झारखंड के राज्यपाल, मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष ने गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व और कार्तिक पूर्णिमा पर दी शुभकामनाएं

गुरु नानक जयंती पर झारखंड में उमड़ा श्रद्धा का माहौल

झारखंड के राज्यपाल, मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष ने गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व और कार्तिक पूर्णिमा पर दी शुभकामनाएं

रांची : झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मंगलवार को गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व और कार्तिक पूर्णिमा की समस्त देशवीसियों और राज्यवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

राज्यपाल ने सोशल मीडिया एक्स पर बुधवार को लिखा कि सभी को श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की हार्दिक बधाई। उन्होंने समस्त देशवासियों और झारखंडवासियों को पावन पर्व देव दीपावली और कार्तिक पूर्णिमा की भी शुभकामनाए दीं।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी सेवा, सत्य, मानवता, समानता और करुणा की शिक्षा देने वाले श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के शुभ अवसर पर सभी को लख-लख बधाइयां दी है। साथ ही कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली के शुभ अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं और जोहार कहा है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि आप सभी का जीवन समृद्ध, स्वस्थ और खुशहाल हो, यही कामना करता हूं।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सिख धर्म के संस्थापक और प्रथम गुरु, श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने देव दीपावली एवं कार्तिक पूर्णिमा की भी समस्त देशवासियों और प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Edited By: Mohit Sinha

Latest News

Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
Ranchi News : पीडीएमसी योजना में भ्रष्टाचार का आरोप: ब्लैकलिस्ट कंपनियों को फिर मिला कार्यादेश
स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: मरकच्चो में बिना लाइसेंस वाली दुकानों पर शिकंजा
Giridih News: स्कॉलर बीएड कॉलेज बनहत्ती में अनुष्ठापन व विदाई समारोह का आयोजन
झारखंड के 38 कैडेट्स का गणतंत्र दिवस परेड के लिए चयन, सैनिक स्कूल तिलैया की वैष्णवी आनंद ने रचा इतिहास
Palamu News : उपायुक्त ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का किया निरीक्षण खामियां मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी
20 साल बाद गुरु से मिले अमित शाह, वयोवृद्ध की आंखों में आए खुशी के आंसू
Palamu News: रेल मंत्री से मिले सांसद विष्णु दयाल राम, दो नई रेल लाइनों पर मिले आश्वासन
Deoghar News : भारतीय वैश्य महासभा ने टॉवर चौक पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा का भव्य स्वागत किया
Ranchi News: सीएमपीडीआई में अधिकारियों व कर्मियों ने मिलकर बाबा साहेब को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
इंडिगो उड़ान संकट: केंद्र ने हवाई किराए पर लगाई सीमा, रिफंड का अल्टीमेटम
डॉ. अम्बेडकर ने समाज सुधार के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया: निसार खान