Ranchi News: पुलिस और राहुल दुबे गिरोह के बीच मुठभेड़, चार गिरफ्तार

आठ पिस्टल और कारतूस बरामद, अपराधियों से पूछताछ जारी 

Ranchi News: पुलिस और राहुल दुबे गिरोह के बीच मुठभेड़, चार गिरफ्तार
घटनास्थल पर जुटी पुलिसकर्मी

रातू इलाके में आज सुबह पुलिस का सामना कुख्यात राहुल दुबे गिरोह से हुआ। बदमाशों ने गोली चलानी शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान गिरोह के दो सदस्यों ने भागने की कोशिश की। उन्हें पुलिस ने पीछाकर दबोच लिया।

रांची: झारखंड की राजधानी रांची के रातू इलाके में आज सुबह पुलिस का सामना कुख्यात राहुल दुबे गिरोह से हुआ। बदमाशों ने गोली चलानी शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान गिरोह के दो सदस्यों ने भागने की कोशिश की। उन्हें पुलिस ने पीछाकर दबोच लिया। गोलीबारी में गिरोह के दो बदमाश घायल हो गए।

पुलिस अधीक्षक ( ग्रामीण) प्रवीन पुष्कर ने बताया कि राहुल दुबे गिरोह के सदस्यों के रातू क्षेत्र में मौजूद होने की सूचना पर पुलिस टीम को ठाकुर गांव ,खलारी और रातू थाना क्षेत्र के सीमा पर भेजा गया। पुलिस को देखते ही अपराधियों ने गोली चलानी शुरू कर दी। जवाबी गोलीबारी में दो अपराधियों को गोली लगी। उन्हें अस्पताल भेजा गया है। वहीं, भाग रहे दो अन्य अपराधियों को पुलिस ने पीछा कर गिरफ्तार कर लिया।

एसपी पुष्कर ने बताया कि मौके से आठ पिस्टल और कारतूस बरामद किए गए हैं। मुठभेड़ में घायल अपराधियों की पहचान साजन अंसारी और अमित गुप्ता के रूप में हुई है। दोनों राहुल दुबे गैंग के सदस्य हैं । गिरफ्तार दो अपराधियों से पूछताछ की जा रही है। कुख्यात अमन साहू के मारे जाने के बाद राहुल दुबे ही गैंग की कमान संभाल रहा है। यह गैंग रांची के कोयलांचल में रंगदारी वसूलने के लिए कुख्यात है।

Edited By: Mohit Sinha

Latest News

आदित्य साहू: ज़मीन से उठकर शिखर तक का नेतृत्व आदित्य साहू: ज़मीन से उठकर शिखर तक का नेतृत्व
Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
Ranchi News : पीडीएमसी योजना में भ्रष्टाचार का आरोप: ब्लैकलिस्ट कंपनियों को फिर मिला कार्यादेश
स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: मरकच्चो में बिना लाइसेंस वाली दुकानों पर शिकंजा
Giridih News: स्कॉलर बीएड कॉलेज बनहत्ती में अनुष्ठापन व विदाई समारोह का आयोजन
झारखंड के 38 कैडेट्स का गणतंत्र दिवस परेड के लिए चयन, सैनिक स्कूल तिलैया की वैष्णवी आनंद ने रचा इतिहास
Palamu News : उपायुक्त ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का किया निरीक्षण खामियां मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी
20 साल बाद गुरु से मिले अमित शाह, वयोवृद्ध की आंखों में आए खुशी के आंसू
Palamu News: रेल मंत्री से मिले सांसद विष्णु दयाल राम, दो नई रेल लाइनों पर मिले आश्वासन
Deoghar News : भारतीय वैश्य महासभा ने टॉवर चौक पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा का भव्य स्वागत किया
Ranchi News: सीएमपीडीआई में अधिकारियों व कर्मियों ने मिलकर बाबा साहेब को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
इंडिगो उड़ान संकट: केंद्र ने हवाई किराए पर लगाई सीमा, रिफंड का अल्टीमेटम