अपना अधिकार मांगेगा थीम पर झारोटेफ का 18 जुलाई से होगा कार्यक्रम शुरू

11 सूत्री मांग पत्र को लेकर त्रिस्तरीय आंदोलन

अपना अधिकार मांगेगा थीम पर झारोटेफ का 18 जुलाई से होगा कार्यक्रम शुरू

सभी प्रखंड अध्यक्षों ने अपने दायित्वों को पूरा करने हेतु अपनी तैयारियां पूरी कर ली है। 

कोडरमा: प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक में लिए गए निर्णय के आलोक में अपने 11 सूत्री मांग पत्र को लेकर त्रिस्तरीय आंदोलन के प्रथम चरण में जिले के सभी प्रखंडों में "हर कर्मचारी जागेगा, अपना अधिकार मांगेगा "थीम के साथ कर्मचारी चेतना जागरण एवं प्रखंड कमेटी के पुनर्गठन हेतु झारोटेफ के जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी को पर्यवेक्षक के रूप में जिला अध्यक्ष डॉक्टर वासुदेव राम के द्वारा नियुक्त किया गया एवं सभी प्रखंड अध्यक्षों ने अपने दायित्वों को पूरा करने हेतु अपनी तैयारियां पूरी कर ली है। 

जो इस प्रकार हैं: प्रखंड जयनगर के प्रखंड अध्यक्ष गिरधर प्रसाद सिंह 18 जुलाई को कन्या मध्य विद्यालय जयनगर में कार्यक्रम करेंगे। जिनका पर्यवेक्षक दल में दिलीप कुमार यादव जिला प्रवक्ता शैलेंद्र तिवारी जिला सचिव बीना कुमारी महिला उपाध्यक्ष एवं पिंकी कुमारी जिला महिला संयुक्त सचिव हैं। 

वहीं प्रखंड डोमचांच के प्रखंड अध्यक्ष मिथिलेश शर्मा  26 जुलाई को कार्यक्रम स्थल यूएचएस डोमचांच में इस कार्यक्रम को सफल बनाने का निश्चय किया है। जिसका पर्यवेक्षक दल में शशि रंजन संयुक्त सचिव मनोज बाजपेई जिला कोषाध्यक्ष विजय कुमार उपाध्यक्ष एवं प्रशांत तर्वे संयुक्त सचिव हैं।

मरकचो प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष राम कृपाल सिंह ने दिनांक 25 जुलाई को कार्यक्रम स्थल परियोजना बालिका उच्च विद्यालय मरकच्चो में करने का निश्चय किया है। इनके पर्यवेक्षक दल में डॉक्टर वासुदेव राम जिला अध्यक्ष, दिलीप राज जिला प्रवक्ता एवं ज्वाला समीर संयुक्त सचिव रहेंगे। 

यह भी पढ़ें Koderma news: पुलिस ने सरकारी स्कूल से चोरी मामले में 9 लोगों को किया गिरफ्तार

सतगावां प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष शाहिद सलीम ने 22 जुलाई को कार्यक्रम स्थल यूएमएस कालीडीह में करने का निश्चय किया है। इनके पर्यवेक्षक दल  कपिल देव यादव जिला मीडिया प्रभारी प्रसादी यादव उपाध्यक्ष एवं  नीतीश कुमार जिला उपाध्यक्ष रहेंगे। प्रखंड चंदवारा के प्रखंड अध्यक्ष नारायण रजक ने  23 जुलाई को कार्यक्रम स्थल ब्लॉक परिसर चंदवारा में करने का निश्चय किया। जिसका पर्यवेक्षक दल में  धनंजय उपाध्याय जिला उपाध्यक्ष महबूब आलम जिला संयुक्त सचिव गायत्री सिंह जिला महिला अध्यक्ष एवं  अमित पांडे जिला महिला उपाध्यक्ष है। 

यह भी पढ़ें Koderma news: स्वतंत्रता सेनानी सह पूर्व विधायक स्वर्गीय विश्वनाथ मोदी 14वीं पुण्यतिथि मानने को लेकर हुई बैठक

प्रखंड कोडरमा के प्रखंड अध्यक्ष  गोपेश्वर साव ने 27 नुलाई को सीएच प्लस टू उच्च विद्यालय झुमरी तिलैया में कार्यक्रम करने का निश्चय किया। जिसमे पर्यवेक्षक दल में  राजेश कुमार शर्मा जिला उपाध्यक्ष सूरज यादव जिला संयुक्त सचिव प्रतिभा नारायण जिला सचिव एवं विनीता वर्णवाल जिला महिला उपाध्यक्ष है।इन सभी बातों की जानकारी जिला मीडिया प्रभारी कपिल देव यादव ने दिया।

यह भी पढ़ें DGP नियुक्ति विवाद: अजय साह ने JMM को घेरा, असंवैधानिक नियुक्ति का लगाया आरोप

Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

कोल इंडिया रांची मैराथन: ऐतिहासिक दौड़ का रविवार को भव्य आयोजन कोल इंडिया रांची मैराथन: ऐतिहासिक दौड़ का रविवार को भव्य आयोजन
अपने बेटे की शादी के उपलक्ष्य पर गौतम अदाणी ने लिया सेवा का संकल्प, 10,000 करोड़ रुपये किए दान
सनातन और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के संवाहक रहे स्व कामेश्वर चौपाल: बाबूलाल मरांडी
सर्वोच्च न्यायालय के आदेश की गलत व्याख्या ना करें मुख्यमंत्री: प्रतुल शाहदेव 
संत आचार्य विद्यासागर जी महामुनिराज की प्रथम समाधि स्मृति दिवस पर जैन समाज के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन
Koderma news: प्रमाण पत्र देकर मॉडर्न पब्लिक स्कूल में छात्रों को किया गया प्रोत्साहित
Ranchi news: कोल इंडिया को मिला प्रतिष्ठित गोल्डन पीकॉक सीएसआर अवॉर्ड
Koderma news: पुलिस ने सरकारी स्कूल से चोरी मामले में 9 लोगों को किया गिरफ्तार
Koderma news: ट्रक लूट मामले में धान लोड ट्रक को पुलिस ने किया बरामद
DGP नियुक्ति विवाद: अजय साह ने JMM को घेरा, असंवैधानिक नियुक्ति का लगाया आरोप
Koderma news: स्वतंत्रता सेनानी सह पूर्व विधायक स्वर्गीय विश्वनाथ मोदी 14वीं पुण्यतिथि मानने को लेकर हुई बैठक
Koderma news: केन्द्रीय मंत्री ने आचार्य विद्यासागर के प्रथम समाधि स्मृति दिवस पर किया विनयांजलि संदेश अर्पित