Railway Board - Samridh Jharkhand

यात्रियों की आवाजाही का जायजा लेने वॉर रूम पहुंचे रेल मंत्री
नई दिल्ली: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज रेलवे बोर्ड के वॉर रूम का दौरा किया और त्योहारी सीज़न के दौरान यात्रियों की आवाजाही का जायजा लिया। उन्होंने चौबीसों घंटे काम करने वाले कर्मचारियों की सराहना की और दिवाली के अवसर पर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

भारतीय रेलवे ने चालू त्योहारी सीज़न के दौरान यात्रियों की बढ़ती माँग को पूरा करने के लिए व्यापक व्यवस्था की है। पूजा, दिवाली और छठ के दौरान सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए रेलवे 12,011 विशेष ट्रेनों का संचालन कर रहा है। पिछले वर्ष इसी अवधि के दौरान 7,724 ट्रेनें चलाई गई थी।

रेल मंत्रालय के अनुसार रेलवे त्योहारी भीड़ के दौरान यात्रियों के लिए सुगम और आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए पूरी क्षमता से काम कर रहा है। नियमित ट्रेन सेवाओं के अलावा भारतीय रेलवे ने त्योहारी अवधि के दौरान बढ़ी हुई यात्रा माँग को पूरा करने के लिए 1 अक्टूबर से 19 अक्टूबर के बीच 3,960 विशेष ट्रेनों का सफलतापूर्वक संचालन किया है।

दिवाली और छठ पर यात्रियों की संख्या में अपेक्षित वृद्धि को देखते हुए, भारतीय रेलवे आने वाले दिनों में लगभग 8,000 और विशेष ट्रेनें चलाने की योजना बना रहा है। ये विशेष ट्रेनें भारतीय रेलवे के सभी जोनों में चलाई जा रही हैं, जिनमें उत्तर रेलवे (1919 ट्रेनें), मध्य रेलवे (1998 ट्रेनें) और पश्चिम रेलवे (1501 ट्रेनें) सबसे ज़्यादा ट्रेनें चला रहे हैं। पूर्व मध्य रेलवे (1217) और उत्तर पश्चिम रेलवे (1217) सहित अन्य जोनों ने भी क्षेत्रीय यात्रा आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए अतिरिक्त ट्रेनें शुरू की हैं।

इससे पहले केंद्रीय मंत्री ने नई दिल्ली और आनंद विहार रेलवे स्टेशनों का भी दौरा किया था और यात्रियों से बातचीत कर उनके लिए भारतीय रेलवे द्वारा की गई व्यवस्थाओं पर प्रतिक्रिया प्राप्त की। यात्रियों की सुगम यात्रा के लिए विशेष व्यवस्थाओं में होल्डिंग एरिया, अधिक संख्या में टिकट काउंटर, पीने के पानी की व्यवस्था, ट्रेनों के समय का प्रदर्शन और अन्य सुविधाएँ शामिल हैं।

मंत्रालय के अनुसार भारतीय रेलवे त्योहारों की भीड़ के दौरान सभी यात्रियों को सुरक्षित, आरामदायक और परेशानी मुक्त यात्रा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। 12 लाख से अधिक रेलवे कर्मचारी कुशल संचालन और प्रत्येक यात्री के लिए सुखद यात्रा अनुभव सुनिश्चित करने के लिए चौबीसों घंटे अथक परिश्रम कर रहे हैं।

Koderma News: रेलवे स्टेशन का होगा कायाकल्प: 2025 में दिखेगा नया नजारा
कोडरमा: रेलवे स्टेशन का रूप-रंग 2025 में पूरी तरह बदलने वाला है. इस स्टेशन का विकास अमृत भारत योजना के तहत किया जा रहा है, जिसमें 32 करोड़ रुपये की लागत से तीन मंजिला भवन का निर्माण किया जाएगा. इस नए भवन में यात्रियों को एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी.

यात्रियों के लिए नवीनतम सुविधाएं

नए स्टेशन भवन में आरक्षण और जनरल काउंटर के साथ-साथ सभी आवश्यक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी. काली मंदिर से दो मंजिला इमारत तक रैंप का निर्माण पूरा हो चुका है, जिससे यात्रियों को आरामदायक यात्रा का अनुभव मिलेगा.

फुट ओवर ब्रिज का निर्माण

118 साल पुरानी सीढ़ी को तोड़कर नया फुट ओवर ब्रिज बनाया जा रहा है, जो 6 मीटर चौड़ा और 150 मीटर लंबा होगा. यह ब्रिज प्लेटफार्म 1 से 8 तक यात्रियों को सुरक्षित रूप से पहुंचाने में मदद करेगा. साथ ही, एक्सीलेटर और लिफ्ट की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी.

निर्माण कार्य प्रगति में

इस निर्माण कार्य के दौरान 5 गटर का निर्माण किया गया है, और मार्च 2025 तक सभी कार्य पूरे कर लिए जाएंगे. सहायक मंडल अभियंता प्रवीण श्रीवास्तव और अन्य अधिकारियों ने इस कार्य की प्रगति की निगरानी की है. कोडरमा रेलवे स्टेशन का यह कायाकल्प यात्रियों के लिए यात्रा को और अधिक सुविधाजनक और सुरक्षित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

Ranchi News: आरपीएफ ने स्टेशन से किया शराब जब्त, एक गिरफतार
रांची: आरपीएफ कमांडेंट पवन कुमार के निर्देश पर ऑपरेशन सतर्क के तहत शराब तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है उसी क्रम में शनिवार को आरपीएफ पोस्ट रांची के निरीक्षक शिशुपाल कुमार अपनी टीम एवं फ्लाइंग टीम रांची रेलवे स्टेशन रांची के पार्सल ऑफिस के पास एक संदिग्ध को भारी बैग के साथ घूमते पाया संदेह होने पर उसके बैग की जांच करने पर 6 बोतल अवैध शराब बरामद हुई. जब्त अवैध शराब की कुल कीमत अनुमानत: 7400 रूपये है.

नाम पूछने पर उसने अपना नाम शंभू कुमार उम्र 22 वर्ष पिता टुनटुन शॉ, निवासी अगमकुआं, पटना, बिहार बताया तथा बताया कि वो ट्रेन से पटना शराब को उचित कीमतों पर बेचने जा रहा था. उससे  सभी अवैध शराब को एएसआई शक्ति सिंह द्वारा जब्त कर लिया गया तथा उक्त व्यक्ती को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार व्यक्ति और पकड़े गए लड़के को जब्त सामग्री के साथ आगे की कार्रवाई के लिए राज्य उत्पाद शुल्क रांची को सौंप दिया गया.

कोडरमा: कब चलेगी नई दिल्ली के लिए सुपरफास्ट ट्रेन, यात्रियों को है इंतजार
कोडरमा: आगामी 23 जुलाई को संसद में पेश होने वाले बजट में कोडरमा सहित उत्तरी छोटानागपुर के लोगों को कई उम्मीद है। इसी के तहत कोडरमा के रास्ते होकर चलने वाली नई दिल्ली धनबाद के लिए हजारीबाग प्रमंडलीय मुख्यालय के अंतर्गत कोडरमा, हजारीबाग टाउन, गिरिडीह, रामगढ, धनबाद व बिहार के रजौली नवादा के यात्रियों को इंतजार है कि धनबाद से दिल्ली के लिए चलने वाली ट्रेन कब सौगात के रूप में मिलेगी।

धनबाद से नई दिल्ली के लिए एक सुपरफास्ट ट्रेन चलाने के लिए प्रस्ताव एक साल पूर्व भेजा गया था। लेकिन अभी तक इस पर कोई पहल नहीं हो पायी है। पूर्व मध्य रेलवे ने उस समय आठ नई ट्रेन को मंजूरी दी है। इनमें धनबाद से नई दिल्ली के लिए नई ट्रेन भी शामिल हैं। सभी ट्रेनों के लिए दोनों ओर से टाइम टेबल भी तय कर लिया गया है। धनबाद से नई दिल्ली के बीच चलने वाली ट्रेन प्रति दिन चलेगी।

पूर्व मध्य रेल ने अपने स्तर पर सारी तैयारी पूरी कर टाइम टेबल के साथ नई ट्रेन चलाने की अनुमति रेलवे बोर्ड से मांगी। इधर उक्त ट्रेन के चलाने की घोषण नहीं होने का मलाल अभ्रकांचल एवं कोयलांचल वासियों को है। नई दिल्ली हावडा ग्रैंड कॉर्ड सेक्शन पर यात्रियों का दबाव काफी है। धनबाद रेल मंडल के अंतर्गत धनबाद पारसनाथ कोडरमा व इस रूट से होकर चलने वाली दिल्ली मुम्बई और राजस्थान की ट्रेनों में बर्थ उपलब्ध नहीं होते है।

क्षेत्रवासियों को मानना है कि उत्तरी छोटानागपुर के अंतर्गत हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल, केंद्रीय मंत्री सह कोडरमा सांसद अन्न्पूर्णा देवी, चतरा सांसद कालीचरण सिंह, धनबाद सांसद ढुल्लु महतो एवं गिरिडीह चंद्रप्रकाश चौधरी की सार्थक पहल होगी तो क्षेत्र को एक नई ट्रेन उपलब्ध होगी। साथ ही  लग्न और पर्व त्योहार में लोगों को लाभ मिलेगी।

रेलवे बोर्ड से हरी झंडी मिलने का बस इंतजार

रेलवे बोर्ड के प्रधान कार्यकारी निदेशक कोचिंग को भेजे गए प्रस्ताव में बताया गया है कि पूर्व मध्य रेल ने नई ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यात्रियों की सुविधा और जन प्रतिनिधियों की लंबी मांग के मद्देनजर नई ट्रेनें चलाई जाएं। रेलवे बोर्ड की हरी झंडी मिलते ही ट्रेनें पटरी पर उतर जाएंगी। रेलवे ने दोनों ओर से इस ट्रेन के टाइम टेबल को यात्रियों की सुविधा का ख्याल रख कर तैयार किया है। यहां से दिन में खुलने वाली ट्रेन दूसरे दिन सुबह नई दिल्ली पहुंचाएगी। वापसी में सुबह नई दिल्ली में सवार होकर देर रात तक कोडरमा पहुॅच  सकेंगे।

नई ट्रेन के लिए प्रस्तावित टाइम टेबल

धनबाद नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस धनबाद से दिन में 11 बजे खुलेगी। शाम 5ः20 पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन रात 8ः35 पर प्रयागराज, रात 10ः45 कानपुर होकर दूसरे दिन अलसुबह 4ः45 पर नई दिल्ली पहुंचेगी। नई दिल्ली धनबाद सुपरफास्ट एक्सप्रेस नई दिल्ली से सुबह 7ः00 बजे रवाना होगी। दोपहर 12ः40 पर कानपुर, दोपहर 2ः40 पर प्रयागराज, शाम 5ः05 पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन और उसी दिन रात 10ः00के करीब कोडरमा पहुंचेगी।

धनबाद और कोडरमा से हर दिन लगभग 1800 यात्री करते हैं दिल्ली की यात्रा

धनबाद, कोडरमा से दिल्ली के लिए हर दिन तकरीबन 1800 यात्री सफर करते हैं। इनमें कोडरमा के रास्ते हावडा नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस, नई दिल्ली पुरी पुरूषोतम एक्सप्रेस, भुवनेश्वर नई दिल्ली राजधानी एक्स्प्रेस, रांची नई दिल्ली राजधानी एक्स्प्रेस, दुरूंतो एक्सप्रेस शामिल हैं। इन ट्रेनों में प्रति दिन दिल्ली के लिए वेटिंग लिस्ट रहती है। धनबाद से कोडरमा तक दिल्ली जानेवाले यात्रियों की संख्या लगभग 1800  है।

नई ट्रेन से यात्रियों को बेहतर विकल्प मिल सकेगी। वही धनबाद से कोडरमा के रास्ते एक मुम्बई के लिए ट्रेन चलाने की मांग की है ताकि इस ट्रेन के चलने से हजारीबाग प्रमंडलीय मुख्यालय के अंतर्गत गिरिडीह कोडरमा हजारीबाग टाउन रामगढ तथा बिहार के नवादा रजौली के यात्रियों को भी मार्ग मिल सकेगा। वर्तमान में हावडा नई दिल्ली ग्रेड कोड सेक्सन पर धनबाद कोडरमा गया जंक्शन के रास्ते एक मात्र ट्रेन मुम्बई हावडा मेल चल रही है जिसमें काफी लम्बी वेटिंग लिस्ट रहती है।

ऐसे में ट्रेन चलने से यात्रियों को लाभ मिलेगा और रेलवे का राजस्व की प्राप्ति होगी। बताते चले कि कोडरमा जंक्शन से वर्तमान में 2 बंदे भारत ट्रेन का परिचालन भी हो रहा है। इसमें बिहार की राजधनी पटना से झारखण्ड की राजधानी रांची के लिए कोडरमा से हजारीबाग टाउन बडकाकाना होते हुए चलाया जा रहा है। दूसरी बंदे भारत एक्सप्रेस रांची से बोकारो गोमो कोडरमा गया के रास्ते बनारस तक चलायी जा रही है।