उलगुलान सेना का एक दिवसीय धरना, स्थानीय नीति लागू करने मांग
On
रांची: उलगुलान सेना ने रविवार को राजभवन के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया। धरना को अमित कुमार के अध्यक्षता में की गयी। इस दौरान खतियान आधारित स्थानीय नीति, चतुर्थ श्रेणी की नियुक्तियों में आरक्षण, द्वितीय श्रेणी की नियुक्तियों में भी आरक्षण, सरना धर्म कोड एवं बोकारो में हुई जैप 4 की बहाली की सीबीआई जांच की मांग की गई।
उलगुलान सेना के केंद्रीय अध्यक्ष मुन्ना बड़ाइक ने कहा कि स्थानीय नीति पर सरकार बयानबाजी करना बंद करे और जल्द से जल्द मांगों को पूरा करे। इसके अलावा 2021 की जनगणना से पहले सरना धर्म कोड लागू करने की भी मांग की गयी। गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Related Posts
Latest News



