जेसीआई उड़ान द्वारा व्यक्तिगत विकास और सामाजिक शिष्टाचार कार्यक्रम का आयोजन
On
रांची: सोमवार को सामाजिक संस्था जेसीआई उड़ान के तत्वाधान में बी सोशल की प्रवतर्क मिस शुभिका जैन के द्वारा व्यक्तिगत विकास और सामाजिक शिष्टाचार कार्यक्रम को रांची स्थित होटल लैंडमार्क में आयोजन किया गया। इस दौरान जेसीआई की अध्यक्ष राखी गंगवाल जैन व सचिव विनीता जैन भी मौजूद थी।
बी सोशल की प्रवर्तक शुभिका जैन ने व्यक्तिगत विकास और सामाजिक शिष्टाचार से किस तरह महिलायें अपनी प्रवीनता और प्रतिभा से जीवन के सभी स्तरों में अपने आप को ऊपर उठा सकती हैं इससे रूबरू कराया। मंडल की प्रशिक्षक और पूर्व अध्यक्ष पल्लवी साबू ने संस्था की नवीन सदस्यों का उन्मुखीकरण किया।यह जानकारी मीडिया प्रभारी पूजा केशरी ने दी।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Related Posts
Latest News



