Hazaribagh News: रात भर मांदर की थाप पर गूंजता रहा बड़कागांव करमा पूजा संपन्न, आज होगा विसर्जन

प्रखंड में 1500 से अधिक अखाड़ों में परंपरा का निर्वाह करते हुए करमा पूजा की गई

Hazaribagh News: रात भर मांदर की थाप पर गूंजता रहा बड़कागांव करमा पूजा संपन्न, आज होगा विसर्जन
File Photo

विगत कई वर्षों से सुदूर ग्रामीण क्षेत्र गांव कोईलंग, उरेज गांव में विशेष रूप से पूजा की जाती रही है।

हजारीबाग: बडकागाँव प्रखण्ड अन्तर्गत विभिन्न गाँव में प्रकृति का पर्व करमा पूजा बड़कागांव प्रखंड में काफी धूमधाम की गई। प्रखंड में लगभग 1500 से अधिक अखाड़ों में पूजा की गई। जिसमें कोइलंग, पलांडू, उरेज, तलसवार, बादम, हरली, सोनपुरा, विश्राम्पुर, नापो खुर्द, अम्बाजीत, गोसाई बलिया, मधुगाई कला, गोन्दलपुरा, सांढ़, परेवातरी, शिवाडीह, बड़कागांव चेपाखुर्द बरवाडीह, सीकरी, कांडतरी, आदर्श गुरु चट्टी, जुगरा, अंबाटोला, कुंदरू, बाबूपारा के अलावा दर्जनों गांव में करमा पूजा की गई।

क्षेत्र के विभिन्न अखाड़ों को आकर्षक ढंग से सजाया गया। संध्या बेला में सभी अखाड़ों पर करमा डाली और फल से सुसज्जित अंकुरित जौ डलिया तथा पुए-पकवान को स्थापित कर करमा डाली के समीप नए वस्त्र से सुसज्जित महिलाओं और युवतियों ने करमा डाली की विधिवत पूजा-अर्चना की। भादो माह के एकादशी शुक्ल पक्ष में प्रकृति प्रदत्त पेड़-पौधों की रक्षा के अलावे बहनें भाइयों को रक्षा सूत्र बंधन कर लंबी उम्र के लिए भगवान से कामना की। जो दोनों के बीच अटूट प्रेम का प्रतीक है। पूजा के उपरांत बहनों के नृत्य संगीत में भाई ढोल-नगाड़े और मांदर की थाप पर रात भर करमा गीत के साथ लोग थिरकते रहे।

करमा गीतों और ढोल-नगाड़े तथा मांदर की थाप से पूरा इलाका गूंजता रहा, आज करम गोसाई को अपने निकटतम नदी तालाब में विसर्जन किया जाएगा। विगत कई वर्षों से सुदूर ग्रामीण क्षेत्र गांव कोईलंग, उरेज गांव में विशेष रूप से पूजा की जाती रही है। पूजा में कई जगह ढोल नगाड़े मांदर की जगह डीजे साउंड बजते नजर आए।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Hritik Sinha

Latest News

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान
Sahebganj News: यूजी सेमेस्टर 1, 2 और 3 के छात्र 15 सितंबर तक भर सकेंगे एनसीसी फॉर्म
Giridih News: राज्यपाल, मुख्यमंत्री और गणमान्य हस्तियों ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार को दी श्रद्धांजलि
Hazaribagh News: पबरा फुटबॉल ग्राउंड में बच्चों के बीच आयोजित हुई भव्य एथलेटिक्स प्रतियोगिता
Hazaribagh News: अपराध नियंत्रण हेतु पुलिस की नई पहल, संवेदनशील स्थानों पर लगे 'रक्षक ऐप' QR कोड
Hazaribagh News: परतन सूर्यपूरा में सेवानिवृत्त शिक्षक रामदेव प्रसाद महथा को सरेराह मारी गोली
Hazaribagh News: विनोबा भावे विश्वविद्यालय ने अधिसूचना जारी कर मंत्री सुदिव्य सोनू को दी श्रद्धांजलि
Koderma News: मंत्री सुदिव्य सोनू के निधन पर पूर्व मंत्री डॉ. नीरा यादव ने जताया गहरा शोक
Crime News: सब्बल से घोंपकर युवक की हत्या, जांच में जुटी पुलिस