रांची में जल्द हो नगर निगम सहित पूरे राज्य में नगर निकाय चुनाव: दीपेश निराला

रांची सिटीजन फोरम से अब तक रांची के 10552 सदस्य जुड़े

रांची में जल्द हो नगर निगम सहित पूरे राज्य में नगर निकाय चुनाव: दीपेश निराला
रांची सिटीजन फोरम की एक बैठक अध्यक्ष दीपेश कुमार निराला की अध्यक्षता में की गई (तस्वीर)

रांची नगर निगम क्षेत्र में नागरीय सुविधाओं में वृद्धि और कुल 53 वार्ड क्षेत्र में 31 सदस्यीय वार्ड समिति सदस्य के गठन को लेकर हुई रांची सिटीजन फोरम की बैठक

रांची: होटल द पार्क रिट्रीट, बिरसा चौक, रांची में रांची सिटीजन फोरम की एक बैठक अध्यक्ष दीपेश कुमार निराला की अध्यक्षता में आहूत की गई, जिसमें फोरम के पदाधिकारी के साथ रांची नगर निगम क्षेत्र के कुल 53 वार्ड के नागरिकों ने भाग लिया और रांची नगर निगम क्षेत्र में व्याप्त विभिन्न समस्याओं जैसे कूड़ा कचरा जमाव, स्ट्रीट लाइट की समस्या, टूटी फूटी जर्जर सड़क की समस्या, साफ शुद्ध पेयजल की समस्या, नाली और ड्रेनेज सीवरेज सिस्टम की समस्या, पार्किंग और ट्रैफिक सहित विभिन्न समस्याओं पर व्यापक चर्चा हुई और उनके समाधान के संदर्भ में बात किया गया

साथ ही साथ रांची सिटीजन फोरम का विस्तार भी किया गया, जिसके तहत वार्ड नंबर 14 में प्रवीण प्रसाद को वार्ड संयोजक, वार्ड नंबर 29 में कुशाग्र सिंह को वार्ड संयोजक, वार्ड नंबर 35 में जितेंद्र कुमार सिंह को वार्ड संयोजक चयनित किया गया। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने लंबे समय से झारखंड में नगर निकाय चुनाव नहीं होने पर चिंता व्यक्त की और रांची नगर निगम सहित झारखंड के समस्त नगर निकाय में चुनाव करवाने की मांग सरकार से की।

आज की बैठक में अध्यक्ष दीपेश कुमार निराला, उपाध्यक्ष उमाशंकर सिंह, सचिव रेणुका तिवारी, कोषाध्यक्ष विनोद जैन बेगवानी, संयुक्त सचिव हरीश नागपाल, विवेक कुमार, मृदुला संतोष, शाहिद आलम सहित रवि दत्त, प्रवीण प्रसाद, जितेंद्र कुमार सिंह, संतोष कुमार सोनी, अमरेश कुमार झा, निखिल कुमार राय, अमरनाथ चौबे, परविन्द्र नाथ तिवारी, सुजीत कुमार, रंजीत कुमार, शेखर कुमार, विनोद कुमार यादव, आशीष कुमार, बंटी तिवारी, मीना कुमारी, निशांत चौहान, कुशाग्र सिंह, ओम प्रकाश सर्राफ, संतोष ठाकुर, रितेश कुमार, रामरूप पांडेय, संजय कुमार, अलका महतो, स्वाति प्रिया, प्रिया रंजन झा, संजय कुमार दास, इत्यादि सम्मिलित हुए।

Edited By: Sujit Sinha

Latest News

सामाजिक न्याय के पुरोधा थे कर्पूरी ठाकुर सामाजिक न्याय के पुरोधा थे कर्पूरी ठाकुर
टाटा स्टील फाउंडेशन के ग्रासरूट्स स्पोर्ट्स प्रोग्राम को उत्तराखंड में आयोजित राष्ट्रीय खेलों में मिली शानदार सफलता
Jharkhand News: आजीवन सजा काट रहे 37 कैदियों की होगी रिहाई, हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में बनी सहमति
Maiya Samman Yojana: सशक्त होती झारखंड की गरीब ग्रामीण महिलाएं
Ranchi News: बिरसा मुंडा फन पार्क में एक दिवसीय योग ध्यान शिविर कार्यक्रम का आयोजन
Giridih News: जमुआ विधायक डॉ मंजू कुमारी ने पुलिस अधीक्षक से की मुलाकात
Koderma News: दिव्यांग सदस्यों की बैठक में दिव्यांग एकता संघ का गठन
Giridih News: रोटरी गिरिडीह के प्लास्टिक सर्जरी कैंप के दूसरे दिन नौ मरीजों की हुई सफल सर्जरी
Giridih News: हजारीबाग रोड समेत पूरे धनबाद मंडल में चलाया गया मेगा टिकट चेकिंग अभियान
सीयूजे में छात्रों पर केस कर भय उत्पन्न करने का प्रयास: अजय साह
Ranchi news: मनीष सोनी के भजनों से गूंजा बिरसा मुंडा फन पार्क
Koderma news: पुत्री के साथ दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल