koderma News: नाबालिग लड़की से जबरन दुष्कर्म करने के आरोपी को 20 साल सश्रम कारावास की सजा

अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय राकेश चंद्रा की आदालत ने सुनाई सजा

koderma News: नाबालिग लड़की से जबरन दुष्कर्म करने के आरोपी को 20 साल सश्रम कारावास की सजा

कोडरमा अदालत ने नाबालिग लड़की से जबरन दुष्कर्म मामले में मोहम्मद इस्लाम खान को 20 साल सश्रम कारावास और ₹25,000 जुर्माने की सजा सुनाई। आरोपी पीड़िता का मौसेरा भाई था। मामला वर्ष 2023 का है और सतगावां थाना में दर्ज किया गया था। जुर्माना न देने पर अतिरिक्त 6 महीने की सजा होगी।

कोडरमा: डरा धमका कर नाबालिग लड़की से जबरन दुष्कर्म किए जाने के एक मामले की सुनवाई करते हुए, अपर जिला एवं सत्र सुनवाई करते हुए न्यायाधीश तृतीय राकेश चंद्रा की अदालत ने बृहस्पतिवार को मोहम्मद इस्लाम उफॅ मोहम्मद इस्लाम खान, 19 वर्ष, पिता- मो शमीम खान, मीरगंज सतगावां, को 376 (3) आईपीसी, एवं 4(2)और 6 पोक्सो एक्ट के तहत दोषी पाते हुए 20 साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई। साथ ही ₹25,000 जुर्माना लगाया। जुर्माना की राशि नहीं देने पर 6 माह अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। बताते चले कि अभियुक्त लड़की का रिश्ते में मौसेरा भाई लगता है। मामला वर्ष 2023 का है। इसे लेकर केरला में मामला दर्ज किया गया था, जिसे बाद में कोडरमा ट्रांसफर किया गया। सतगावां थाना में थाना कांड संख्या 52/2023 थाना में  दर्ज हुआ था।  

अभियोजन का संचालक लोक अभियोजक प्रवीण कुमार सिंह ने किया। इस दौरान सभी 8  गवाहों का परीक्षण कराया गया। कार्रवाई के दौरान अपराध की गंभीरता को देखते हुए लोक अभियोजक  ने न्यायालय से अभियुक्त को अधिक से अधिक सजा देने का आग्रह किया। वहीं बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता कुमार रोशन ने दलीलें पेश करते हुए बचाव किया। अदालत ने सभी गवाहों और साक्षयो का अवलोकन करने के उपरांत अभियुक्त को दोषी पाते हुए 20 साल सश्रम कारावास की सजा मुकर्रर की और जुर्माना लगाया।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब 12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान
Sahebganj News: यूजी सेमेस्टर 1, 2 और 3 के छात्र 15 सितंबर तक भर सकेंगे एनसीसी फॉर्म
Giridih News: राज्यपाल, मुख्यमंत्री और गणमान्य हस्तियों ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार को दी श्रद्धांजलि
Hazaribagh News: पबरा फुटबॉल ग्राउंड में बच्चों के बीच आयोजित हुई भव्य एथलेटिक्स प्रतियोगिता
Hazaribagh News: अपराध नियंत्रण हेतु पुलिस की नई पहल, संवेदनशील स्थानों पर लगे 'रक्षक ऐप' QR कोड
Hazaribagh News: परतन सूर्यपूरा में सेवानिवृत्त शिक्षक रामदेव प्रसाद महथा को सरेराह मारी गोली
Hazaribagh News: विनोबा भावे विश्वविद्यालय ने अधिसूचना जारी कर मंत्री सुदिव्य सोनू को दी श्रद्धांजलि
Koderma News: मंत्री सुदिव्य सोनू के निधन पर पूर्व मंत्री डॉ. नीरा यादव ने जताया गहरा शोक
Crime News: सब्बल से घोंपकर युवक की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
Koderma News: लाराबाद में तीन दुकानों में चोरी, जेनरेटर का मोटर ले गए चोर