कार्तिक पूर्णिमा पर हजारीबाग के नृसिंह स्थान मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

प्रसिद्ध नृसिंह स्थान मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं ने किया पूजन और दर्शन

कार्तिक पूर्णिमा पर हजारीबाग के नृसिंह स्थान मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

हजारीबाग : हजारीबाग जिला मुख्यालय से करीब छह किलोमीटर दूर बड़कागांव रोड पर स्थित नृसिंह स्थान मंदिर में बुधवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं पहुंचे और स्नान ध्यान कर सभी ने भगवान नृसिंह का दर्शन एवं पूजन किया। सुबह तीन बजे से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। कार्तिक पूर्णिमा पर यहां आयोजित होने वाले मेले में दूसरे जिले से भी लोग पूजा-अर्चना करने आये।

मेला के दौरान शांति-व्यवस्था बनाये रखने के लिए 15 दंडाधिकारी, 100 महिला और पुरुष जवान तथा 10 पुलिस पदाधिकारी तैनात थे। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने भी मंदिर पहुंच कर पूजा-अर्चना की और भगवान नृसिंह से आशीर्वाद प्राप्त किया।

कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह और सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने भी मंदिर पहुंच कर भगवान नृसिंह का दर्शन और पूजन किया। मंदिर में भगवान के दर्शन के लिए महिला और पुरुष की अलग-अलग पंक्ति थी। सभी श्रद्वालुओं ने पंक्तिबद्ध होकर भगवान नृसिंह का दर्शन और पूजन किया।

नृसिंह मेला में ईख की भी खूब बिक्री हुई। मेले में आने वाले लोगों ने ईख की जमकर खरीदारी की।

उल्लेखनीय है कि मंदिर परिसर में भगवान विष्णु यहां अपने दसों अवतार मत्स्य, कूर्म, वराह, नृसिंह, वामन, परशुराम, राम, कृष्ण, बुद्ध और कल्कि के रूप में अवस्थित हैं। इसके अलावा यहां काली मंदिर और लक्ष्मी नारायण का भी मंदिर है।

कार्तिक मेला को सफल बनाने में अध्यक्ष भवेश मिश्रा, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश मिश्र, सचिव अजय कुमार मिश्र, उपसचिव सर्वोंद मिश्र, कोषाध्यक्ष अनुराग मिश्र, उपकोषाध्यक्ष नितिन कुमार मिश्र, निरीक्षक रवींद्र कुमार मिश्र, पूजा प्रभारी उपेंद्र मिश्र, कार्यकारिणी सदस्य में कामेश्वर मिश्र, उपेंद्र मिश्र, नृसिंह मिश्र, अखिलेश मिश्र, सुमन मिश्र, डॉ. एसएल मिश्र, विश्वनाथ मिश्र, जितेन्द्र मिश्र, अभिषेक मिश्र सहित अन्य की अहम महत्वपूर्ण रही।

Edited By: Mohit Sinha

Latest News

घाटशिला उपचुनाव: माइक्रो ऑब्जर्वर का प्रथम रेंडमाइजेशन संपन्न, 36 पर्यवेक्षक होंगे तैनात घाटशिला उपचुनाव: माइक्रो ऑब्जर्वर का प्रथम रेंडमाइजेशन संपन्न, 36 पर्यवेक्षक होंगे तैनात
लातेहार में 65 हजार की रिश्वत लेते प्रधान सहायक रंगे हाथ गिरफ्तार
कांग्रेस ने भाजपा-जदयू कार्यकर्ताओं पर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का लगाया आरोप, उपायुक्त से कार्रवाई की मांग
Khunti News : 21 वर्षीय युवक ने जहर खाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
बिहार विधानसभा चुनाव: पहले चरण का मतदान जोश में, 2020 के सभी चरणों का रिकॉर्ड टूटा
Simdega News: रामरेखा मेला से लौटते समय सड़क हादसा, दो भाजपा कार्यकर्ताओं की मौत, पांच घायल
बेकाबू सांड़ ने ली महिला की जान, दो दिन से दहशत में है मानगो क्षेत्र
बनारस रेलवे स्टेशन से प्रधानमंत्री मोदी देंगे वंदे भारत की सौगात
बिहार विधानसभा चुनावः पहले चरण में सुबह 11 बजे तक 27.65 प्रतिशत मतदान
रांची में 8 नवंबर से होगी 14वीं जिला खो-खो चैंपियनशिप
पश्चिमी सिंहभूम में ग्राम सभा में गूंजा जनसमस्याओं का मुद्दा, प्रशासन से कार्रवाई की मांग
इंडियन बैंक द्वारा मेगा स्वयं सहायता समूह कार्यक्रम का आयोजन