रांची के इटकी थाना क्षेत्र में महिला की गोली मारकर हत्या

रांची के इटकी थाना क्षेत्र में महिला की गोली मारकर हत्या

रांची: राजधानी में एक महिला की गोली मारकर हत्‍या कर दी गई। घटना रांची के इटकी थाना क्षेत्र की है। इस वारदात में महिला के सिर और पेट में गोली मारी गयी। इटकी पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टेम के लिए रिम्स भेज दिया है।

परिजनों द्वारा पुलिस को दिए बयान में कहा गया कि यह घटना शुक्रवार की रात 8 बजे घटी। उस वक्त गाँव का ही एक व्यक्ति महिला को घर से बुलाकर ले गया था। उसके हाथ में पिस्टल और चाक़ू था। जिसके बाद उसे गोली मार कर हत्या कर दी गयी। घटनास्थल से पुलिस ने नाइन एमएम पिस्टल का एक मैगज़ीन बरामद किया। पुलिस के अनुसार हत्या का आरोपी युवक इटकी गाँव का ही रहने वाला है, जो कि वारदात को अंजाम देकर अपने घर से फरार हो गया।

मृतक महिला का नाम गीता देवी है। उसके पति सत्येन्द्र गोप गार्ड की नौकरी करते हैं। इनका एक बेटा और दो बेटी हैं। पुलिस ने फरार युवक के पिता एवं बड़े भाई को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है। साथ ही उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा छापेमारी भी जारी है।

 

यह भी पढ़ें: पांच जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 5 सितंबर को वज्रपात और तेज हवाओं की चेतावनी

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद
Jamshedpur News: 190 लोको पायलटों को दिया गया आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण
पूर्व मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Giridih News: बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस पर वृद्धा आश्रम में बांटे फल-नाश्ता
सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश
Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला
मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जानकी यादव ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में पहुंचे कई मंत्री व नेता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान