लोगों के श्रमदान से जर्जर सड़क का मरम्मती कार्य संपन्न
On
रांची: राजधानी के वार्ड नं.13 में लोगों ने जर्जर हो चुकी सड़क का श्रमदान कर मरम्मत किया। मरम्मती कार्य वार्ड के अंतर्गत केतारी बगान रेलवे फाटक से लेकर रोड नंबर ग्यारह तक किया गया। इस दौरान सड़क पर पड़े बोल्डर और मिट्टी को रास्ते से हटाया गया।
स्थानीय समाजसेवी राज रोशन पिंटू ने बताया कि जर्जर हो चुकी सड़क पर महीनों से बड़े-बड़े बोल्डर पड़े हुए थे। जिससे लोगों को चलने में परेशानी आ रही थी। इसके अलावे सभी प्रकार के वाहनों को प्रवेश करने में काफी मुश्किलें आती थी. साथ ही जर्जर सड़क की वजह से आये दिन दुर्घटना होने लगी। गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Related Posts
Latest News



