समाज कल्याण बोर्ड के कार्यालय में मनाया गया 71वां गणतंत्र दिवस
On
रांची : झारखंड राज्य समाज कल्याण बोर्ड के कार्यालय परिसर में 71वां गणतंत्र दिवस उत्साह के साथ मनाया गया. इस मौके पर बोर्ड की अध्यक्ष ऊषा पांडेय ने झंडोत्तोलन किया. इस मौके पर बोर्ड के सचिव अरशद जमाल, कल्याण पदाधिकारी महेश चौहान सहित आशुतोष कुमार, एचएन दास, आशा जैकब, रवींद्र कुमार शर्मा, पंकज गुप्ता, रोयन तिर्की, सत्येंद्र कुमार, श्रीमती कुसुम आदि मौजूद रहे.
इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए ऊषा पांडेय ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि देश के प्रति अपने दायित्वों व कर्तव्यों को पूरा करते हुए भारत के लोकतंत्र को मजबूत बनाएं रखें. गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand



