#ShahInJharkhand अमित शाह की झारखंड चुनाव की पहली जनसभा, बोले – अयोध्या में आसमान छूने वाला राम मंदिर बनेगा
मनिका(लातेहार) : भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष एवं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 के लिए चुनाव प्रचार करने आज लातेहार पहुंचे हैं. उनका इस सूबे में यह पहली चुनावी जनसभा है. अमित शाह लातेहार के मनिका के साथ लोहरदगा में चुनावी जनसभा को संबोधित करने वाले हैं, जहां पहले चरण में 30 नवंबर को वोट पड़ना है.
BJP President Amit Shah at a rally in Latehar: You people tell me, should a Ram temple be built in Ayodhya or not? But the Congress party was not letting the case continue,now Supreme Court delivered a historic verdict paving way for a grand temple there. #JharkhandAssemblyPolls pic.twitter.com/DDVXq0K08u— ANI (@ANI) November 21, 2019
मुख्यमंत्री रघुवर दास के कामकाज की तारीफ करते हुए अमित शाह ने कहा कि पिछले चुनाव में मैंने कहा था कि एक बार पूर्ण बहुमत दे दीजिए, हम झारखंड का मानचित्र बदलकर झारखंड को विकास के रास्ते पर ले जाएंगे. उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि रघुवर दास ने राज्य को आगेे बढाने के लिए काम किया. उन्होंने कहा कि झारखंड का निर्माण अटल जी की सरकार ने किया था, उन्होंने यहां की जनता को उनका अधिकार दिया था.
अमित शाह ने कहा कि हमने 35 लाख लोगों के घर में गैस का सिलिंडर पहुंचाया, पांच लाख से अधिक लोगों को घर देने का काम किया और पूरे झारखंड के हर घर में शौचालय एवं पीने का पानी पहुंचाने के लिए काम कर रही है.
अमित शाह ने कहा कि मनिका एवं लातेहार में जो काम भाजपा की सरकार ने किया है, वह मैं बताना चाहता हूं, हमारी सरकार ने बिरसा मुंडा की जन्मस्थली और कर्मस्थली पर उनके सम्मान में स्मारक बनाया, 2018 में पहली बार 70 साल के बाद डिग्री काॅलेज की स्वीकृति दी गयी.
अमित शाह ने कहा कि मैं कांग्रेस एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा से पूछना चाहता हूं कि उन्होंने 70 सालों तक शासन किया, गरीबों के घर में बिजली, पानी, गैस, स्वास्थ्य कार्ड क्यों नहीं पहुंचा.
अमित शाह ने कहा कि फिर से पूर्ण बहुमत की सरकार बनने के बाद पहले ही सत्र के अंदर कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35ए को हटाने का काम नरेन्द्र मोदी की सरकार ने किया. उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर बनना चाहिए या नहीं. पर, कांग्रेस कोर्ट में केस ही नहीं चलाने देना चाहती है. अमित शाह ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने सर्वसहमति से राम मंदिर का निर्णय लिया. उन्होंने कहा कि वहां आसमान छूने वाला मंदिर बनाया जाएगा.
Latest News



