आक्रोशित बालू ट्रक मालिकों का अनिश्चितकालीन हड़ताल, बढ़ेगी कालाबाजारी
On
रांची: राजधानी वालों को मंगलवार से ट्रक से बालू नहीं मिल पाएगा। दरअसल, बालू ट्रक मालिकों ने सोमवार को बैठक कर अनिश्चिकालीन हड़ताल पर जाने की घोषणा की है। इस कारण से पहले से स्टोर किये गये बालू की कीमतों में इजाफा हो सकता है। रांची जिला बालू ट्रक एसोसिएशन का कहना है कि बालू ढोने वाले ट्रकों को प्रशासन से लेकर पुलिस निशाना बनाती आ रही है। एसडीपीओ, डीएसपी, थानेदार और पुलिस के जवान ट्रकों से मनमाना जुर्माना वसूलती है। हर ट्रकों से 85 हजार से लेकर एक लाख रूपए तक का जुर्माना वसूल लिया जाता है।
वहीं एसोसिएशन के अध्यक्ष दिलीप कुमार साहू और सचिव दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि पिछले वर्ष जून के महीने से बालू के चालान नहीं काटे जा रहे हैं और न ही सरकार द्वारा बालूघाटों पर धर्मकांटे की व्यवस्था की गयी। इस कारण से बालू ट्रकों को पास के धर्मकांटे तक पहुँचने से पहले ही पकड़ कर ओवरलोडिंग का केस कर दिया जाता है। साथ ही उन्होंने कहा कि एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने खान एवं भूतत्व विभाग के सचिव से मुलाकात कर अपनी समस्याओं को रखीं, लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। वहीं सरकार की अनदेखी से परेशान होकर बालू ट्रक मालिकों ने हड़ताल पर जाने का फैसला किया है।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Related Posts
Latest News



