हेमंत ने भाजपा पर जमकर साधा निशाना, कहा: भाजपा ने गिराया राजनीति का स्तर

हेमंत ने भाजपा पर जमकर साधा निशाना, कहा: भाजपा ने गिराया राजनीति का स्तर

रांची: मध्य प्रदेश की राजनीति में मचे हड़कंप को लेकर झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में भाजपा का चाल, चरित्र और चेहरा सामने आ चुका है। लेकिन, झारखंड में ऐसा नहीं होगा। कहा कि देश ने पहले भी ऐसे कई उदाहरण देखे हैं। हर बार इसके केंद्र में भाजपा रही है।

सोरेन ने कहा कि राजनीति में शुचिता की बात करने वाली भाजपा ने राजनीतिक स्तर को गिरा दिया। इसके अलावा उन्होंने यह भी दावा किया कि झारखंड की दोनों राज्यसभा सीटों पर यूपीए गठबंधन के उम्मीदवार जीतेंगे।

वहीं, राज्यसभा की एक सीट पर झामुमो के अध्यक्ष शिबू सोरेन की जीत लगभग तय मानी जा रही है। उन्होंने बुधवार को गठबंधन की ओर से झारखंड मुक्ति मोर्च के सुप्रीमो शिबू सोरेन ने विधानसभा में अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के बाद दिशोम गुरु ने गठबंधन के उम्मीदवारों की जीत का दावा किया। झामुमो के पास अभी 29 विधायक हैं, जबकि किसी भी उम्मीदवार को जीत के लिए 28 वोट की जरुरत होगी। ऐसे में शिबू का तीसरी बार राज्यसभा पहुँचना तय माना जा रहा है। 

आपको बता दें कि राज्यसभा चुनाव 26 मार्च को होगा और इसी दिन शाम में नतीजा घोषित कर दिया जाएगा। जबकि 9 अप्रैल को झारखंड में राज्यसभा कोटे से दो सीटें खाली हो रही हैं। इन सीटों में से एक पर राजद के प्रेमचंद गुप्ता काबिज़ थे, जबकि दूसरे पर भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी राजसभा में पहुंचे थे। इन दोनों का कार्यकाल नौ अप्रैल को ख़त्म हो जाएगा।

यह भी पढ़ें: Sahibganj News: आधी रात गूंजा ‘नंद घर आनंद भयो’, कृष्ण जन्मोत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद
Jamshedpur News: 190 लोको पायलटों को दिया गया आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण
पूर्व मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Giridih News: बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस पर वृद्धा आश्रम में बांटे फल-नाश्ता
सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश
Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला
मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जानकी यादव ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में पहुंचे कई मंत्री व नेता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान