Hazaribagh News: विकास कार्यों को लेकर विधायक प्रदीप प्रसाद ने संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक

सूखे पेड़ की कटाई, सड़क, नाली और जल निकासी को लेकर त्वरित समाधान का दिया निर्देश

Hazaribagh News: विकास कार्यों को लेकर विधायक प्रदीप प्रसाद ने संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक
विधायक प्रदीप प्रसाद व अन्य

बैठक में यह सहमति बनी कि जनसुविधाओं से जुड़ी समस्याओं का निराकरण शीघ्र ही सुनिश्चित किया जाएगा ताकि आमजन को राहत मिल सके।

हजारीबाग़: सदर विधानसभा के विधायक प्रदीप प्रसाद ने शनिवार को परिषदन भवन, हजारीबाग़ में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में नगर आयुक्त योगेन्द्र प्रसाद, बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता एस. बनर्जी, एनएच के जेई मनीष चौधरी, वन विभाग के प्रभारी फॉरेस्टर मुकेश कुमार एवं नितेश कुमार मेहता उपस्थित रहे।
बैठक में हजारीबाग़ शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के सड़क, नाली, जल निकासी व्यवस्था एवं सूखे पेड़ों की कटाई से संबंधित मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि हजारीबाग़ शहर और ग्रामीण इलाक़ों में सड़क और नाली की स्थिति चिंताजनक है। जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से लोगों को कठिनाई झेलनी पड़ रही है। वहीं, एनएच किनारे और शहरी क्षेत्र के सड़कों के किनारे सूखे पेड़ बरसात में कभी भी गिर सकते हैं, जो जनहानि का कारण बन सकते हैं। इन समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए अधिकारियों को ठोस कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।

उन्होंने आगे कहा कि सूखे पेड़ों की कटाई को लेकर एक समिति का गठन किया जाएगा ताकि जल्द से जल्द अभियान चलाकर इनकी पहचान और निपटान किया जा सके। साथ ही, सड़क और नाली सुधार को लेकर भी विभागों को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए।

बैठक में यह सहमति बनी कि जनसुविधाओं से जुड़ी समस्याओं का निराकरण शीघ्र ही सुनिश्चित किया जाएगा ताकि आमजन को राहत मिल सके।

Read More.. Hazaribagh News: उपायुक्त ने समाज कल्याण एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग की समीक्षा बैठक की

Edited By: Hritik Sinha

Latest News

Pakur News: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर Pakur News: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
EXCLUSIVE: ड्राइवर सुसाइड केस से जुड़ा नाम, फिर भी मिली VC की कुर्सी! रांची यूनिवर्सिटी नियुक्ति पर उठे सवाल
Pakur News: दो बाइकों की सीधी भिड़ंत, लिट्टीपाड़ा में दो युवक गंभीर रूप से घायल
Palamu News: विश्वशांति पदयात्रा एवं जन-जागरूकता अभियान को लेकर पर्वतारोहियों ने उपायुक्त से की मुलाकात
Palamu News: उपायुक्त ने राजस्व संग्रहण की समीक्षा बैठक की, सभी विभागों को राजस्व संग्रहण में तेज़ी लाने के निर्देश 
Dhanbad News: परीक्षा के दौरान शिक्षक के साथ बदसलूकी और मारपीट, थाने में शिकायत दर्ज
Dhanbad News: केंद्रीय कोयला राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे का दौरा, उपायुक्त ने तैयारियों की समीक्षा की
Dhanbad News: मानवता शर्मसार, इलाज के नाम पर चाईबासा ले जाकर महिला से तीन दिनों तक दुष्कर्म
Deoghar News: स्व. बर्धन खवाड़े ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट का आज से आगाज़, खिलाड़ियों में भारी उत्साह
Bokaro Newas: तेतुलिया में वन भूमि की अवैध बंदोबस्ती का मामला फिर गरमाया, तत्कालीन डीएफओ की कार्रवाई चर्चा में
Bokaro News: 25 साल पुराने जमीन विवाद का सुखद अंत, तेली कल्याण समिति ने सुलझाया मामला
तेनुघाट डैम का बढ़ रहा जलस्तर: मंगलवार को खोला जाएगा एक फाटक, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट