वैश्य संघर्ष मोर्चा ने आयोजित किया प्रेस-वार्ता, बीजेपी पर साधा निशाना
On
रांची: राजधानी के चुटिया इलाके में वैश्य संघर्ष मोर्चा ने प्रेस वार्ता का आयोजन किया। प्रेस को संबोधित मोर्चा के सदस्य रिकू सदन साहू कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वैश्य समाज राज्य सरकार में प्रतिनिधित्व चाहती है। क्यूंकि वैश्य समाज झारखण्ड के साथ-साथ भारतीय राजनीति में भी दखल रखती है।
इसके अलावे उन्होंने यह भी कहा कि बडकागांव विधायक अम्बा प्रसाद जो की कांग्रेस की उम्मीदवार हैं, वैश्य समाज की भी प्रतिनिधित्व करती हैं। उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि इस समाज का इस बार के चुनाव में वैश्य समाज की अनदेखी के कारण बीजेपी को भारी कीमत चुकानी पड़ी है। इसके अलावे उन्होंने यह भी बताया कि अम्बा प्रसाद झारखण्ड की सबसे युवा विधायकों में से एक हैं, जो कि गर्व की बात है। गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand



