप्ताहिक ट्रेन की सौगात मिली है। ट्रेन के ठहराव के बारे में भी जानकारी शेयर कर दी गई है। भाजपा के सांसद निशिकांत दुबे ने इस बाबत जानकारी साझा की है।

बताते चलें कि लंबे समय से भागलपुर जंक्शन और जमशेदपुर के बीच ट्रेन परिचालन की मांग हो रही थी। लेकिन अब भागलपुर से टाटानगर के बीच ट्रेन परिचालन शुरू होने से लोगों को खूब सुविधा होगी। भारतीय रेलवे ने इस रूट में नई ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। यह ट्रेन बांका और भागलपुर स्टेशनों पर रुकते हुए गोड्डा से जमशेदपुर के बीच चलाई जाएंगी।

खबर के मुताबिक, नई ट्रेन का शेड्यूल फिलहाल जारी नहीं किया गया है। भाजपा के सांसद निशिकांत दुबे (MP Nishikant Dubey) ने अपने फेसबुक अकाउंट से जानकारी शेयर की है। इसके अनुसार यह सप्ताहिक ट्रेन जमशेदपुर से सोमवार को दोपहर के 1:40 बजे चलेगी जो अगले दिन मंगलवार को 7:20 बजे सुबह पहुंचेगी। रिटर्न में यह ट्रेन गोड्डा से 12:40 बजे दोपहर में चलेगी। यह ट्रेन अभयपुर, मुरी, बोकारो स्टील सिटी, चितरंजन, भागलपुर, जामताड़ा, विद्यासागर, जमालपुर, मधुपुर, जसीडीह, हंसडीहा, बरियारपुर,  सुल्तानगंज, पोरैयाहाट, बाराहाट, मंदारहिल आदि स्टेशनों पर रुकेगी।

संयुक्त किसान मोर्चा के भारत बंद के समर्थन में बिहपुर में प्रदर्शन
बिहपुर (भागलपुर) : सामाजिक न्याय आंदोलन, बिहार और बहुजन स्टूडेंट्स यूनियन, बिहार के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने किसान विरोधी कृषि कानूनों और मजदूर विरोधी श्रम कोडों को रद्द करने, नई शिक्षा नीति-2020 वापस लेने के साथ निजीकरण, महंगाई व बेरोजगारी पर रोक लगाने और जातिवार जनगणना कराने की मांगों को लेकर सड़क पर उतर कर सोमवार को प्रदर्शन किया। शहीद द्वार पर कार्यकर्ता जुटे, मार्च करते हुए स्टेशन चौक पहुंचकर वहां सभा की।

इस मौके पर सामाजिक न्याय आंदोलन, बिहार के सोशलिस्ट नेता गौतम कुमार प्रीतम और बहुजन स्टूडेंट्स यूनियन, बिहार के सचिव अनुपम आशीष ने कहा कि मोदी सरकार देश बेच रही है, खेत-खेती से लेकर रेलवे, एयरपोर्ट, बैंक, बीमा आदि के साथ शिक्षा-चिकित्सा को अंबानी-अडानी के हवाले कर रही है।

बहुजन स्टूडेंट्स यूनियन, बिहार के निर्भय कुमार, गौरव पासवान और पांडव शर्मा ने कहा कि मंहगाई और बेरोजगारी रिकॉर्ड बना रही है। अवाम त्रस्त है और मोदी सरकार अंबानी-अडानी की सेवा में मस्त है।

मार्च व सभा में प्रमुख तौर पर मौजूद थे

दीपक पासवान, पांडव शर्मा, निर्भय कुमार, सौरभ पासवान, गौरव पासवान, विशाल कुमार, राजकिशोर शर्मा, नसीब रविदास, अशोक अंबेडकर, रामशरण यादव सहित कई लोग मौजूद थे।

बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सदानंद सिंह का 76 साल की उम्र में निधन, नीतीश व तेजस्वी ने जताया दुःख
पटना : बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सदानंद सिंह का बुधवार (आठ सितंबर 2021) को निधन हो गया। सदानंद सिंह बिहार कांग्रेस विधायक दल के पूर्व में नेता रह चुके हैं और प्रदेश कांग्रेस के सबसे पुराने व कद्दावर चेहरों में शुमार रहे हैं। सदानंद सिंह भागलपुर क्षेत्र से आते थे।

76 साल के सदानंद सिंह पिछले कुछ दिनों से बीमार थे और आज उन्होंने पटना के एक निजी अस्पताल में आखिरी सांस ली। सदानंद सिंह भागलपुर की कहलगांव विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करते थे।

सदानंद सिंह के निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने दुःख जताया है। नीतीश कुमार ने कहा, सदानंद सिंह के निधन से हम सभी दुःखी हैं। वे लोकप्रिय नेत, विधानसभा के अध्यक्ष, बिहार सरकार में मंत्री और विधानसभा में 9 बार सदस्य रहे हैं। उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। हम सभी लोग उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

सदानंद सिंह जी के निधन से हम सभी दुखी हैं। वे लोक प्रिय नेता, विधानसभा के अध्यक्ष, बिहार सरकार में मंत्री और विधानसभा में 9 बार सदस्य रहे हैं। उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। हम सभी लोग उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार pic.twitter.com/cxHoffdMrB

— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 8, 2021

तेजस्वी यादव ने कहा है कि सदानंद सिंह आज हमारे बीच नहीं रहे, मैं अपने पिता और पार्टी की तरफ से उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करता हूं। हमारा उनके साथ पुराना रिश्ता रहा है। इसलिए उनके हमारे बीच न रहने से कांग्रेस को तो क्षति हुई हैं साथ ही हमें भी यह खबर सुनकर दुःख हुआ है।

सदानंद सिंह जी आज हमारे बीच नहीं रहें, मैं अपने पिता और RJD पार्टी की तरफ से उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करता हूं। हमारा उनके साथ पूराना रिश्ता रहा है इसलिए उनके हमारे बीच न रहने से कांग्रेस को तो क्षति हुई हैं साथ ही हमें भी ये ख़बर सुनकर दुख हुआ है: तेजस्वी यादव, RJD pic.twitter.com/Va613zNCHx

— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 8, 2021

पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने उनके निधन पर दुःख जताते हुए कहा कि वे एक शून्य छोड़ गए हैं, जो कभी भर नहीं सकता है।

नीतीश के विधायक गोपाल मंडल का तेजस एक्सप्रेस में गंजी-जंघिया अवतार, यात्री देख हुए भौंचक, विरोध किया तो उल्टे धमकाया
पटना : भागलपुर की गोपालपुर सीट से नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड के विधायक गोपाल मंडल पटना से दिल्ली जाने वाली तेजस राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन में अंडरवियर में यात्रा करते दिखे। यह मामला 2 सितंबर का है। दो सितंबर को उनकी इस यात्रा का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें विधायक जंघिया व गंजी पहने ट्रेन में दिख रहे हैं।

गोपाल मंडल बड़बोले विधायक हैं, जिनके बयान अक्सर बिहार में राजनीतिक हलचल पैदा करता है।

गोपाल मंडल के अंडरवियर में यात्रा करने का अन्य यात्रियों ने विरोध किया, जिसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। विधायक गोपाल मंडल तेजस राजधानी एक्सप्रेस के ए-1 कोच में यात्रा कर रहे थे। पटना से गाड़ी खुलने के बाद जब कोईलवर पहुंची तो विधायक अंतःवस्त्र में आ गए। इस पर एक साथी यात्री ने विरोध किया कि आप जनप्रतिनिधि हैं और ट्रेन में महिलाएं भी है, इसलिए ऐसा नहीं कर सकते और यह उचित नहीं है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इसके बाद विधायक ने उस व्यक्ति को देख लेने की धमकी दी।

जेडीयू विधायक गोपाल मंडल के अंडरवियर में तेजस ट्रेन में घूमने पर सहयात्री ने किया विरोध, विधायक पर गाली-गलौज और मारपीट करने का भी आरोप। pic.twitter.com/bwxRYICKQK

— Utkarsh Singh (@UtkarshSingh_) September 2, 2021

विधायक के साथ तीन-चार और लोग थे, लेकिन उन्होंने उन्हें समझाने की कोशिश नहीं की। बाद में टीटीइ ने मौके पर पहुंच कर दोनों पक्ष को शांत कराया।

इस संबंध में मध्य पूर्व रेलवे के सीपीआरओ का बयान आया है कि जदयू विधायक गोपाल मंडल पटना से दिल्ली की यात्रा के दौरान तेजस राजधानी एक्सप्रेस में अंडरगार्मेंट में घूमते दिखे। साथी यात्रियों ने विधायक के व्यवहार की शिकायत की। आरपीएफ एवं टीटीई ने यात्रियों और विधायक को शांत कराया व मामले को शांत किया।

JDU MLA Gopal Mandal was seen roaming in undergarments while travelling from Patna to New Delhi on Tejas Rajdhani Express train yesterday.

