बाबा रामदेव ने बताये कोरोना से बचाव के उपाय, कहा: घबराने की जरुरत नहीं

बाबा रामदेव ने बताये कोरोना से बचाव के उपाय, कहा: घबराने की जरुरत नहीं

रांची: राजधानी के आचार्याकुलम में शनिवार को आयोजित हुए एक कार्यक्रम में पहली बार योगगुरु बाबा रामदेव पहुंचे। कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि कोरोनावायरस से पूरी दुनिया में लाखों लोगो संक्रमित हुए हैं। हालांकि, कोरोना से लोगों को घबराने की जरुरत नहीं है। यह वायरस हवा में नहीं उड़ता है, बल्कि संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से फैलता है।

उन्होंने बताया कि कोरोना के खौफ से मास्क और सैनिटाइजर का बाज़ार गर्म हो गया है। जबकि इसकी देशवासियों को बिलकुल जरुरत नहीं है। बाबा रामदेव ने कोरोना से बचाव उपाय बताते हुए कहा कि भस्त्रिका, कपालभाति और अनुलोम-विलोम जैसे योग करने का सुझाव दिया। इसके अतिरिक्त उन्होंने गिलोय, तुलसी और हल्दी का इस्तेमाल करने का सलाह दिया। उन्होंने बताया कि गिलोय इस संक्रमण को रोकने में काफी प्रभावी है। अगर लोग इन बातों का ध्यान रखें, तो कोरोना कुछ नहीं बिगाड़ सकती।

इसके अलावे पीएम मोदी के होली मिलन समारोह में शामिल न होने पर उन्होंने कहा कि जो प्रवासी भारतीय वायरस की चपेट में नहीं हैं, वे जमकर होली खेलें। साथ ही मांसाहार से दूरी बनाने की योगगुरु ने हिदायत दी।

वहीं, शाहीन बाग़ में हो रहे विरोध प्रदर्शन पर रामदेव ने कहा कि देश में एक्टिविस्टों की संख्या बढ़ गयी है। आज वैचारिक उन्माद और वैचारिक आतंकवाद बढ़ रहा है, जो कि बहुत ही खतरनाक है। उन्होंने राजनीतिक पार्टियों से आग्रह किया कि लोंगों को धर्म के नाम पर लड़ाकर देश को बर्बाद न करें। उन्होनें कहा कि ये देश किसी राजनीतिक पार्टी, व्यक्ति या धर्म की जागीर नहीं है। ये देश संविधान से चलता है, लेकिन ऐसी ताकतें भी मौजूद हैं, जो देश को तोड़ने का काम कर रही है।

यह भी पढ़ें: Ranchi News: टाइगर मोबाइल के पुलिसकर्मियों ने किया फायरिंग अभ्यास, ऑपरेशनल तत्परता पर जोर

 

यह भी पढ़ें: Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला

 

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद
Jamshedpur News: 190 लोको पायलटों को दिया गया आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण
पूर्व मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Giridih News: बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस पर वृद्धा आश्रम में बांटे फल-नाश्ता
सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश
Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला
मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जानकी यादव ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में पहुंचे कई मंत्री व नेता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान