
Upendra Nath Dubey. File Photo.
रांची : झारखंड सरकार के महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग ने राज्य के नौ जिलों में बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष की नियुक्ति की अधिसूचना जारी कर दी है। राज्य सरकार ने बोकारो, चतरा, देवघर, गुमला, हजारीबाग, लातेहार, लोहरदगा, पाकुड़ व पलामू की बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष पद पर नियुक्ति की है।
जारी अधिसूचना के अनुसार, लातेहार जिला की बाल कल्याण समिति का अध्यक्ष उपेंद्रनाथ दुबे को नियुक्त किया गया है। उपेंद्रनाथ दुबे इससे पहले गढवा जिला बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष थे। बोकारो जिले की बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष शंकर रवानी बनाए गए हैं।
चतरा जिला बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष धनंजय तिवारी बनाए गए हैं, वहीं देवघर की बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष कौशल कुमार नियुक्त किए गए हैं। गुमला जिला बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष कृपा जेस, हजारीबाग जिला बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष तनुश्री सरकार, लोहरदगा जिला बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत प्रसाद, पाकुड़ के डॉ शंभु कुमार यादव एवं पलामू की बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष प्रणव कुमार बनाए गए हैं।
बाल कल्याण समिति के इन नव नियुक्त अध्यक्षों का कार्यकाल तीन साल का होगा। बाल कल्याण समिति की जिम्मेवारी वैसे बालक-बालिकाओं के प्रति होती है, जिन्हें देख-रेख और संरक्षण की जरूरत होती है। झारखंड जैसे राज्य जहां मानव व बाल तस्करी के अत्यधिक मामले दर्ज होते हैं, वहां इनकी भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है।
यह भी देखें
-
भ्रूण ने कर दिया अपनी सरकार के खिलाफ जलवायु निष्क्रियता का मुकदमा
-
10cric India – Overview
-
बेहतर अनुकूलन क्षमता मॉनसून की अनिश्चितता के प्रभाव से निपटने के लिए जरूरी : विशेषज्ञ
-
तीन सालों में कोयला खनन के लिए डायवर्ट की गयी कुल जमीन में एक चौथाई वन भूमि : रिपोर्ट
-
Digital Data Rooms
-
How to Find a Data Established Online
-
भारत-बांग्लादेश में हुई अत्यधिक बारिश और बाढ़ सीधे तौर पर जलवायु परिवर्तन के कारण
-
रांची के आशुतोष को क्राइम रिकार्ड ब्यूरो की प्रतियोगिता में मिला दूसरा स्थान