Fellow passengers complained about the behaviour of MLA. RPF & TTE persuaded both parties &pacified the matter: CPRO East Central Railway pic.twitter.com/nlUpSTVgfj

— ANI (@ANI) September 3, 2021

बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने विधायक के ऐसे कृत्य की निंदा की है और कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अगर इस तसवीर को देख रहे हैं तो उन्हें विधायक गोपाल मंडल को तुरंत पार्टी से बाहर कर देना चाहिए।

विधायक गोपाल मंडल ने इस मामले के तूल पकड़ने के बाद सफाई दी है। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान उन्होंने सिर्फ अंडरगार्मेंस इसलिए पहने थे क्योंकि उनका पेट खराब हो गया था।

#WATCH I was only wearing the undergarments as my stomach was upset during the journey: Gopal Mandal, JDU MLA, who was seen in undergarments while travelling from Patna to New Delhi on Tejas Rajdhani Express train yesterday pic.twitter.com/VBOKMtkNTq

— ANI (@ANI) September 3, 2021

विभूति दास की पुलिस लाॅकअप में हत्या मामले को लेकर निकाला गया न्याय मार्च
खरीक (भागलपुर) : 27 अप्रैल 2021 को झंडापुर पुलिस लाॅकअप में दलित नौजवान विभूति दास उर्फ मनीष कुमार की हत्या के मामले में पीड़ित परिवार के आवेदन पर अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं करने और दोषियों को बचाने की साजिश के खिलाफ आज गुरुवार 15 जुलाई 2021 को  न्याय मार्च निकाला गया.

इस मौके पर सामाजिक न्याय आंदोलन(बिहार) के गौतम कुमार प्रीतम ने कहा, झंडापुर पुलिस लॉकअप में दलित नौजवान विभूति दास की हत्या के मामले में पुलिस-प्रशासन के आलाधिकारी न्याय की हत्या कर दोषियों को बचाने की साजिश कर रहे हैं. इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है.

उन्होंने बताया कि विभूति दास की हत्या के मामले में पीड़ित परिवार और न्याय के पक्ष में खड़े अवाम से आलाधिकारियों ने न्याय का वादा किया था, लेकिन अभी तक पीड़ित परिवार के आवेदन के आधार पर मुकदमा तक दर्ज नहीं हुआ है. एक पुलिसकर्मी के निलंबन की नुमाईशी कार्रवाई कर मामले को खत्म कर देने की साजिश की जा रही है.

निलंबित पुलिसकर्मी हरिकिशोर सिंह अभी भी झंडापुर ओपी में योगदान दे रहा है. पीड़ित परिवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का सच भी पता नहीं चल रहा है. अभी तक पीड़ित परिवार को कोई सरकारी सहायता भी उपलब्ध नहीं कराई गयी है.

झंडापुर पुलिस द्वारा लगातार बेकसूरों की हत्या व गुंडागर्दी जारी है. पिछले दिनों ही एक और नौजवान की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई थी. आए दिन आम लोगों के साथ भी पुलिसिया दुर्व्यवहार की घटनाएं होती है.

जद(यू)-भाजपा की सरकार सुशासन और कानून के राज का दावा करती है. लेकिन झंडापुर ओपी को बेकसूरों की हत्या-गुंडागर्दी और न्याय की हत्या की छूट मिली हुई है.

न्याय और उचित मुआवजा के लिए सरकार के आलाधिकारी अविलंब पहल करें अन्यथा आंदोलन तेज होगा.

न्याय मार्च में बहुजन स्टूडेंट्स यूनियन, बिहार के अनुपम आशीष, गौरव पासवान, खरीक प्रखंड से सौरव पासवान, पांडव, निर्भय, दिलखुश, बिहपुर प्रखंड से मो परवेज आलम, आहुति दास, नसीब रविदास, सुनील दास, राजेन्द्र पासवान, दयानंद दास, भोलू अंबेडकर, सूरज कुमार, दीपक पासवान, सुरेश दास, पांचू दास, कैलाश रविदास, सुभाष दास सहित कई एक थे.

भागलपुर विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग में घटित घटना की निंदा
भागलपुर : लोक चेतना, भागलपुर की ओर से गांधी शांति प्रतिष्ठान केन्द्र में सामाजिक कार्यकर्ताओं और प्रबुद्ध नागरिकों की बैठक स्नातकोत्तर हिंदी विभाग में वहां के शिक्षकों के साथ छात्रों द्वारा की गयी। अमर्यादित आचरण और कुछ छात्रों द्वारा झूठे मुकदमे के सन्दर्भ और सामाजिक दायित्व को लेकर की गयी इस बैठक की अध्यक्षता प्रकाशचंद्र गुप्ता और संचालन रामशरण जी द्वारा किया गया। बैठक में सम्पूर्ण सन्दर्भ पर चर्चा के उपरांत निष्कर्ष आया कि कुछ छात्रों द्वारा व्यक्तिगत स्वार्थ की वजह से यह घृणित कार्य किया गया, जिसका राजनीतिकरण किया जा रहा है, जो निन्दनीय है। शिक्षक मर्यादा के पात्र हैं उसमें भी जिन शिक्षकों के साथ ऐसा हुआ है, वे छात्र हित के लिए सदैव लड़ते रहे हैं। इसलिए उन पर लगाया गया आरोप मिथ्या और मनगढंत है। अतः सर्व सम्मति से बैठक में विश्वविद्यालय के हिन्दी विभाग में घटित घटना की घोर निन्दा की गयी।

इस घटना के उच्चस्तरीय जांच की मांग की गयी। विश्वविद्यालय शिक्षक संघ और स्नातकोत्तर विभाग से आग्रह किया गया कि इस संबंध में कानूनी कार्यवाही हेतु उचित कदम उठाएं तथा अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति अधिनियम के झूठे मुकदमे को वापस लेने की मांग की जाये जिसका हम समर्थन करते हैं। इस घटना को लेकर प्रतिनिधि मंडल स्थानीय प्रशासन से मिलकर न्याय की मांग करेगा।

बैठक में सार्थक भारत, रामानंद पासवान, अनिता शर्मा, बासुदेव भाई, उदय, मनोज मीता, मुकेश मुक्त, प्रकाशचन्द्र गुप्ता, अर्जुन शर्मा, मो नदीम, तकी अहमद जावेद, रामशरण, कुमार संतोष, शशि शंकर, रिंकु, प्रणव, संजय कुमार, सच्चिदानंद मिश्र सहित कई एक मौजूद थे।

कृषि कानून, श्रम संहिता, निजीकरण व आरक्षण पर हमला कर बहुजनों पर मनुवाद थोपा जा रहा है : पासवान
भागलपुर : किसान विरोधी कृषि कानूनों, मजदूर विरोधी चार श्रम संहिता, संविधान विरोधी नई शिक्षा नीति 2020, अबाध निजीकरण, बेरोजगारी और आरक्षण पर बढ़ते हमले के खिलाफ किसान आंदोलन के साथ एकजुटता में सामाजिक न्याय आंदोलन, बिहार और बहुजन स्टूडेंट्स यूनियन, बिहार के बैनर तले शहीद जगदेव-कर्पूरी संदेश यात्रा शुक्रवार को सुल्तानगंज प्रखंड में शुरू हुआ।

यात्रा की शुरुआत सुल्तानगंज शहर के बुद्धनगर, पिल्दौरी में बुद्ध मंदिर के नजदीक सभा से हुई। घोरघट, गनगनिया, कमरगंज, जहांगीरा, तिलकपुर, महेशी गांवों में ग्रामीणों से संवाद व चौक चौराहे पर नुक्कड़ सभा हुई।

इस मौके पर सामाजिक न्याय आंदोलन, बिहार के रामानंद पासवान ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार संविधान के बल पर बहुजनों द्वारा हासिल जमीन, संपत्ति, शासन सत्ता में हिस्सेदारी और शिक्षा व सम्मान छीन रही है। संविधान को कमजोर कर मनुविधान थोप रही है। तीन कृषि कानून, चार श्रम संहिता, नई शिक्षा नीति 2020, निजीकरण और आरक्षण पर हमला के जरिए बहुजनों को गुलामी व अपमान के अंधेरे की तरफ धकेला जा रहा है। बहुजनों को जगाने और संघर्ष तेज करने के लिए गांव-गांव तक शहीद जगदेव कर्पूरी संदेश यात्रा की जा रही है।

डॉ अंजनी ने कहा कि संविधान ने दलितों-पिछड़ों, आदिवासियों व अल्पसंख्यकों के लिए सम्मान, हक.अधिकार व बराबरी का रास्ता खोला, लेकिन नरेंद्र मोदी सरकार फिर से इन समुदायों से सब कुछ छीनने और संविधान को खत्म कर देने के लिए आगे बढ़ रही है। खेत-खेती से लेकर शिक्षा सहित सरकारी उपक्रमों कंपनियों को देशी विदेशी पूंजीपतियों के हवाले कर रही है, देश को बेच रही है, आजादी को गिरवी रख रही है।

रिंकु यादव ने कहा कि शहीद जगदेव प्रसाद कुशवाहा और कर्पूरी ठाकुर जैसे बहुजन नायकों ने समाज को जगाने के साथ बहुजन हित.अधिकार की लड़ाई को आगे बढ़ाया था।

शहीद जगदेव प्रसाद कुशवाहा ने 100 में 90 शोषितों-बहुजनों के धन, धरती व राजपाठ में 90 हिस्से के लिए लड़ाई को आगे बढ़ाया था। लड़ते हुए शहादत दी। कर्पूरी ठाकुर ने भी बहुजनों को जगाने काम किया। सत्ता में पहुंचे तो कुर्सी से चिपके नहीं, बल्कि बहुजन समाज के हित में काम किया और कुर्सी की कुर्बानी दी। आज नये सिरे से उस लड़ाई को आगे बढ़ाने की जरूरत है। शहीद जगदेव और कर्पूरी की विरासत को आगे बढ़ाने की जरूरत है।

यात्रा में जयमल यादव, अमरकांत, पोली पासवान, बरुण, संजीव, मनोज, पप्पू दास, शालीग्राम मांझी, विष्णुदेव दास, महेशचंद्र दास, भूमि राय, प्रमोद राय, सिप्पी, रौबिन, रामस्वरूप यादव, श्याम पासवान, कामदेव यादव सहित कई अन्य शामिल थे।

भागलपुर : शहीद जगदेव-कर्पूरी संदेश यात्रा का बिहपुर प्रखंड में आज दूसरा दिन, कई गांवों में किया भ्रमण
आज यात्रा के क्रम में बिक्रमपुर, मिल्की, कठौतिया, अरसंडी सहित कई गांवों में संवाद व सभा हुई

अरसंडी में पेरियार ललई सिंह यादव को श्रद्धांजलि भी दी गयी

भागलपुर : भागलपुर के नवगछिया के बिहपुर प्रखंड क्षेत्र में रविवार को दूसरे दिन भी शहीद जगदेव-कर्पूरी संदेश यात्रा जारी रही। इस मौके पर सामाजिक न्याय आंदोलन बिहार के गौतम कुमार प्रीतम ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार के हरेक फैसले से 90 प्रतिशत बहुजन धन, धरती, राजपाठ व शिक्षा.रोजगार और संवैधानिक लोकतांत्रिक अधिकारों से बेदखल हो रहा है। गुलामी, भूख व अधिकारहीनता के अंधेरे की तरफ धकेला जा रहा है। उसके हिस्से की सारी उपलब्धियां खत्म हो रही है, जबकि भारतीय समाज में धन संपदा, नौकरी, शिक्षा एवं राजनीतिक प्रतिनिधित्व सभी मामलों.जीवन के हर क्षेत्र में मनुस्मृति आधारित वर्ण, जाति आधारित असमानता का श्रेणी क्रम आज भी पूरी तरह कायम है।

इस मौके पर सामाजिक न्याय आंदोलन, बिहार के अंजनी और बहुजन स्टूडेंट्स यूनियन, बिहार के अनुपम आशीष ने कहा कि सरकारी उपक्रमों-क्षेत्रों के निजीकरण व बिकने से सरकारी नौकरी खत्म हो रही है और एससी, एसटी व ओबीसी का आरक्षण भी खत्म हो रहा है। निजी क्षेत्र में आरक्षण लागू नहीं है। निजीकरण अंततः बहुजनों के ही खिलाफ है। दूसरी तरफ सवर्ण आरक्षण के जरिए सवर्णों का वर्चस्व बढ़ रहा है तो एससी, एसटी व ओबीसी के आरक्षण की लूट हो रही है।

यात्रा में पर निर्भय कुमार, अखिलेश शर्मा, परवेज आलम, इंदल शर्मा, फैय़ाज आलम, दीपक रविदास, अरुण महतो, इनोद पासवान, पंकज कुमार, तबरेज आलम, अनील शर्मा, अमर मंडल, सुनील यादव, अरविंद यादव, रूपक यादव, अंबेडकर भारती, पंकज पंडित लखन लाल यादव, सुबोध मंडल सहित कई लोग मौजूद थे। यात्रा कल भी जारी रहेगी।