Palamu News: उपायुक्त ने पीसी एवं पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की 

सभी अल्ट्रासाउंड क्लीनिक का औचक निरीक्षण करने का दिया निर्देश 

Palamu News: उपायुक्त ने पीसी एवं पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की 
(पीसीपीएनडीटी एक्ट समीक्षा बैठक)

पलामू के उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने पीसी एवं पीसीपीएनडीटी एक्ट की समीक्षा करते हुए अवैध अल्ट्रासाउंड केंद्रों को सील करने और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया है। उन्होंने सभी केंद्रों पर 'लिंग भ्रूण जांच अपराध है' का पोस्टर लगाने पर बल देते हुए आम जनता से अवैध लिंग परीक्षण की सूचना जिला प्रशासन को देने की अपील की।

पलामू: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने आज अपने कार्यालय कक्ष में पीसी एवं पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उपायुक्त ने जिले में रजिस्टर्ड अल्ट्रासाउंड क्लिनिक की जानकरी ली। इस दौरान उन्होंने पीसीपीएनडीटी टीमों को जिले में अवैध रूप से संचालित होने वाले अल्ट्रासाउंड केंद्रों की लगातार जांच करते रहने की बात कही।

उन्होंने कहा कि बगैर रजिस्ट्रेशन के कोई भी अल्ट्रासाउंड करता पाया जाता है तो उस अल्ट्रासाउंड मशीन को सील करते हुए संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने की बात कही। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि क्लिनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट एवं पीसीपीएनडीटी के नियमों का पूर्ण रूप से अनुपालन करने के पश्चात ही अल्ट्रासाउंड केंद्रों का संचालन सुनिश्चित किया जाना चाहिये।

सभी अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर लिंग भ्रूण जांच अपराध है से संबंधित जागरूकता पोस्टर लगाने के निर्देश 

बैठक में उपायुक्त ने सिविल सर्जन से कहा कि सभी केंद्रों पर लिंग भ्रूण जांच अपराध है से संबंधित सूचना लगा रहे, यह सुनिश्चित करने की बात कही। इसके साथ केंद्रों पर डॉक्टर का नाम व मरीज को देखने का समय स्पष्ट रूप से लिखे रहने पर बल दिया।कन्या भ्रूण हत्या को रोकने के लिए उपायुक्त ने पलामू वासियों से अपील की है।

यह भी पढ़ें: Palamu News: विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाबचंद अग्रवाल कॉलेज में “हरियाली महोत्सव-2026” का आयोजन

उन्होंने कहा कि अगर किसी भी अल्ट्रासाउंड क्लीनिक में प्रसव से पहले लिंग प्रशिण किया जा रहा है या कन्या भ्रूण हत्या की जा रही है तो इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग या जिला प्रशासन को दें ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके।इस अवसर पर सदर एसडीएम सुलोचना मीणा, सिविल सर्जन डॉ अनिल, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ असीम,सदस्य इंदुलेखा भगत, नीलम होरो समेत जिला सलाहकार समिति के विभिन्न सदस्य उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने की शहरी विकास कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि
Dhanbad News: सीआईएसएफ, पुलिस और बीसीसीएल की संयुक्त टीम ने रोका अवैध खनन
Dhanbad News: मुराईडीह और बरमसिया में सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई, 45 टन अवैध कोयला जब्त
Palamu News: डीसी ने उद्योग विभाग द्वारा संचालित स्वरोजगार एवं उद्यम प्रोत्साहन योजनाओं की समीक्षा की
Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने की शहरी विकास कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा
Palamu News: उपायुक्त ने पीसी एवं पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की 
Dumka News: बीडीओ राजेश सिन्हा ने जांची 15वीं वित्त आयोग की योजनाएं, कई मिले अपूर्ण
Dumka News: होटल युवराज पैलेस में करियर मोटिवेशनल कॉन्क्लेव 2026 का भव्य और सफल आयोजन
Dhanbad News: उपायुक्त आदित्य रंजन के जनता दरबार में उमड़ी भीड़; सुनी गई जन-फरियाद
Dhanbad News: उपायुक्त आदित्य रंजन के निर्देश पर पूरी हुई पूरी तरह पारदर्शी भर्ती
Dhanbad News: मुनिडीह हादसे के पीड़ित परिवारों को मिली राहत, बीसीसीएल ने दिए 10-10 लाख रुपये और नियोजन
Dhanbad News: एएसआई को मिला आधुनिक पुलिसिंग का कड़ा प्रशिक्षण, अनुसंधान पर एसएसपी का जोर