लोहरदगा में कांग्रेस दफ्तार से सीएए समर्थन में निकले जुलूस पर फेके गए पत्थर : भाजपा

लोहरदगा में कांग्रेस दफ्तार से सीएए समर्थन में निकले जुलूस पर फेके गए पत्थर : भाजपा

भाजपा महासचिव ने कहा कि जल्द पार्टी संगठन की होगा पुनर्गठन
नेता विधायक दल व प्रदेश अध्यक्ष का एलान भी जल्द किया जाएगा

रांची : झारखंड भाजपा की आज कोर कमेटी की एक अहम बैठक यहां हुई. इसके बाद पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह सूबे में संगठन की रचना किस प्रकार हो इस पर विस्तार से चर्चा हुई है. उन्होंने कहा कि झारखंड चुनाव के चलते प्रदेश संगठन की रचना रुकी हुई थी. 25 जनवरी से पूरे प्रदेश में संगठन कार्य बूथ स्तर से प्रारंभ किया जाएगा. भाजपा में प्रत्येक तीन वर्ष पर संगठन की पुनर्रचना होती है. इसके तहत नए प्रदेश अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, मंडल अध्यक्षों का मनोनयन किया जाएगा. नया संगठन प्रभावी होगा और वह राज्य के ज्वलंत मुद्दों को उठाएगा. उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष व नेता विधायक दल के नेता की घोषणा राष्ट्रीय अध्यक्ष शीघ्र करेंगे.

उन्होंने राज्य सरकार पर हमला करते हुए कहा कि इतने कम समय में झारखंड की जनता इस सरकार से त्राहिमाम कर रही है. जब सीएए एनआरसी के विरोध में जुलूस निकाला जाता है तो उस पर किसी प्रकार की घटना घटती नहीं है, लेकिन इसके विपरीत जब इसके समर्थन में जुलूस निकाला जाता है तो उस पर पथराव किया जाता है और वह पथराव कांग्रेस दफ्तर से किया जाता है. कांग्रेस और उसके सहयोगी जेएमएम एक समुदाय को खुश करने में लगे हुए हैं. लोहरदगा की घटना बेहद निंदनीय है. झारखंड में पूरी तरीके से जंगलराज की शुरुआत हो गयी है.

उन्होंने कहा कि सीएए से किसी की देश की नागरिकता ली नहीं जा रही है, बल्कि लोगों को नागरिकता दी जा रही है. कांग्रेस और लेफ्ट पार्टी भ्रम फैलाने का काम कर रही है.

यह भी पढ़ें: खनन बिल के खिलाफ कांग्रेस का बड़ा ऐलान, जरूरत पड़ी तो आर्थिक नाकेबंदी की चेतावनी

अरुण सिंह ने कहा कि कल हुई लोहरदगा की घटना पर कांग्रेसी चुप्पी साधे हुए है. यह कांग्रेस का दोहरा चरित्र ही है कि जब तबरेज अंसारी की हत्या होती है तो कांग्रेस के बड़े से बड़े नेता उस पर राजनीति करते हैं और वह राष्ट्रीय मुद्दा बना दिया जाता है, वहीं सात निर्दोष आदिवासियों की निर्मम हत्या कर दी जाती है, नरसंहार किया जाता है जो कि झारखंड के इतिहास कभी नहीं हुआ इसके बावजूद कांग्रेस के बड़े नेता चुप्पी साधे हुए हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस सिर्फ वोट बैंक की राजनीति करती है.

यह भी पढ़ें: Lohardaga News: आवासीय विद्यालय में बच्चों के अस्वस्थ होने की सूचना पर लगा मेडिकल कैंप, हुई स्वास्थ्य जांच

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

Bokaro News: पूर्व डीपीआरओ साकेत कुमार पांडे और एपीआरओ अविनाश कुमार को सीआईडी ने किया तलब Bokaro News: पूर्व डीपीआरओ साकेत कुमार पांडे और एपीआरओ अविनाश कुमार को सीआईडी ने किया तलब
Entertainment News: औरंगाबाद के आफताब राणा की फिल्म का कमाल, न्यूयॉर्क फिल्म फेस्टिवल में 11 नॉमिनेशन
Dhanbad News: भाजपा ने किया उपायुक्त कार्यालय का घेराव, JSSC-JPSC में कथित धांधली की CBI जांच की मांग
धनबाद झरिया में प्यार की हैरतअंगेज कहानी: किन शर्तों पर अलग-अलग गईं विवाहिता और युवती, क्या थी पूरी कहानी?
रांची नगर आयुक्त का आचरण अधिकारी की बजाय JMM कार्यकर्ता जैसा : बाबूलाल मरांडी
Sahibganj News: उत्तरवाहिनी गंगा बनी अभिशाप, गदाई दियारा सहित 14 गांवों में जिंदगी पानी-पानी
Ranchi News: पंडरा के काला झंडा शनि मंदिर में 11 सितंबर को मनेगा भव्य शनि महोत्सव
NCST ने जमशेदपुर में UCIL की समीक्षा बैठक की, जनजातीय हितों से जुड़े मुद्दों पर दिए आवश्यक निर्देश
ईशान किशन और कौनैन कुरैशी के दम पर ईस्ट जोन ने 13 साल बाद जीता दलीप ट्रॉफी का खिताब
Ranchi News: यज्ञा बाबा आश्रम में श्रीकृष्ण छठी महोत्सव, वृंदावन धाम सा भक्तिमय हुआ मोराबादी
YBN यूनिवर्सिटी में विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर विशेष कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने दिया स्वस्थ जीवनशैली का संदेश
Crime News: खूंटी पेट्रोल पंप पर फायरिंग, PLFI के नाम पर मांगी 10 लाख की रंगदारी