रांची के अखबारों की आज की सुर्खियां, हेमंत ही नहीं बाबूलाल भी दो सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

रांची के अखबारों की आज की सुर्खियां, हेमंत ही नहीं बाबूलाल भी दो सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

 

रांची : झारखंड की राजधानी रांची से छपने वाले अखबारों ने आज अलग-अलग खबर को लीड बनाया है. हालांकि इनमें चुनाव की खबरें ही प्रमुखता से हैं.

प्रभात खबर ने पलामू में राजनाथ सिंह की चुनावी सभा को लीड खबर बनाया है. लिखा है: पहले ताना देते थे लोग, अब अयोध्या में बनेगा राम मंदिर. राजनाथ सिंह के कहा कि अगले 10 सालों में भारत विश्व के तीन अव्वल देशों में शामिल होगा. राजनाथ सिंह ने भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र में भानु प्रताप शाही एवं विश्रामपुर क्षेत्र में रामचंद्र चंद्रवंशी के लिए चुनावी सभाएं की.

प्रभात खबर ने कांग्रेस का झारखंड चुनाव का घोषणा वाली खबर पहले पन्ने पर दी है. जिसमें सरकारी स्कूल में 12वीं तक मुफ्त शिक्षा, महिलाओं को केजी से लेकर पीजी तक मुफ्त शिक्षा, मुफ्त चिकित्सा उपलब्ध करायी जाएगी. इतना ही नहीं कांग्रेस ने कहा है कि हर घर के एक सदस्य को नौकरी दी जाएगी और स्नातकों को 100 दिन की रोजगार गारंटी मिलेगी. अखबार ने मेदिनीनगर एवं गुमला में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी सभा की खबर दी है. पीएम की यह झारखंड चुनाव के लिए पहली चुनावी सभा होगी. अखबार ने झामुमो के 13 प्रत्याशियों की लिस्ट छापी है और लिखा है कि हेमंत बरहेट एवं दुमका दोनों सीट से लड़ेंगे. वहीं, साइमन मरांडी की जगह उनके बेटे को टिकट दिया गया है. अखबार ने लिखा है कि पारी से लगातार चार मैच जीतने वाला पहला देश भारत बना. यह खबर कोलकाता के इडेन गार्डेन में भारत व बांग्लादेश के बीच चैथे टेस्ट मैच के संदर्भ में है. अंदर के पन्ने पर गढवा के रंका से रघुवर दास का हेमंत सोरेन पर बड़ा आरोप है कि उन्होंने सूबे का बालू तक बेच दिया. अखबार ने बाबूलाल मरांडी का इंटरव्यू छापा है, जिसमें झाविमो अध्यक्ष ने कहा है कि उन्होंने कभी राजनीतिक सौदेबाजी नहीं की.

यह भी पढ़ें: Giridih News: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, नन्हे भैया-बहनों ने मोहा मन

लगातार दो हमले के बाद पलामू प्रमंडल के तीनों जिलों एवं गुमला व लोहरदगा में नक्सलियों के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू किए जाने की खबर भी अखबार ने दी है. महाराष्ट्र में चाचा-भतीजे के झगड़े का शीर्षक है: अजित पवार अड़े, शरद जुटे रहे पार्टी बचाने में.

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिला गणेश पूजा महासमिति का प्रतिनिधिमंडल, दिया महोत्सव का निमंत्रण

हिंदुस्तान की लीड खबर भी राजनाथ सिंह का बयान ही है, पर शीर्षक अलग है. राजनाथ सिंह ने कहा है कि नक्सलियों का सफाया करके रहेंगे. महाराष्ट्र की खबर का शीर्षक है: दिल्ली से मुंबई तक मोर्चेबंदी में जुटे रहे दल. अखबार ने कांग्रेस के चुनावी वादे को शीर्षक दिया है कि कांग्रेस का दावा – बेरोजगारों को भत्ता देंगे. अखबार ने एक विशेष खबर दी है कि निजी मेडिकल काॅलेज के छा़त्रों को भी अब लोन मिलेगा. पटना में कांग्रेस के जनवेदना मार्च पर लाठीचार्ज की खबर भी अखबार ने दी है. अखबार ने नक्सलियों की घेराबंदी की भी खबर दी है.

दैनिक भास्कर ने पहले पन्ने पर विशेष आयोजन किया है. अखबार ने चुनाव के मुद्दों पर राज्य का सबसे बड़ा सर्वे किया है, जिसमें 15000 से अधिक लोगों की भागीदारी है. इसके आधार पर अखबार ने कुछ बिंदु उकेरा है. लिखा है कि युवा आरक्षण नहीं स्वरोजगार, नौकरी एवं बेहतरी चाहते हैं. किसान कर्जमाफी नहीं खेती में आत्मनिर्भरता चाहते हैं. बड़े अस्पताल से पहले मजबूत स्वास्थ्य केंद्र हैं जरूरत. अखबार ने लिखा है कि जनमत यह है कि हमें लोकलुभावन लाॅलीपाॅप मत दीजिए, बस आत्मनिर्भर बना दीजिए. अखबार ने लिखा है कि हेमंत सोरेन एवं बाबूलाल मरांडी दो-दो सीटों से चुनाव लड़ेंगे. हेमंत की दोनों सीटें बरहेट एवं दुमका का कल एलान हो गया, जबकि मरांडी की दूसरी सीट का अभी एलान बाकी है. मरांडी धनवार सीट से भी मैदान में कूदे हैं. अन्य राज्यों की तरह झारखंड में भी कांग्रेस ने किसानों का दो लाख रुपये तक का कर्ज माफ करने का वादा किया है.

दैनिक जागरण ने पहले चरण के लिए सभी दलों द्वारा खुद को झोंक देने को लीड खबर बनाया है. लिखा है: राजनाथ, स्मृति, रघुवर, हेमंत व बाबूलाल ने ठोकी ताल. महाराष्ट्र पर अखबार का शीर्षक है: कोर्ट ने तलब की न्यौते और दावे की चिट्ठी. अखबार ने लिखा है कि भारतीय संविधान के 70 साल पूरे होने पर सरकार अगले एक साल में देश भर में कई कार्यक्रम आयोजित करेगी. 26 नवंबर को संविधान दिवस के मौके पर इसकी शुरुआत होगी. नागरिकों को मौलिक कर्तव्यों जागृत किया जाएगा. अखबार ने कोलकाता में भारत-बांग्लादेश के बीच चैथे टेस्ट मैच पर हेडिंग दिया है भारत का हुआ गुलाबी टेस्ट.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद
Jamshedpur News: 190 लोको पायलटों को दिया गया आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण
पूर्व मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Giridih News: बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस पर वृद्धा आश्रम में बांटे फल-नाश्ता
सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश
Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला
मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जानकी यादव ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में पहुंचे कई मंत्री व नेता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान