Hazaribagh News: विभावि में एफडीपी के तीसरे-चौथ दिन शिक्षण एवं एआई नवाचारों पर चर्चा

हैदराबाद, लखनऊ एवं बीएचयू के विद्वान रखे विचार

Hazaribagh News: विभावि में एफडीपी के तीसरे-चौथ दिन शिक्षण एवं एआई नवाचारों पर चर्चा
(विभवि में FDP कार्यक्रम)

विनोबा भावे विश्वविद्यालय में पीएम-ऊषा के अंतर्गत आयोजित सात दिवसीय FDP के तीसरे व चौथे दिन एआई आधारित शिक्षण, भारतीय ज्ञान परंपरा (IKS) और समावेशी मूल्यांकन पर मंथन हुआ। इसमें बीएचयू, हैदराबाद यूनिवर्सिटी और अमिटी यूनिवर्सिटी के विशेषज्ञों ने संकाय सदस्यों को आधुनिक शिक्षण पद्धतियों की जानकारी दी।

हजारीबाग: विनोबा भावे विश्वविद्यालय में पीएम ऊषा के अंतर्गत आयोजित “Equity-Centred Higher Education: Integrating Bhartiya Jnana Parampara and Artificial Intelligence (AI) ” विषयक संकाय विकास कार्यक्रम (FDP) के तीसरे एवं चौथे दिन आधुनिक शिक्षण पद्धतियों, कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित नवाचारों तथा समावेशी मूल्यांकन प्रणाली पर विशेषज्ञों ने अपने विचार साझा किए।

इसकी जानकारी देते हुए पीएम-उषा के निदेशक डॉ अरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि तीसरा दिन हैदराबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के प्रो मधुसूदन ने ऑनलाइन एवं ऑफलाइन शिक्षण की विशेषताओं और चुनौतियों पर विस्तृत चर्चा की। 

द्वितीय सत्र में इंटर यूनिवर्सिटी सेंटर फॉर टीचर एजुकेशन (IUCTE), बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी के सहायक प्रोफेसर डॉ. कुशाग्री सिंह ने “AI आधारित शिक्षण एवं Active Learning” विषय पर व्याख्यान दिया। 

चौथा दिन मूल्यांकन में भारतीय ज्ञान परंपरा, एआई और समानता पर मंथन किया गया। अमिटी विश्वविद्यालय, लखनऊ की एसोसिएट प्रोफेसर एवं बी.एड. प्रोग्राम लीडर डॉ. ऋतु त्रिपाठी चक्रवर्ती ने “IKS & AI in Assessment” तथा “Equity in Evaluation” विषयों पर व्याख्यान दिया। 

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: झारखंड टी-20 लीग में बरही के दो खिलाड़ियों का चयन,विधायक मनोज यादव ने किया सम्मानित

डॉ. चक्रवर्ती ने समावेशी एवं न्यायसंगत मूल्यांकन की अवधारणा पर चर्चा करते हुए कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी की पृष्ठभूमि, क्षमता और अधिगम शैली को ध्यान में रखकर मूल्यांकन किया जाना चाहिए। इसके पश्चात डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह ने “AI Analytics in Education” विषय पर व्याख्यान देते हुए शिक्षा में डेटा विश्लेषण और कृत्रिम बुद्धिमत्ता की बढ़ती भूमिका पर प्रकाश डाला। विनोबा भावे विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो चंद्र भूषण शर्मा एवं सीसीडीसी प्रो मिथिलेश कुमार सिंह ने विशेषज्ञों को सम्मानित किया तथा प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: तलासवर पंचायत में विशेष ग्राम सभा आयोजित, 608 आवास लाभुकों की सूची सत्यापित

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Dhanbad News: सीआईएसएफ, पुलिस और बीसीसीएल की संयुक्त टीम ने रोका अवैध खनन Dhanbad News: सीआईएसएफ, पुलिस और बीसीसीएल की संयुक्त टीम ने रोका अवैध खनन
Dhanbad News: मुराईडीह और बरमसिया में सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई, 45 टन अवैध कोयला जब्त
Palamu News: डीसी ने उद्योग विभाग द्वारा संचालित स्वरोजगार एवं उद्यम प्रोत्साहन योजनाओं की समीक्षा की
Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने की शहरी विकास कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा
Palamu News: उपायुक्त ने पीसी एवं पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की 
Dumka News: बीडीओ राजेश सिन्हा ने जांची 15वीं वित्त आयोग की योजनाएं, कई मिले अपूर्ण
Dumka News: होटल युवराज पैलेस में करियर मोटिवेशनल कॉन्क्लेव 2026 का भव्य और सफल आयोजन
Dhanbad News: उपायुक्त आदित्य रंजन के जनता दरबार में उमड़ी भीड़; सुनी गई जन-फरियाद
Dhanbad News: उपायुक्त आदित्य रंजन के निर्देश पर पूरी हुई पूरी तरह पारदर्शी भर्ती
Dhanbad News: मुनिडीह हादसे के पीड़ित परिवारों को मिली राहत, बीसीसीएल ने दिए 10-10 लाख रुपये और नियोजन
Dhanbad News: एएसआई को मिला आधुनिक पुलिसिंग का कड़ा प्रशिक्षण, अनुसंधान पर एसएसपी का जोर
बीआईटी मेसरा में हाइपरस्पेक्ट्रल डेटा और एआई पर संकाय विकास कार्यक्रम का दूसरा दिन