जिला प्रशासन ने किया 10 लाख से अधिक मूल्यों के नकली पनीर जब्त
On
रांची: रंगों की त्योहार होली बदरंग करने की कुछ लोगों की साजिश नाकाम हो गयी। राजधानी में सप्लाई के लिए बसों में आ रही नकली पनीर की खेपों को जिला प्रशासन ने रविवार को जब्त कर लिया। होली से दो दिन पूर्व बिहार के बख्तियारपुर से रांची भेजी जा रही दस लाख रूपए से अधिक मूल्यों के नकली पनीर को बस से बरामद किया गया।
रांची के फ़ूड इंस्पेक्टर डॉ कुल्लू के नेतृत्व में बूटी मोड़ में बसों की जांच की जा रही थी, इसी दौरान एक बस में नकली पनीर के होने का पता चला। जिसके बाद फ़ूड इंस्पेक्टर ने बस में छापेमारी मारी की। इस दौरान पनीर को उतरवाकर उसकी जांच की गयी, जिसमें इसके मिलावटी होने के प्रमाण मिले। इसके बाद बख्तियारपुर से आ रहे बस में लदे सैकड़ों किलो पनीर की पूरी खेप को जब्त कर लिया गया।यह भी पढ़ें: Ranchi News: यज्ञा बाबा आश्रम में श्रीकृष्ण छठी महोत्सव, वृंदावन धाम सा भक्तिमय हुआ मोराबादी
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Related Posts
Latest News



