भगवान बिरसा मुंडा जयंती एवं राज्य स्थापना दिवस पर उपायुक्त ने की प्रतिमा पर माल्यार्पण

उपायुक्त समीरा एस. और एसपी रीष्मा ने धरती आबा को किया नमन

भगवान बिरसा मुंडा जयंती एवं राज्य स्थापना दिवस पर उपायुक्त ने की प्रतिमा पर माल्यार्पण

झारखंड राज्य स्थापना दिवस और भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर मेदिनीनगर के स्टेशन रोड स्थित प्रतिमा पर उपायुक्त समीरा एस. और पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने जनअधिकार, न्याय और विकास के मूल्यों को आत्मसात करने पर जोर दिया।

पलामू: झारखंड राज्य स्थापना दिवस एवं धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर आज मेदिनीनगर के स्टेशन रोड स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पलामू उपायुक्त समीरा एस. एवं पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन ने माल्यार्पण कर धरती आबा को नमन किया। 

उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने बिरसा मुंडा की वीरता, त्याग और जनअधिकारों के लिए उनके संघर्ष को याद किया। उपायुक्त समीरा एस. ने कहा कि झारखंड की आत्मा उसकी जनजातीय पहचान, सांस्कृतिक विविधता और संघर्ष की गौरवशाली विरासत में बसती है। धरती आबा बिरसा मुंडा की जयंती न्याय, अधिकार और स्वतंत्रता के उनके मूल्यों को आत्मसात करने का भी संकल्प दिवस है। झारखंड अपने 25वें स्थापना मना रहा है। यह ‘झारखंड 25’ का दौर विकास, नवाचार और अनंत संभावनाओं की ओर एक निर्णायक कदम है। पलामू जिला प्रशासन जनकल्याणकारी नीतियों को धरातल पर उतारने, पारदर्शिता सुनिश्चित करने और आम जनता तक सेवाओं की सहज उपलब्धता के लिए लगातार कार्य कर रहा है।

पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन ने भी राज्य स्थापना दिवस पर पलामूवासियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने सभी से राज्य निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। माल्यार्पण कार्यक्रम के मौके पर जिला परिषद उपाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह, उप विकास आयुक्त जावेद हुसैन, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी नीता चौहान, नियोजन पदाधिकारी-सह- नजारत उप समाहर्ता नीरज कुमार आदि कई पदाधिकारी, कर्मचारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं आम नागरिक उपस्थित रहे। 

 

यह भी पढ़ें सोफिक एसके MMS विवाद: प्राइवेट वीडियो वायरल, क्रिएटर ने ब्लैकमेल का लगाया आरोप

Edited By: Hritik Sinha

Latest News

Palamu News: उपायुक्त ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का किया निरीक्षण, स्टॉक रजिस्टर जब्त Palamu News: उपायुक्त ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का किया निरीक्षण, स्टॉक रजिस्टर जब्त
आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का 6 माह का वेतन बकाया: चिकित्सा संघ ने दी आंदोलन की चेतावनी
पूर्व विधायक अनंत ओझा के प्रयास और जनता की लड़ाई से पूरी हुई 94 लाख की पेयजल योजना
Giridih News: सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल का वार्षिक उत्सव शानदार तरीके से संपन्न
Giridih News: विधायक मंजू कुमारी ने ग्रामीण सड़क निर्माण का किया भूमि पूजन
बंधु तिर्की का आरोप: लोकतंत्र पर हमला कर रहे जे.पी. नड्डा और भाजपा
Koderma News: जैन विद्यालय के कैंपस में अहिंसा इंडोर स्पोर्टस एकेडमी का हुआ शुभारंभ
क्रिकेटर स्मृति मंधाना की शादी टूटी, इंस्टा पोस्ट में अफ़वाहों पर लगाया पूर्ण विराम
गोवा के नाइट क्लब में भीषण आग: डांस फ्लोर पर मचा हाहाकार, 25 की मौत
सामाजिक समरसता: बाबा साहब और बदलता राजनीतिक परिदृश्य
Deoghar News: देवों के देव महादेव नगरी पहुंचे बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा
आदित्य साहू: ज़मीन से उठकर शिखर तक का नेतृत्व