सामजिक कार्यों में योगदान देने वाली महिलाओं को किया गया सम्मानित
On
रांची: राजधानी में शनिवार को महिला सामाजिक संस्था जेसीआई रांची उड़ान ने महिला दिवस के अवसर एक होटल में महिला सप्ताह शमिलाना का आयोजन किया। इसका आयोजन संस्था की अध्यक्ष राखी गंगवाल जैन और सचिव विनीता जैन के तत्वाधान में किया गया। इस कार्यक्रम में सामजिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। जिसमें सफायर इंटरनेशनल स्कूल की डायरेक्टर मोहिता, समाज सेवी इंदिरा सिंह, कृषि क्षेत्र से नेहा सिंह, व्यवसायी अर्चना मुरारका, एवं खेलकूद से डॉली केजरीवाल को सम्मानित किया गया।
इसके अलावे कार्यक्रम में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बी2बी कार्यक्रम के माध्यम से प्रेरित किया गया। इस कार्यक्रम की कोऑर्डिनेटर राखी खिरवाल और कृति बुधिया रही, जबकि समन्वयक विनीता सिंघानिया और प्रिया पोद्दार रही। इस कार्यक्रम में अनिता सोमानी, रंजना जाजोदिया, आभा भंडारी, निधि सराफ एवं अन्य मौजूद रहे। गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Related Posts
Latest News



