
बीपीएससी में सफल खुशबू कुमारी का फाइल फोटो।
रांची : रांची के हरमू इलाके के विद्यानगर मुहल्ले की रहने वाली खुशबू कुमारी ने बीपीएससी में 147वां रैंक लाया है। खुशबू का चयन रेवेन्यू ऑफिसर पद के लिए हुआ है। खुशबू का एकेडमिक रिकार्ड काफी अच्छा रहा है और वे जेवियर कॉलेज में अंडर ग्रेजुएट बायोटेक्नोलॉजी कोर्स में गोल्ड मेडलिस्ट रही हैं।
खुशबू के पिता आचार्य रवि शास्त्री पुरोहित हैं और मां एक कुशल गृहिणी। खुशबू के के दो भाई हैं – आशुतोष और अभिषेक। आशुतोष सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं, जबकि अभिषेक एमबीए कर रहे हैं। इनका परिवार मूल रूप से औरंगाबाद जिले का रहने वाला है और 1984 में ये लोग रांची में बस गए। खुशबू के माता-पिता का कहना है कि उन्होंने बच्चों में लड़का-लड़की का अंतर नहीं किया, जिसका नतीजा है कि आज उनकी बेटी बिहार प्रशासनिक सेवा के लिए चयनित हो गयी हैं।

खुशबू ने संघ लोक सेवा आयोग की भी परीक्षा दी है। वे प्रशासनिक सेवा में बेहतर चयन के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं। उनकी इस सफलता पर उन्हें बधाइयां मिल रही हैं।
यह भी देखें
-
विश्व मच्छर दिवस के मौके पर राज्य मलेरिया उन्मूलन के प्रयासों में तेजी लाने के लिए तैयार: बन्ना गुप्ता
-
रिसर्च व मूल्यों पर आधारित है राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 : डॉ रणजीत कुमार सिंह
-
जलवायु परिवर्तन झारखंड के अक्षय ऊर्जा क्षमता को कर सकता है प्रभावित : अध्ययन
-
सूखा पड़ने पर फसल राहत योजना के लिए शिकारीपाड़ा में चलाया गया जन जागरूकता कार्यक्रम
-
नियामकीय बाधाओं के बावजूद भारत में बढ़ता रहेगा अक्षय ऊर्जा का बाजार : रिसर्च
-
विद्युत संशोधन विधेयक 2022 में क्या है खास, क्यों हो रहा है इसका विरोध, क्या कहना है विशेषज्ञों का?
-
झारखंड : स्वास्थ्य क्षेत्र में अक्षय ऊर्जा के जरिए 1200 करोड़ रुपये निवेश आकर्षित करने की संभावना
-
दुनिया का अधिकांश ले रहा जहरीली हवाओं में सांस, शहरीकरण के साथ बढ रहा है संकट