मिलन समारोह में शिरकत करेंगे जमशेदपुर से 3 हज़ार भाजपाई

मिलन समारोह में शिरकत करेंगे जमशेदपुर से 3 हज़ार भाजपाई

जमशेदपुर: आगामी 17 फरवरी को मिलन समारोह में झाविमो का भाजपा में विलय को लेकर भाजपा के कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ा हुआ है दरअसल, उत्साह के बढ़ने के पीछे यह भी वजह है कि समारोह में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगे

इसी क्रम में भाजपा जमशेदपुर महानगर में आज बैठक हुई बैठक में पार्टी के स्थानीय अध्यक्ष दिनेश कुमार ने जिला पदाधिकारी, मोर्चाध्यक्षों और मंडलाध्यक्षों को ज़रूरी निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि जमशेदपुर के हर मंडल से कुल तीन हज़ार कार्यकर्ता कारों और बसों से रांची के प्रभात तारा मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। शुक्रवार को इसी क्रम में मंडल स्तरों पर बैठकें आयोजित कर भाजपा कार्यकर्ता संख्यात्मक भागीदारी सुनिश्चित करेंगे।

भाजपा जिलाध्यक्ष ने सांगठनिक चुनाव और बूथ पुनरीक्षण के आशय में जानकारी देते हुए कहा कि 15 फ़रवरी तक बूथ अध्यक्षों का मनोनयन कार्य कमिटी के साथ पूरा करना है।

बैठक में मुख्य रूप से दिनेश कुमार, प्रदेश प्रवक्ता राजेश कुमार शुक्ला, प्रदेश कार्यसमिति रामबाबू तिवारी, मिथिलेश सिंह यादव, रमेश हांसदा, मनोज सिंह, खेमलाल चौधरी, विभीषण सिंह सरदार सहित पार्टी के अन्य नेता शामिल थे। 

यह भी पढ़ें: निखार हत्याकांड: टीएमएच से जेल पहुंचा राघव...शूटरों के मोबाइल से जुड़ा मिला बड़ा सबूत

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद
Jamshedpur News: 190 लोको पायलटों को दिया गया आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण
पूर्व मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Giridih News: बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस पर वृद्धा आश्रम में बांटे फल-नाश्ता
सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश
Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला
मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जानकी यादव ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में पहुंचे कई मंत्री व नेता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान