मेरठ में ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास, मोदी बोले – योगी सरकार अपराधियों से जेल-जेल खेल रही है

मेरठ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मेरठ में मेजर ध्यान चंद खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा, पहले की सरकारों में उत्तरप्रदेश में अपराधी और माफिया अपना खेल खेलते थे। पहले बेटियों पर फब्तियां कसने वाले खुलेआम घूमते थे। मेरठ और आसपास के लोग भूल नहीं सकते कि पहले उनके घर जला दिए जाते थे। लोग अपना पुश्तैनी घर छोड़कर पलायन के लिए मज़बूर हो गए थे।

अब योगी आदित्यनाथ की सरकार ऐसे अपराधियों के साथ जेल-जेल खेल रही है। पांच साल पहले इसी मेरठ की बेटियां शाम होने के बाद अपने घर से निकलने से डरती थीं। आज मेरठ की बेटियां पूरे देश का नाम रौशन कर रही हैं: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी https://t.co/5G05yQlVQv
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 2, 2022
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, मेरठ की स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी मेजर ध्यानचंद जी को समर्पित की जा रही है। मेजर ध्यानचंद के नाम में शब्द है ध्यान। बिना ध्यान के सफलता नहीं मिलती इसलिए जिस यूनिवर्सिटी का नाम ध्यानचंद से जुड़ा हो वहां ध्यान से काम करने वाले देश का नाम रोशन करेंगे यह मुझे पक्का विश्वास है।
उन्होंने कहा, खेल से जुड़ी सर्विस और सामान का वैश्विक बाज़ार लाखों करोड़ों रुपए का है। मेरठ से ही अभी 100 से अधिक देशों को स्पोर्ट्स का सामान निर्यात होता है। मेरठ लोकल के लिए वोकल तो है ही। लोकल को ग्लोबल भी बना रहा है।
प्रधानमंत्री ने कहा, सरकारों की भूमिका अभिभावक की तरह होती है। योग्यता होने पर बढ़ावा भी दे और गलती होने पर यह कहकर ना टाल दे कि लड़कों से गलती हो जाती।
उत्तर प्रदेश अब गन्ने से बनने वाले एथेनॉल के उत्पादन में भी तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। बीते साढ़े चार साल में लगभग 12,000 करोड़ रुपए का एथेनॉल उत्तर प्रदेश से खरीदा गया है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी pic.twitter.com/XdTRmMbZoR
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 2, 2022
वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, 2017 में जब से भाजपा की सरकार आयी है, प्रदेश में दंगे बंद हो गए हैं। जिस कांवड़ यात्रा को रोक दिया गया था वह कांवड़ यात्रा फिर से शूरू हो गयी है। अब यहां कोई बहन-बेटियों की सुरक्षा के लिए खतरा नहीं बन सकता है।
2017 में जब से भाजपा की सरकार आई है, प्रदेश में दंगे बंद हो गए हैं। जिस कांवड़ यात्रा को रोक दिया गया था वह कांवड़ यात्रा फिर से शूरू हो गई है। अब यहां कोई बहन-बेटियों की सुरक्षा के लिए खतरा नहीं बन सकता है: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मेरठ pic.twitter.com/bR0AJBVWyW
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 2, 2022