Koderma News: सम्मेद शिखर जी स्थित गुणायतन में विश्व-मैत्री महोत्सव सम्पन्न, राज्यपाल सहित कई गणमान्य अतिथि हुए शामिल

"यह महोत्सव धर्म और संस्कृति को जोड़ने वाला अद्भुत प्रयास है" : चंद्रप्रकाश चौधरी

Koderma News: सम्मेद शिखर जी स्थित गुणायतन में विश्व-मैत्री महोत्सव सम्पन्न, राज्यपाल सहित कई गणमान्य अतिथि हुए शामिल
आयोजन में भाग लेते आचार्य व नेतागण

झारखंड सहित विभिन्न प्रांतों से आए हज़ारों श्रद्धालुओं की सक्रिय सहभागिता ने इस आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया। साधु-संतों की उपस्थिति से आध्यात्मिक वातावरण और समाज के गणमान्य व्यक्तियों के सान्निध्य से यह महोत्सव अविस्मरणीय बन गया।

कोडरमा: श्री सम्मेद शिखर जी  की पावन धरा पर स्थित गुणायतन परिसर में आयोजित विश्व-मैत्री महोत्सव आध्यात्मिक गरिमा और सामाजिक सहभागिता के साथ सम्पन्न हुआ। यह आयोजन श्रद्धेय  देवेन्द्र ब्रह्मचारी जी के मार्गदर्शन में महावीरायतन फ़ाउंडेशन द्वारा आयोजित किया गया। बिहार के  राज्यपाल श्री आरिफ़ मोहम्मद ख़ान, गिरिडीह सांसद  चंद्रप्रकाश चौधरी सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को गौरवशाली बना दिया।

महोत्सव का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं आचार्य  विद्यासागर जी महाराज तथा आचार्य  समय सागर जी महाराज के मंगल चित्र अनावरण से हुआ। इसके पश्चात् परम पूज्य निर्यापक श्रवण मुनिश्री समता सागर जी महाराज ससंघ के पावन सान्निध्य में सभी ने मंगल वचनों का लाभ लिया। पूज्य आर्यिका रत्न गुरुमति माताजी एवं पूज्य आर्यिका दृढ़मति माताजी ससंघ ने गुरुवंदना का दिव्य अवसर प्रदान किया, जिनके सस्वर मंगलपाठ और प्रवचन ने श्रद्धालुओं को आत्मशुद्धि, संयम और धर्ममय जीवन का संदेश दिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिहार के राज्यपाल श्री आरिफ़ मोहम्मद ख़ान ने कहा कि “साधु-संतों का तप और त्याग समाज के लिए प्रेरणा है। विश्व-मैत्री महोत्सव राष्ट्र में शांति और सद्भावना का मार्ग प्रशस्त करता है।”

गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा कि “सम्मेद शिखर जी की पावन भूमि पर इतना विराट आयोजन झारखंड का गौरव है। यह महोत्सव धर्म और संस्कृति को जोड़ने वाला अद्भुत प्रयास है।”

यह भी पढ़ें: Koderma News: ग्रिज़ली विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

श्रद्धेय देवेन्द्र ब्रह्मचारी जी ने अपने संदेश में कहा कि “साधु-संतों का सान्निध्य जीवन की सबसे बड़ी धरोहर है। आज के इस महोत्सव में हजारों आत्माओं को संयम, शांति और मैत्री का अमृतपान करने का अवसर मिला। यह आयोजन केवल परंपरा नहीं, बल्कि मानवता को जोड़ने और धर्म की शाश्वत ज्योति को जीवित रखने का संकल्प है।”

यह भी पढ़ें: Koderma News: श्री श्याम मित्र मंडल के तत्वावधान में धूमधाम से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव

कार्यक्रम का समन्वय मनोज जैन इशिका एवं अजय जैन गंगवाल ने किया। आयोजन में सहयोग प्रदान करने वालों में श्री ताराचंद जैन (अध्यक्ष, दिगंबर जैन धार्मिक न्यास परिषद, झारखंड), संजय पाटनी एवं सानो पाटनी प्रमुख रहे। बीरेन्द्र जैन गुणायतन ने मुख्य जन संपर्क अधिकारी के रूप में आयोजन की सम्पूर्ण व्यवस्था और संवाद में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस अवसर पर समाजहित और उत्कृष्ट योगदान देने वाले अनेक व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया, जिनमें शामिल रहे— पंकज सोनी (समाज गौरव सम्मान), डॉ. संजय कुमार (विद्या वारिधि सम्मान), ब्रह्मचारी धीरज भैयाजी (आध्यात्मिक सेवाभाव सम्मान), अजय जैन गंगवाल (संयोजन गौरव सम्मान), तथा श्रीमती मोनिला जैन (सांस्कृतिक समर्पण सम्मान)।

झारखंड सहित विभिन्न प्रांतों से आए हज़ारों श्रद्धालुओं की सक्रिय सहभागिता ने इस आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया। साधु-संतों की उपस्थिति से आध्यात्मिक वातावरण और समाज के गणमान्य व्यक्तियों के सान्निध्य से यह महोत्सव अविस्मरणीय बन गया।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Hritik Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद
Jamshedpur News: 190 लोको पायलटों को दिया गया आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण
पूर्व मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Giridih News: बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस पर वृद्धा आश्रम में बांटे फल-नाश्ता
सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश
Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला
मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जानकी यादव ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में पहुंचे कई मंत्री व नेता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान