कर्ज से परेशान किसानों ने खोदा अपना कब्र
On
लातेहार: जिले के कृषि ऋण वसूली में बैंकों द्वारा सख्ती के विरोध में चंदवा के शुक्र बाजारटांड के पास किसानों ने अपने ही खेतों में कब्र खोद उसमें लेट गये। किसानों ने विरोध प्रदर्शन सोमवार से शुरू कर दिया। उनका कहना है कि सरकार द्वारा कृषि ऋण माफ़ नहीं होने तक उनका यह आन्दोलन चलता रहेगा।
हालाँकि, बीडीओ अरविन्द कुमार की पहल पर किसानों ने आन्दोलन समाप्त कर दिया। इससे पूर्व झारखंड राज्य किसान सभा के बैनर तले हो रहे इस आन्दोलन का नेतृत्व सभा के जिलाध्यक्ष अयूब खान कर रहे थे। उन्होंने बताया कि पिछले कई दिनों से बैंकों द्वारा सख्ती से ऋण वसूली अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने से पूर्व चुनाव प्रचार में कांग्रेस और झामुमो ने अपने मैनिफेस्टो ने किसानों के कर्जमाफी की बात कही थी। लेकिन सरकार गठन के दो महीने बाद भी कर्ज माफ़ नहीं की गयी। इसके अलावा बैंक भी किसानों को नोटिस भेज कर उन्हें मानसिक प्रताड़ना दे रही है।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand



