रांची के अखबारों की सुर्खियां : हेमंत कैबिनेट की पहली बैठक के फैसले व अन्य खबरें
रांची : झारखंड की राजधानी रांची से छपने वाले अखबारों में आज हेमंत सोरेन के मुख्यमंत्री के रूप में दूसरी बार शपथ लेने और उनकी कैबिनेट की पहली बैठक में लिए गए फैसले की खबरें प्रमुखता से हैं.
दैनिक भास्कर ने हेमंत सरकार की खबरों के साथ ठंड की खबर को पहले पन्ने पर जगह दिया है. शीर्षक है : राज्य में ठंड से और सात लोगों की मौत, अबतक 15 जानें गयीं. अखबार ने बाॅटम स्टोरी के रूप में रूस के ठंड की एक खबर छापी है, जिसे शीर्षक दिया है माइनस 44 डिग्री में सबकुछ सामान्य है, यहां स्कूलों में तभी छुटृटी होगी जब तापमान माइनस 52 डिग्री से नीचे जाएगा. यह खबर रूस के याकुटिया की है.
भास्कर ने लीड खबर को शीर्षक दिया है: पत्थलगड़ी, सीएनटी, एसपीटी संशोधन के आंदोलन में दर्ज सभी केस वापस होंगे. अखबार ने लिखा है पत्थलगड़ी में 23 केस, 245 नेता समेत 10 हजार आरोपी हैं.
दैनिक जागरण ने हेमंत सोरेन की नयी कैबिनेट के पहले फैसले को लीड खबर बनाया है. शीर्षक दिया है : पहला फैसला, वापस होंगे मुकदमे. अखबार ने लिखा है कि विभागों को निर्देश दिया गया है रिक्त पदों को जल्द भरने की प्रक्रिया पूरी की जाए. सात जनवरी को नए स्पीकर के चयन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी. अखबार ने लिखा है कि हेमंत के बहाने विपक्षी दल एकजुट हुए.
Related Posts
Latest News



