74वें संशोधन पर ज्ञान देने से पहले अपने भ्रष्ट निकायों का हिसाब दे भाजपा: विनोद कुमार पांडेय
राष्ट्रपति सम्मान ने साबित किया कि सही दिशा में है झारखंड: झामुमो
“भाजपा का काम सिर्फ झूठ फैलाना और जनता को गुमराह करना रह गया है. हेमंत सरकार के कुशल नेतृत्व में झारखंड ने हाल ही में स्वच्छता के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां दर्ज की हैं.
रांची: स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 में झारखंड के प्रदर्शन को लेकर भाजपा द्वारा लगाए गए आरोपों का झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने करारा जवाब दिया है. झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय ने कहा कि भाजपा को शहरी विकास पर सवाल उठाने से पहले अपने कार्यकाल की “विफलताओं और भ्रष्ट निकायों” का हिसाब देना चाहिए.
उन्होंने कहा, “भाजपा का काम सिर्फ झूठ फैलाना और जनता को गुमराह करना रह गया है. हेमंत सरकार के कुशल नेतृत्व में झारखंड ने हाल ही में स्वच्छता के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां दर्ज की हैं. जमशेदपुर और बुंडू को राष्ट्रपति और केंद्रीय मंत्री द्वारा सम्मानित किया जाना इस बात का प्रमाण है कि झारखंड सही दिशा में है.”“74वें संशोधन पर भाजपा का प्रवचन हास्यास्पद”
राष्ट्रपति सम्मान और झारखंड की उपलब्धियां
जमशेदपुर को 3-10 लाख आबादी वाले शहरों में तृतीय स्थान प्राप्त हुआ और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इसे सम्मानित किया.
बुंडू को “प्रॉमिसिंग स्वच्छ शहर” के रूप में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सम्मानित किया.
इस मौके पर नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार, SUDA निदेशक सूरज कुमार और दोनों शहरों के पदाधिकारियों ने सम्मान प्राप्त किया.
उन्होंने कहा, “भाजपा भूल रही है कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2016 में झारखंड की स्थिति चिंताजनक थी. लेकिन 2017 से लगातार सुधार कर हेमंत सरकार ने झारखंड को स्वच्छता के क्षेत्र में एक मिसाल बनाया है. अब जमशेदपुर को फाइव स्टार रैंकिंग और कई शहरों को ODF++ श्रेणी में रखा गया है.”
“भाजपा का काम सिर्फ भ्रम फैलाना”
पांडेय ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, “जनता जानती है कि किसने झारखंड को सिर्फ लूट का अड्डा बनाया और किसने गरीब, किसानों, महिलाओं और मजदूरों की जिंदगी बदलने का काम किया. भाजपा का काम सिर्फ सोशल मीडिया पर शोर मचाना है, जबकि हेमंत सरकार जमीनी हकीकत बदल रही है.”
प्रधान सचिव और निदेशक की सराहना
नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव श्री सुनील कुमार और SUDA निदेशक सूरज कुमार ने भी मुख्यमंत्री और जनता के सहयोग को इस सफलता का श्रेय देते हुए सभी नगर निकायों से आगामी सर्वेक्षण में और बेहतर प्रदर्शन का आह्वान किया.
झामुमो का संदेश
“यह समय झूठ और घृणा की राजनीति का नहीं, बल्कि झारखंड के विकास को नई ऊंचाई देने का है. भाजपा को भी राज्य के नागरिकों की मेहनत का सम्मान करना सीखना चाहिए.”
“मरांडी जी को तथ्य नहीं, सिर्फ आरोप लगाने की आदत”
झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के आरोपों को “तथ्यहीन और ओछी राजनीति” करार दिया. उन्होंने कहा, “हेमंत सरकार ने राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए अभूतपूर्व कदम उठाए हैं. पहली बार राज्य में बाइक एम्बुलेंस और हेलीकॉप्टर एम्बुलेंस जैसी सेवाएं प्रदान करने की दिशा में सरकार गंभीरता से काम कर रही है, ताकि दूरदराज के गांवों और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों वाले इलाकों में भी मरीजों तक तेजी से पहुंचा जा सके.”
पांडेय ने भाजपा पर तीखा हमला करते हुए कहा, “जो लोग अपने शासनकाल में स्वास्थ्य के नाम पर कागजी घोषणाओं से आगे नहीं बढ़ सके, वे अब विकास कार्यों पर सवाल उठा रहे हैं. हेमंत सरकार ने जिला अस्पतालों के उन्नयन से लेकर नई स्वास्थ्य योजनाओं तक हर स्तर पर सुधार किए हैं.” उन्होंने कहा कि विपक्ष झूठ फैलाने के बजाय सकारात्मक राजनीति करे
Senior Technical Editor | Writer | Asst. Editor, Political, Geopolitical & Social Affairs
Working across digital media, technology, public discourse, and contemporary political developments.
Related Posts
Latest News



