हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता: हेमन्त सोरेन

जल सहियाओं को प्लंबर प्रशिक्षण देकर जिम्मेदारी बढ़ाने का निर्देश

हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता: हेमन्त सोरेन
पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को जल जीवन मिशन की योजनाओं में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि राज्य के हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज झारखंड मंत्रालय में अधिकारियों की उपस्थिति में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अद्यतन कार्य प्रगति की उच्चस्तरीय समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाते हुए राज्य के प्रत्येक घर में पाइपलाइन एवं नल के जरिए शुद्ध पेयजल पहुंचाने के लक्ष्य को समयबद्धता के साथ पूरा करें।

मुख्यमंत्री ने जलापूर्ति व्यवस्थाओं के आवश्यक रखरखाव और मरम्मत कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश अधिकारियों को दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पेयजल की उपलब्धता जनजीवन से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है। इन कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार्य नहीं होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पेयजल संकट की संभावना वाले क्षेत्रों की विशेष निगरानी रखी जाए। जहां भी पेयजल की समस्या उत्पन्न हो रही है, उन क्षेत्रों को चिह्नित कर वहां त्वरित कार्रवाई कर आम लोगों को शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

बैठक में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: Pakur News: सड़क नहीं तो आंदोलन! पाकुड़िया में ग्रामीणों ने किया चक्काजाम, प्रशासन के खिलाफ फूटा गुस्सा

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि राज्य की जल सहियाओं को समूहवार औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में समय-समय पर प्लंबर का वोकेशनल प्रशिक्षण दिलाना सुनिश्चित कराया जाए। जल सहियाओं को खराब चापाकलों को बनाने, सौर ऊर्जा वाटर सप्लाई की देखरेख एवं रखरखाव की जिम्मेदारी दी जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जल सहियाओं के लिए प्रमोशनल कार्यक्रम आयोजित कर अच्छे कार्य करने वाली जल सहियाओं को पुरस्कृत किया जाए।

यह भी पढ़ें: Sahebganj News: 85 दिन से जारी मनरेगा कर्मियों की हड़ताल, आलमगीर आलम से लगाई गुहार

रियल टाइम डेटा अपडेट कराएं

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की ओर से निर्माणाधीन योजनाओं की कार्य प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि बड़ी योजनाओं के लिए कांट्रैक्टरों का व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर प्रतिदिन की कार्य प्रगति अपडेट कराई जाए और इसकी निरंतर मॉनिटरिंग की जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की योजनाएं बहुत महत्वपूर्ण हैं। इन्हें धरातल पर उतारने के लिए प्रभावी कार्य किए जाएं तथा हर घर तक पानी पहुंचाने की दिशा में ठोस पहल की जाए।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अधिकारियों से कहा कि जल जीवन मिशन योजना का एक बेहतर फ्रेमवर्क बनाया जाए। उन्होंने कहा कि वित्तीय संतुलन के लिए बैकअप प्लान विकसित कर कार्यों को गति दी जाए। योजनाओं के पूर्ण होने पर शीघ्र यूटिलाइजेशन सर्टिफिकेट प्राप्त किए जाएं।

वाटर रिचार्ज के लिए सोक-पिट सहित अन्य प्रभावी पहलुओं का आधुनिकीकरण किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र में शुद्ध पेयजल पहुंचाया जाना चाहिए।

मुख्यमंत्री को अधिकारियों ने अवगत कराया कि जल जीवन मिशन योजना के तहत राज्य के शत-प्रतिशत ग्रामीण घरों तक दिसंबर 2028 तक पाइपलाइन के माध्यम से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लक्ष्य के साथ विभाग कार्यों को गति प्रदान कर रहा है।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भी शहरी क्षेत्रों की तरह बेहतर पेयजल सुविधा उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। इस निमित्त पेयजल आपूर्ति से संबंधित एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए योजनाओं को गति प्रदान की जाए।

मुख्यमंत्री ने राज्य में जल संरक्षण एवं जल स्रोतों के संवर्द्धन पर भी विशेष बल दिया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वर्षा जल संचयन, जल संरक्षण तथा भू-जल स्तर को बनाए रखने के लिए प्रभावी एवं दीर्घकालिक योजनाएं तैयार की जाएं। साथ ही लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया।

बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग करने, कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने तथा जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जवाबदेह व्यवस्था विकसित करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि राज्य का प्रत्येक परिवार सुरक्षित पेयजल एवं बेहतर स्वच्छता सुविधाओं का लाभ प्राप्त करे। इसके लिए पूरी प्रतिबद्धता और बेहतर कार्ययोजना के साथ आगे बढ़ने की आवश्यकता है।

अनुपयोगी चापाकलों के बोरिंग का उपयोग रिचार्ज पिट के रूप में किया जाए

मुख्यमंत्री ने भू-जल स्तर गिरने के कारण अनुपयोगी हो चुके चापाकलों के बोरिंग का उपयोग रिचार्ज पिट के रूप में करने का निर्देश दिया, ताकि वर्षा जल का संचयन कर भू-जल स्तर को बढ़ाया जा सके।

उन्होंने सोक-पिट बनवाने के लिए भी लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया। इस सोक-पिट में बेकार जल (वेस्ट वाटर) संचयन करने का निर्देश दिया, ताकि भू-जल स्तर बढ़ाने में मदद मिल सके।

स्वच्छ पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित कराएं

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने राज्य में जल गुणवत्ता की समस्या पर गंभीर चिंता जताते हुए कहा कि स्वच्छ पेयजल प्रत्येक नागरिक का अधिकार है। ऐसे में शुद्ध पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए पाइपलाइन से जल उपलब्ध कराने के साथ-साथ अन्य ठोस पहल भी की जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्लास्टिक से उत्पन्न होने वाले संकट को लेकर लोगों को जागरूक किया जाए। साथ ही प्लास्टिक मुक्त गांव बनाने वालों के प्रयासों को सरकार और विभाग के स्तर पर पुरस्कृत किया जाए।

इन योजनाओं एवं कार्यक्रमों की हुई विस्तृत समीक्षा

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने जल जीवन मिशन, जल गुणवत्ता निगरानी एवं अनुश्रवण, जल सहियाओं को जल जांच हेतु उपलब्ध कराए गए किट, हर घर जल की प्रगति, वित्तीय कार्य योजना एवं प्रगति, बहु-ग्रामीण जलापूर्ति योजना, एकल ग्रामीण जलापूर्ति योजना, नलकूप, कल्याण विभाग मद की योजनाएं, स्वच्छ भारत मिशन की योजनाएं, व्यक्तिगत शौचालय, ओडीएफ प्लस गांव, ठोस कचरा प्रबंधन, तरल कचरा प्रबंधन तथा गोबरधन योजना की समीक्षा की तथा इनके प्रभावी संचालन को लेकर कई अहम दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में राज्य के मुख्य सचिव अविनाश कुमार, विकास आयुक्त अजय कुमार सिंह, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सचिव अबू इमरान, अतिरिक्त सचिव शशि रंजन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Koderma News: उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने जनता दरबार में सुनीं आमजनों की समस्याएं Koderma News: उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने जनता दरबार में सुनीं आमजनों की समस्याएं
Koderma News: चिगलावर पेट्रोल पंप पर शटर काट 5 लाख की बड़ी चोरी
Koderma News: घर में बर्तन मांजने के दौरान चक्कर खाकर गिरी नाबालिग छात्रा, दर्दनाक मौत
सरला बिरला विश्वविद्यालय का जलवा: दो छात्रों को यूएई में मिला ₹32.50 लाख तक का पैकेज
Sahebganj News: पथरा गांव में एनटीपीसी का बड़ा सोलर पैनल उखड़ा, बाल-बाल बचे ग्रामीण
Sahebganj News: दहेज मांग और मार-पीट केस में कोटालपोखर पुलिस का एक्शन, आरोपी गिरफ्तार
Sahebganj News: पेयजल संकट के लिए जिला प्रशासन का बड़ा कदम, जारी की हेल्पलाइन नंबर सूची
Sahebganj News: जन्म से 5 साल तक के 35,877 बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो खुराक
Koderma News: जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने बड़की धमराय में लगाया विधिक जागरूकता शिविर
Ranchi News: JEE Advanced 2026 में सीसीएल की शिक्षा पहल का कमाल, तीन विद्यार्थियों ने पाई सफलता
3 करोड़ में झारखंड आंदोलन खरीदने वाली कांग्रेस’, आदित्य साहू का बड़ा हमला, राज्यसभा चुनाव पर गरमाई सियासत
भाजपा प्रदेश कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 की समीक्षा बैठक आयोजित