रांची में शुरू हुई दो दिवसीय रेस वाकिंग चैंपियनशिप
On
रांची: राजधानी में शनिवार को रेस वाकिंग चैंपियनशिप का आयोजन हो रहा है। तीसरी अंतरराष्ट्रीय और सातवीं राष्ट्रीय रेस वाकिंग चैंपियनशिप की शुरुआत मोरहाबादी मैदान में हुई। इस दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन 15 और 16 फरवरी को किया जा रहा है। वहीँ, झारखंड पहली बार इस चैंपियनशिप की मेजबानी कर रहा है।
इसका आयोजन झारखंड एथलेटिक्स संघ के तत्वावधान में किया जा रहा है। इस चैंपियनशिप में श्रीलंका, बांग्लादेश, नेपाल के पांच एथलीट भाग ले रहे हैं। इसमें तीन सौ से ज्यादा प्रतिभागी हिस्सा लेने वाले थे, लेकिन अधिकांश विदेशी खिलाड़ी कोरोनावायरस के कारण प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं लिए। इस कारण से सिर्फ 140 खिलाड़ी ही इस चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए रांची पहुंचे।यह भी पढ़ें: ब्रह्माकुमारीज़ कांके में अलौकिक और भक्तिमय माहौल में मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand



