
रांची : झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को भाजपा द्वारा राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाए जाने पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। रघुवर दास जब मुख्यमंत्री थे तब द्रौपदी मुर्मू राज्य की राज्यपाल थीं।
रघुवर दास ने कहा है कि सौम्य और मृदुभाषी द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए का उम्मीदवार बनाए जाने पर हार्दिक बधाई। भाजपा संसदीय दल की बैठक में उनके नाम पर मुहर लगाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित अन्य पार्टी नेताओं के प्रति भी उन्होंने धन्यवाद ज्ञापित किया है।
उन्होंने कहा है कि आजादी के बाद पहली बार किसी आदिवासी को देश के सर्वोच्च पद के लिए चुना गया है। एक संथाल आदिवासी महिला को पहले प्रधानंमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यपाल बनाया और अब राष्ट्रपति पद के लिए भाजपा द्वारा उम्मीदवार बनाया गया है। यह आदि संस्कृति को संरक्षित करने वाले जनजातीय समाज समेत पूरे झारखंड ही नहीं पूरे देश के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि वे विपक्ष के सभी दलों से आग्रह करते हैं कि द्रौपदी मुर्मू को समर्थन प्रदान कर सर्वसम्मति से राष्ट्रपति चुनें। उन्होंने कहा कि विपक्ष के द्वारा घोषित उम्मीदवार यशवंत सिन्हा से उनका आग्रह है कि वह भी द्रौपदी मुर्मू के समर्थन में अपना नाम वापस ले लें और एक मिसाल पेश करें।
यह भी देखें
-
भ्रूण ने कर दिया अपनी सरकार के खिलाफ जलवायु निष्क्रियता का मुकदमा
-
10cric India – Overview
-
बेहतर अनुकूलन क्षमता मॉनसून की अनिश्चितता के प्रभाव से निपटने के लिए जरूरी : विशेषज्ञ
-
तीन सालों में कोयला खनन के लिए डायवर्ट की गयी कुल जमीन में एक चौथाई वन भूमि : रिपोर्ट
-
Digital Data Rooms
-
How to Find a Data Established Online
-
भारत-बांग्लादेश में हुई अत्यधिक बारिश और बाढ़ सीधे तौर पर जलवायु परिवर्तन के कारण
-
रांची के आशुतोष को क्राइम रिकार्ड ब्यूरो की प्रतियोगिता में मिला दूसरा स्थान